एक्सप्लोरर

हिंदुस्तानी मां के साथ भारत में रहेंगे दो पाकिस्तानी बच्चे, पति से तलाक ले चुकी है महिला, जानें- पूरा मामला

यह कार्रवाई सरकार के उस रुख को दर्शाती है, जिसमें आतंकी घटनाओं के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए सीमापार से आए नागरिकों की गहन जांच और त्वरित कार्रवाई की जा रही है.

Uttarakhand News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की प्रक्रिया तेज कर दी है. इसी क्रम में देहरादून जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी नागरिकों की तलाश शुरू की गई. इस दौरान एक पाकिस्तानी दंपती विकासनगर क्षेत्र में पाया गया, जिन्हें तत्काल देश छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं, एक अलग मामले में दो पाकिस्तानी बच्चों को उनकी हिंदुस्तानी मां के साथ यहीं रहने की अनुमति दी गई है.

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी दंपती आसिफ महमूद और उनकी पत्नी दुआ बिन तारिक कुछ दिनों से शॉर्ट टर्म वीजा पर देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में रह रहे थे. सरकार के आदेश के तहत इन दोनों को भारत छोड़ने के निर्देश दिए गए, जिसके बाद बृहस्पतिवार शाम दोनों को पुलिस सुरक्षा में सहारनपुर रवाना किया गया. सहारनपुर से वे ट्रेन के माध्यम से दिल्ली और फिर पाकिस्तान लौट जाएंगे.

210 हिंदू शरणार्थी देहरादून में
वहीं, प्रशासन की जांच में यह भी सामने आया कि देहरादून जिले में वर्तमान में कुल 217 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं, जिनमें 210 हिंदू शरणार्थी हैं जबकि शेष पांच मुस्लिम नागरिक हैं. इनमें से तीन पाकिस्तानी मुस्लिम महिलाओं की शादी देहरादून में भारतीय नागरिकों से हुई है और वे यहीं निवास कर रही हैं. इनके दो बच्चों को भी भारत में रहने की अनुमति दी गई है.

दो दशकों का इंतजार खत्म, योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, इन 1165 लोगों को अब मिलेगी नौकरी

इन मामलों के बीच एक संवेदनशील और मानवीय मामला भी प्रकाश में आया है, जिसमें दो पाकिस्तानी बच्चे अपनी हिंदुस्तानी मां के साथ देहरादून के सहसपुर क्षेत्र में रह रहे हैं. महिला की शादी पाकिस्तान में हुई थी और दोनों बच्चों का जन्म वहीं हुआ, जिससे उन्हें जन्म से पाकिस्तानी नागरिकता प्राप्त हो गई. बाद में महिला का तलाक हो गया और वह अपने बच्चों के साथ भारत लौट आई. जब जिला प्रशासन ने पाकिस्तानियों की खोजबीन शुरू की, तब यह मामला सामने आया. प्रशासन ने मानवीय आधार पर निर्णय लेते हुए इन बच्चों को अपनी मां के साथ भारत में ही रहने की अनुमति प्रदान की है.

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुपालन में पाकिस्तान से आए नागरिकों की पहचान कर उन्हें वापसी के लिए निर्देशित किया जा रहा है. हालांकि, जिन मामलों में मानवीय या वैवाहिक कारण सामने आ रहे हैं, वहां विवेकपूर्ण निर्णय लिया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 'अब ये लड़ाई EVM तक...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 'अब ये लड़ाई EVM तक...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें

Embed widget