एक्सप्लोरर

देहरादून में प्रशिक्षु डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर दिया धरना, प्रतिदिन मिल रहे सिर्फ 250 रुपये

उत्तराखंड में दून मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु डॉक्टरों ने स्टाइपेड बढ़ाने की मांग को लेकर बीते 8 दिनों से जारी अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा है. राज्य में इंटर्न डॉक्टर अपनी मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भी लिख चुके हैं.

देहरादूनः उत्तराखंड में देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर पिछले आठ दिनों से विरोध जारी है. प्रशिक्षु डॉक्टर अपनी ड्यूटी देने के बाद स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं. इंटर्न डॉक्टर अपनी मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भी लिख चुके हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि प्रदेश में एमबीबीएस की फीस ज्यादा और स्टाइपेंड सबसे कम है. 

उत्तराखंड में प्रशिक्षु डॉक्टरों को अभी साढ़े सात हजार रुपये मासिक दिए जा रहे हैं. यानी की 250 रुपये प्रतिदिन. जबकि उनकी मांग है कि मासिक उन्हें 23 हजार रुपये दिये जाएं. दून मेडिकल कॉलेज में 136 प्रशिक्षु एमबीबीएस डॉक्टर इसी मांग को लेकर विरोध कर सरकार से गुहार लगा रहे हैं. दून समेत पूरे प्रदेश में 330 इंटर्न डॉक्टर हैं. दून मेडिकल कॉलेज समेत हल्द्वानी और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में भी प्रशिक्षु एमबीबीएस डॉक्टरों का धरना जारी है. 

उत्तर भारत में उत्तराखंड सबसे कम भुगतान वाला राज्य

प्रशिक्षु एमबीबीएस डॉक्टरों का कहना है कि उत्तर भारत के राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड प्रशिक्षु एमबीबीएस को सबसे कम भुगतान करने वाला राज्य है. दिल्ली में 23, उत्तर प्रदेश में 12 और हिमांचल प्रदेश में 17 हजार रुपये मासिक दिया जा रहा है.

उनका ये भी आरोप है कि पिछले दो माह से उनका भुगतान भी नहीं हुआ है. पिछले 10 वर्षों से स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर पहले भी उनके सीनियर्स की ओर से कई बार आवाज उठाई गई लेकिन कोई कार्यवाही इसको लेकर नहीं हुई है. उधर दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि उनकी मांग का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है. शासन स्तर पर ही इसको तय किया जाना है.. 

इसे भी पढ़ेंः
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दावा- उत्तर प्रदेश में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी बीजेपी

पश्चिम बंगाल चुनाव में हार से बीजेपी को क्या मिली सीख? जानें सीएम योगी ने क्या दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget