एक्सप्लोरर

Train Accident: कानपुर में ट्रेन पलटाने की कोशिश, ट्रैक पर रखा LPG सिलेंडर, इमरजेंसी ब्रेक से रोकी गाड़ी

देशभर में बीते कुछ दिनों के दौरान हुए रेल हादसे सुर्खियों में बने हुए हैं. इन रेल हादसों के पीछे साजिश होने की आशंका जताई जा रही है. अब एक ऐसा ही मामला कानपुर से सामने आया है.

Kanpur Train Accident: देश के तमाम हिस्सों के बाद अब उत्तर प्रदेश के कानपुर में रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर रखकर ट्रेन पलटाने की साजिश रविवार को हुई है. वहां मालगाड़ी को पलटाने की साजिश रची गई थी. कानपुर से फतेहपुर आने वाले दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर एलपीजी गैस सिलेंडर रखा गया था.

कानपुर के प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास लूप लाइन पर एलपीजी सिलेंडर रखा गया था. यह घटना सुबह 5.50 बजे हुई है. लोको पायलट और सहायक लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक के जरिए मालगाड़ी को रोका. ट्रेन में मौजूद रेल कर्मचारियों ने इसकी जानकारी आरपीएफ और विभाग के अन्य लोगों को दी. 

घटना स्थल की सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रेलवे ट्रैक पर 5 किलो का खाली सिलेंडर रखा गया था. पायलट और सहायक पायलट की सतर्कता से ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम हुई. वहीं रेलवे ने इस घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं. इस संबंध में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे जोन के प्रयागराज डिवीजन के PRO अमित सिंह ने जानकारी दी है.

दो घटनाएं पहले हुई
हालांकि इससे पहले भी बीते कुछ सप्ताह में दो बार कानपुर में रेल हादसा टल चुका है. एक बार ट्रैक पर ट्रक पलट गया था, जिसके बाद कई घटे तक ट्रैक बाधित रहा था. बीते महीने ट्रैक पर हैवी बोल्डर रखा गया था, इसके बाद ट्रेन के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए थे. यह हादसा भी रात वक्त हुआ था. हालांकि कोई जन हानि इस हादसे में नहीं हुई थी. 

UP Politics: ओवैसी के 'वक्फ की संपत्ति का कागज' वाले बयान पर पूर्व डिप्टी सीएम का जवाब, जानें क्या कहा

इन घटनाओं के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि पिछले कुछ दिनों में रेल पटरियों को क्षतिग्रस्त करने अथवा रेल दुर्घटना की साजिश के संकेत मिले हैं. कुछ लोग पकड़े भी गए हैं. यह अत्यंत गंभीर विषय है. जोन और रेंज स्तर के पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्र के जीआरपी और आरपीएफ बल के साथ लगातार संपर्क बनाए रखें. इंटेलिजेंस बढ़ाएं और इस बड़ी साजिश में संलग्न हर अराजक तत्व के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget