एक्सप्लोरर

यूपी: बुलंदशहर में बड़ी मुठभेड़, पुलिस की गोलीबारी में घायल हुए दो बदमाश

बुलंदशहर के स्याना इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए हैं.

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में पुलिस अपराधियों पर कहर बनकर टूट रही है. पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है. इसी सिलसिले में बुलंदशहर में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है. ये मुठभेड़ स्याना इलाके में हुई है. मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हुए हैं. पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए अपराधी कई आपराधिक मामलों में वांछित चल रहे थे.

गोली लगने से घायल हुए बदमाश पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर रात हुए मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों को पकड़ा गया. दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में दोनों बदमाश घायल भी हुए हैं. पुलिस ने कहा कि दोनों बदमाशों की पहचान हापुड़ जिला निवासी शाहनवाज कुरैशी और मुरादाबाद जिला निवासी विनोद के रूप में हुई है. उन्होंने कहा कि कुरैशी 25,000 रुपये का इनामी बदमाश है. उसके खिलाफ बुलंदशहर, मेरठ और अमरोहा में गैंगस्टर एक्ट के साथ-साथ लूट, हत्या आदि के मामले भी दर्ज हैं.

वहीं, विनोद तीन आपराधिक मामलों में वांछित था. पुलिस ने कहा कि उसने बदमाशों के पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है जो उन्होंने पिछले शुक्रवार को नोएडा के सेक्टर 20 से चुराई थी.

तीन साल में मुठभेड़ में मारे गए 122 अपराधी उत्तर प्रदेश में पिछले करीब तीन साल के दौरान पुलिस मुठभेड़ में 122 अपराधी मारे गए हैं जबकि 13 पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं. अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने पीटीआई को बताया कि 20 मार्च 2017 से 10 जुलाई 2020 के बीच 6126 मुठभेड़ों में पुलिस ने 122 अपराधियों को मार गिराया जबकि, 13 पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं. प्रशांत कुमार ने बताया कि कुल 13361 अपराधी गिरफ्तार हुए जबकि 2296 अपराधी मुठभेड़ के दौरान में जख्मी हुए हैं. इन मुठभेड़ों में 909 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं.

ये भी पढ़ें:

उत्तर प्रदेश में तीन साल में मुठभेड़ में मारे गए 122 अपराधी, 13 पुलिसकर्मी भी हुए शहीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget