एक्सप्लोरर

Gonda: तालाब में नहाने गए तीन बच्चों में से दो की डूबने से मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Gonda Today News: गोंडा के वजीरगंज क्षेत्र के सुगागाढ़ा तालाब में आज तीन बालक नहाने गए थे. इस दौरान तीनों पानी में डूब गए. स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद दो बच्चों के शव को बाहर निकाला.

Gonda Today News: गोंडा में घाघरा नदी खतरे के निशान से महज 8 सेंटीमीटर ऊपर है, लेकिन घाघरा नदी के साथ-साथ गोंडा की अन्य सहायक नदियां भी उफान पर हैं और तालाब भी लबालब भरे हुए हैं. थाना वजीरगंज क्षेत्र के नई दुनिया के पास सुगागाढ़ा तालाब में आज सुबह तालाब में नहाने गए तीन बच्चों में से दो बच्चे की डूबने से डूबने मौत हो गई. स्थानीय पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चे के शव को बाहर निकाला और एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल कर बचा लिया है.

अब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई है. जैसे ही थाना वजीरगंज पुलिस को सूचना मिली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से एक बच्चे को सुरक्षित वापस निकाल लिया गया और दोनों बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आया गया, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. घटना होने के बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. तालाब में नहाने गए तीनों बच्चे थाना वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम करदा सागर के रहने वाले हैं.

नहाने गए तीन बच्चें तालाब में डूबे

आज वजीरगंज थाना क्षेत्र के सुगा गाढ़ा तालाब में समय करीब 9:30 बजे ग्राम करदा में तीन बच्चे क्रमशः 1, शुभम पुत्र विजय कुमार चौहान उम्र 12 वर्ष 2, आकाश पुत्र उदयराज चौहान उम्र 10 वर्ष 3, राज पुत्र जिलई चौहान उम्र 10 वर्ष निवासीगण ग्राम करदा सगरा थाना वजीरगंजग्राम नई दुनिया में स्थित सुगा गाड़ा तालाब में नहाते समय डूब गए.

जिसमें आकाश पुत्र उदय चौहान को जीवित बचा लिया गया है. शुभम पुत्र विजय कुमार चौहान और राज पुत्र जिलई चौहान को इलाज हेतु  सीएचसी वजीरगंज लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया. परिजन उपस्थित हैं. उनकी मौजूदगी में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. मौके पर शांति व्यवस्था कायम है.

तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत 

पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत ने बताया कि आज दिनांक 22 जुलाई 2024 समय करीब 9:30 थाना वजीरगंज पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थाना वजीरगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नई दुनिया स्थित सुगापुर गाढ़ा तालाब में तीन बच्चे आकाश, शुभम और राज नहाते समय डूब गए. इस सूचना पर तत्कालीन स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. एक बालक आकाश को सुरक्षित बाहर निकालकर बचा लिया है और बाकी दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई है. शव के पंचायतनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: पत्नी द्वारा शारीरिक अक्षमता के कारण संबंध बनाने से इंकार मानसिक क्रूरता नहीं- उत्तराखंड HC

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget