एक्सप्लोरर

Manish Gupta Murder Case: दो और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आखिरकार माना- कारोबारी की हत्या हुई थी

मनीष गुप्ता हत्याकांड में आरोपी दारोगा राहुल दुबे और सिपाही प्रशांत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

Manish Gupta Murder Case: कारोबारी मनीष गुप्ता की हत्या के मामले में और दो आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों में एक दारोगा राहुल दुबे और सिपाही प्रशांत कुमार है. गोरखपुर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया गया जहां से इन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. दोनों आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था. इससे पहले दो मुख्‍य आरोपियों प्रभारी निरीक्षक रहे जेएन सिंह और चौकी इंचार्ज अक्षय मिश्रा को 10 अक्‍टूबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. अब इस मामले में दो आरोपी उप निरीक्षक विजय यादव और आरक्षी कमलेश कुमार की गिरफ्तारी होना बाकी है. 

सवा तीन घंटे चली पूछताछ
बीती शाम 5 बजे गिरफ्तार हुए दारोगा राहुल दुबे और सिपाही प्रशांत कुमार को रामगढ़ताल थाना लाया गया. यहां उनके साथ सवा तीन घंटे तक पूछताछ चली. रात 8.25 बजे दोनों आरोपियों को मीडिया से बचाते हुए फिल्‍मी अंदाज में कोर्ट लाया गया. गोरखपुर के दीवानी न्‍यायालय के अपर मुख्‍य न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट राहुल सिंह की कोर्ट में दोनों आरोपियों को पेश किया गया. जहां से रात 9.30 बजे उन्‍हें 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

पुलिस ने माना हत्या हुई थी
पहले दिन से ही हत्‍या को हादसा साबित करने के और दोषी पुलिसकर्मियों को बचाने की नाकाम कोशिश करने वाले गोरखपुर पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारी और पुलिसवालों ने आखिरकार घटना के 16वें दिन ये मान लिया कि मनीष गुप्‍ता की मौत दुर्घटना नहीं बल्कि हत्‍या है. 10 अ‍क्‍टूबर को जारी प्रेस नोट में जहां पुलिस ने उन्‍हे अभियुक्‍त तो माना, लेकिन वांछित बताया था. किस मामले में वांछित हैं इसका जिक्र नहीं किया था. 12 अक्टूबर को दारोगा राहुल दुबे और कांस्‍टेबल प्रशांत कुमार की गिरफ्तारी के बाद जारी प्रेसनोट में गोरखपुर पुलिस ने ऊपर दी गई हेडिंग में ही ये मान लिया कि उनकी हत्‍या हुई थी.

ये भी पढ़ें:

Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर कांड में अंकित दास ने किया सरेंडर, किसानों को कुचलने का आरोप

CNG-PNG Price: आम आदमी को झटका, यूपी में फिर बढ़े सीएनजी और पीएनजी के दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget