एक्सप्लोरर

कानपुर: एक ही दिन में दो शौहरों ने बीवियों को फोन पर बोल दिया तलाक...तलाक...तलाक

तीन तलाक के कानून से कई शौहरों को अब भी कोई डर नहीं है। जहां कानपुर में एक ही दिन दो तीन तलाक के मामले सामने आए हैं। जहां दो शौहरों ने फोन पर अपनी बीवियों को तीन तलाक बोल छोड़ दिया है।

कानपुर, एबीपी गंगा। तीन तलाक देने वालों को अभी भी न तो कानून का डर है और न ही जेल जाने का डर है। जहां कानपुर में एक ही दिन दो शौहरों ने फोन पर अपनी बीवियों को तीन तलाक दे दिया। मामले में
एडीजी कानपुर ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
केंद्र की मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं  को तीन तलाक की बेरहमी से बचाने के लिए कानून भले  लागू करवा दिया है, लेकिन मुस्लिम समाज के कुछ शौहरों को लगता है अभी तक इस कानून का भय नहीं हुआ है। जहां कानपुर में एक नहीं बल्कि दो-दो महिलाओं को तीन तलाक देने के मामले सामने आए हैं। जिन्हें उनके शौहरों ने फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। इसे लेकर पीड़ित महिलाओं ने एडीजी कानपुर को अपनी शिकायत सुनाई, तो उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए।
कानपुर एडीजी पहुंचीं तीन तलाक पीड़ित दोनों महिलाओं का नाम रेहाना खातून और ताहिरा बानो हैं। जिनको उम्मीद थी कि मोदी सरकार के तीन तलाक वाले कनून के बाद उनकी जिंदगी से तीन तलाक वाला काला अध्याय खत्म हो गया है, लेकिन इनके शौहरो को लगता है कानून का कोई भय नहीं है। बुधवार को इन दोनों को उनके शौहरों ने फोन पर ही तीन तलाक दे दिया।
रेहाना खातून का निकाह 2014 में हुआ था, जबकि ताहिरा का निकाह मोहम्मद राशिद से अभी एक साल पहले 2 दिसम्बर 2018 को हुआ था। दोनों महिलाओं का आरोप है कि उनके पति दहेज के लिए मारपीट करते थे, जिसकी हमने पुलिस से पहले ही शिकायत कर रखी थी, लेकिन बुधवार को उनके पतियों ने यह कहकर हमें फोन पर तीन तलाक दे दिया कि हमें किसी केस का डर नहीं है। मैं तुमको तीन तलाक देता हूं,  इसमें ताहिरा ने तो महिला थाने की इंचार्ज के कहने पर पति राशिद को केवल डेट की सूचना देने को फोन किया था। उल्टा उसने उधर से तीन तलाक दे दिया ।
तीन तलाक से जहर से  वैवाहिक जिंदगी की डोर कटाने वाली ये दोनों महिलाएं आज सामाजिक नेता के साथ जोन के एडीजी से शिकायत करने पहुंच गईं। एक साथ दो -दो महिलाओ को फोन पर तीन तलाक मिलने की सूचना सुनकर एडीजी भी आवक रह गए।  उन्होंने तुरंत ही दोनों की एफआईआर लिखकर पुलिस को  कार्रवाई का आदेश  दिया।
यह भी पढ़ें:

तीन तलाक बिल पर खुश हुई तो पति ने असली में तलाक दे दिया

व्हाट्सएप से दिया तीन तलाक, महिला ने लगाई थाने में गुहार

WhatsApp पर शौहर ने भेजा मैसेज, तलाक...तलाक...तलाक; न्याय के लिए थाने पहुंची बीवी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत
अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget