एक्सप्लोरर

मुरादाबाद: मामूली विवाद के बाद दबंगों ने की ट्रेनी एसआई की जमकर पिटाई, हिरासत में दो आरोपी

यूपी के मुरादाबाद जिले में दबंगों ने ट्रेनी एसआई की जमकर पिटाई कर दी. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है.

मुरादाबाद में ट्रेनी सब इंस्पेक्टर की पिटाई करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पकड़ा गया एक आरोपी यूपी पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर का बेटा है तो वहीं दूसरा आरोपी संभल के असमोली ब्लॉक का प्रमुख बताया जा रहा है.

वहीं, घायल ट्रेनी सब इंस्पेक्टर नितिन चौधरी का आरोप है कि पुलिस ने उसका मेडिकल तो करा दिया है, लेकिन जैसे ही पुलिस को यह पता चला कि एक आरोपी सब इंस्पेक्टर का बेटा और दूसरा आरोपी बीजेपी का ब्लॉक प्रमुख है. तब से ही पुलिस उसके ऊपर समझौता करने के लिए दबाव बना रही है. उन्होंने बताया कि तीन घंटे से ज्यादा समय बीतने के बावजूद पुलिस ने अपने ही विभाग के ट्रेनी सब इंस्पेक्टर की रिपोर्ट दर्ज नहीं की. मीडिया में मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई औऱ पुलिस अधीक्षक अमित आनंद के निर्देश पर देर रात थाना सिविल लाइंस पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

क्या है मामला?
खबर के मुताबिक, थाना सिविल लाइंस इलाके के राम गंगा विहार में बीच सड़क पर मोटरसाइकिल खड़ी कर कुछ दबंग पानी पूरी खा रहे थे. इसी दौरान वहां से गुज़र रहे यूपी पुलिस के ट्रेनी सब इंस्पेक्टर नितिन चौधरी की स्कूटी बीच सड़क पर खड़ी बुलेट से टकरा गई. बुलेट से स्कूटी टकराने के बाद दबंगों ने नितिन चौधरी को अपशब्द कहे. इतना ही नहीं, दबंगों ने ट्रेनी सब इंस्पेक्टर की जमकर बीच सड़क पर पिटाई कर दी और उसके सिर पर लोहे का तवा मार दिया जिससे ट्रेनिंग सब इंस्पेक्टर घायल हो गया. 

ये घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वहीं, मुरादाबाद पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो थाना सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद दो लोगों की शिनाख्त करके थाने ले आई. पीड़ित ट्रेनी सब इंस्पेक्टर नितिन चौधरी भी थाने पहुंच गया. 

पुलिस ने पीड़ित का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया और उससे तहरीर लेकर थाने में ही बैठा दिया. पीड़ित का आरोप है कि 3 घंटे से ज्यादा समय तक उसे थाने में बिठाए रखा और उससे कहा कि वह समझौता कर ले वरना उसे आगे नौकरी करने में भी परेशानी हो सकती है. आखिर में देर रात पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद के निर्देश पर थाना सिविल लाइंस पुलिस ने नितिन चौधरी के साथ मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया.

ये भी पढ़ें:

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब सभी अनाथ बच्चों को हर महीने मिलेगी 2500 रुपये की आर्थिक मदद

प्रयागराज: गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ने से लोगों में दहशत, प्रशासन का अलर्ट

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget