एक्सप्लोरर

टाउन हॉल वाराणसी: रवींद्र जायसवाल बोले-काशी विकास के रास्ते पर, अजय राय ने कहा शहर का बुरा हाल

एबीपी गंगा के खास कार्यक्रम टाउन हॉल का आयोजन वाराणसी मे किया गया। इस दौरान काशी के विकास को लेकर यूपी सरकार में मंत्री रवींद्र जायसवाल और कांग्रेस नेता अजय राय ने इस मंच से अपनी बात कही यही नहीं इस दौरान दोनों में नोकझोंक भी हुई

वाराणसी में आयोजित एबीपी गंगा के खास कार्यक्रम 'टाउन हॉल' में काशी के विकास को लेकर हर पहलू पर चर्चा हुई। इस कार्यक्रम की शुरुआत में स्थानीय विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रवींद्र जायसवाल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक अजय राय ने अपनी बात रखी। दोनों के बीच काशी के विकास पर तीखी बहस हुई। एक तरफ रवींद्र जायसवाल ने सरकार के काम गिनवाये तो दूसरी तरफ अजय राय ने कहा कि काशी में सड़कें खराब हैं और शहर का हाल बुरा है। काशी के विकास के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत काम किया। प्रदेश सरकार में मंत्री रवींद्र जायजवाल ने बड़ी बात कहते हुये कहा कि अगर सड़क पर मंदिर है तो उसे हटाना चाहिये। सड़क यातायात के लिये होती है।

जायसवाल ने कहा कि बाबा विश्वनाथ के लिये बनने वाले कॉरिडोर के लिये सरकार बहुत काम कर रही है। कॉरिडोर बनाने के लिये सरकार हर कदम उठा रही है। अजय राय ने कहा कि काशी की संस्कृति को पैसे से खरीदा नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि काशी मंदिरों का शहर है।

रवींद्र जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में पीएम पद की शपथ लेने से पहले राष्ट्रपति से कहा कि वह काशी-विश्वनाथ के दर्शन और गंगा आरती करने के बाद ही शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि अब राहुल व प्रियंका गांधी भी मंदिर जाने के लिये मजबूर हैं। यही नहीं उन्होंने कांग्रेस पर टोपी और गमछे की राजनीति का आरोप लगाया। इसके जवाब में अजय राय ने कहा कि बनारस में टोपी भी रहेगी गमछा भी चलेगा। उन्होंने कहा कि बनारस गंगा-जमुनी तहजीब का शहर है। इस बयान के बाद जायसवाल और अजय राय के समर्थकों के बीच जबरदस्त नारेबाजी हुई। हालांकि इस बीच कार्यक्रम भी बाधित हुआ। एबीपी गंगा के संपादक राजकिशोर ने सभी से शांति बनाये रखने की अपील की।

विकास की बात पर रवींद्र जायसवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने 42 हजार करोड़ रुपये काशी के विकास के लिये दिये। इनमें सड़क,अस्पताल, शहर के सुन्दरीकरण में खर्च किये जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कैंसर के इलाज के लिये लोगों को मुंबई जाना पड़ता था, अब शहर में दो कैंसर इंस्टीट्यूट हैं। वहीं अजय राय ने सवाल उठाये कि काशी के अंदर गंगा में नाले गिर रहे थे क्या वे बंद हुये, क्या शहर में जाम खत्म हुआ। कांग्रेस नेता अजय राय ने काशी के विकास के दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget