एक्सप्लोरर

रायबरेली: विधायक के गुर्गों की दबंगई, पुलिस की मौजूदगी में ट्रक ड्राइवर को मरणासन्न किया

रायबरेली में बेखौफ दबंगों ने एक ट्रक चालक की मामूली सी बात पर जमकर पिटाई कर दी। ये सारा वाकया पुलिस की मौजूदगी में हुआ।

रायबरेली, एबीपी गंगा। प्रदेश सरकार अपराधियों का एनकाउंटर कर अपराध पर लगाम लगाने के बड़े बड़े दावे कर रही है लेकिन जब कोई अपराध सत्ता पक्ष की तरफ से होता है तो सरकार और उसकी मशीनरी बगले झांकने लगती है। ऐसा ही एक मामला रायबरेली के बछरावां कस्बे में बीती रात हुआ जब स्थानीय कस्बे के निवासी उस समय फिर दहशत में आ गए जब इलाके के दबंगई के लिए कुख्यात गुप्ता परिवार के द्वारा एक दलित ट्रक चालक की जमकर पिटाई की गई और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए। विधायक राम नरेश रावत की शह पर दबंग इतने बेखौफ हो गये हैं कि वह पुलिस की मौजूदगी में युवक को पीटते रहे और पुलिस अपनी मूक दर्शक बन सब देखती रही।

बछरावां कस्बे के व्यवसाई शशिकांत मिश्रा के बीती रात गाड़ी के ट्रक चालक दुर्गेश कुमार पुत्र राम खेलावन निवासी कस्बा बछरावां शिवगढ़ मार्ग से लखनऊ मार्ग की ओर बाईपास पर ट्रक लेकर जा रहा था तभी एक चार पाहिया वाहन से सामने से आ रहे राजकुमार गुप्ता उर्फ भल्लू, संतोष गुप्ता ,सुनील गुप्ता ,रोहित गुप्ता, पुत्र रामचंद्र गुप्ता निवासी चूड़ी मंडी बछरावां एवं हरे कृष्ण पांडे पुत्र शिव कुमार पांडे निवासी बछरावां गाड़ी चालक को जातिसूचक गालियां देते हुए ट्रक से घसीट कर लात घूसों से मारना शुरू कर दिया। चालक की चीख-पुकार सुनकर जब कुछ लोग दौड़े तो वह उसे मरणासन्न अवस्था में जान से मारने की धमकी देते हुए दबंग फरार हो गए। कस्बे के लोगों का मानना है कि रामचंद्र गुप्ता का यह परिवार बछरावां क्षेत्र के अंदर दबंगई व गुंडागर्दी करने के लिए कुख्यात हैं क्योंकि उनके ऊपर भाजपा के स्थानीय विधायक राम नरेश रावत का हाथ है, इसलिए बीती रात इनलोगों ने ट्रक ड्राइवर को पुलिस की मौजूदगी में जमकर पीटा। पीड़ित ड्राइवर की माने तो वह रास्ते से जा रहा था तभी सामने से गाड़ी आ गई, मैंने डिपर देकर पास भी मांगा लेकिन उन लोगों ने पास नहीं दिया और गाड़ी से उतार कर मारने पीटने लगे और गालियां देनी शुरू कर दी।

जब दबंगों का कहर उस ट्रक ड्राइवर पर टूट रहा था तो उस समय स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद थी और उनके सामने ही दबंगों ने पीड़ित दुर्गेश की जमकर पिटाई कर दी क्योंकि उन पर वरदहस्त स्थानीय भाजपा विधायक राम नरेश रावत का जो था। पीड़ित की माने तो जब मारपीट हो रही थी उस समय गाड़ी पर भाजपा विधायक भी मौजूद थे। राम नरेश रावत अक्सर विवादों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं कभी दरोगा को पटककर मारने की धमकी देते हैं, तो कभी उनका ऑडियो किसी अपराधी से पैसे मांगने के लिए वायरल होता है। उनके गुर्गों द्वारा मारपीट की घटनाएं कई बार हो चुकी हैं। सत्ता में है साहब इसलिए भी उनसे पुलिस प्रशासन भी दूर ही रहती है और उनके गुर्गे तांडव मचाते रहते हैं। फिलहाल इसकी चर्चा पूरे जिले में बड़े जोर शोर से है।

पीड़ित दुर्गेश ने बताया, कि मैं ट्रक लेकर जा रहा था कि सामने से उन लोगो की भी गाड़ियां आ रही थी क्योंकि जगह नहीं थी इसलिए मैंने डिपर भी दिया लेकिन वह आगे बढ़ते चले गए मेरे पीछे गाड़ियों की लंबी लाइन लगी थी मैं पीछे जा नहीं सकता था इसी बात को लेकर वह लोग उसे मारने पीटने लगे गालियां देने लगे। वह गाड़ियां विधायक बछरावां रामनरेश रावत के काफिले की थी उनकी मौजूदगी में दबंगों ने मुझे मारा पीटा, वहां पुलिस भी मौजूद थी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget