एक्सप्लोरर

Top Ten News 17 राज्यों में कोरोना वायरस से निपटने के लिये बनेंगे अस्पताल...समेत पढ़ें आज की दस बड़ी खबरें

कोरोना वायरस के मामले देश में तकरीबन 700 के पार जा चुके हैं। सरकार अब इनसे निपटने के लिये पूरी तरह समर्पित अस्पताल बनाएगी...पढ़िये आज की दस बड़ी खबरें

1- भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 716 हो गई है। कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 658 है। 45 लोग ठीक हुए हैं जबकि देश में अभी तक इस वायरस के संक्रमण से 13 लोगों की मौत हुई है। अंतिम तीन मौतें गुजरात, तमिलनाडु और मध्यप्रदेश में हुई हैं। राज्यवार आंकड़ों की बात करें तो केरल में 137 सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं जबकि 125 केस के साथ महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है। (आंकड़ों का स्त्रोत-https://www.covid19india.org/)

2- स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि 17 राज्यों ने कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए पूरी तरह समर्पित अस्पताल चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है। कोरोना वायरस से जुड़े हालात पर मीडिया को जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, '' स्थिति को हम कतई हल्के में नहीं ले सकते हैं। अभी तक यह कहने के लिए कोई पुख्ता साक्ष्य नहीं है कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का प्रसार समुदाय के स्तर पर हो रहा है।'' उन्होंने इस बात से भी इंकार किया कि यह वायरस मच्छरों के जरिए फैलता है। उन्होंने कहा कि आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को कम्युनिस्ट हेल्थ सर्वेलेन्स पर ट्रेन कर रहे हैं। सारे प्रयास हो रहे हैं कि ऑनलाइन तकनीक के साधनों से हम अंतिम पायदान के स्वास्थ्य कर्मियों को तैयार कर रहे हैं।

3- यूपी स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस को लेकर जारी किए आंकड़े, उत्तर प्रदेश में अब तक 592 लोगों में कोरोना जैसे लक्षण। कोरोना प्रभावित देशों से अबतक 37,196 लोग उत्तर प्रदेश लौटे। अब तक 43 लोगों की जांच पॉजिटिव पाई गई। आगरा के 9, गाजियाबाद 3,शामली 2, लखनऊ 8, नोएडा में 14, पीलीभीत 2, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, मुरादाबाद, कानपुर, जौनपुर, शामली, बागपत में एक-एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव। 7 आगरा 2 गाजियाबाद और 4 नोएडा,1 लखनऊ समेत 14 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज। यूपी के हवाई अड्डों पर अब तक 26369 लोगों की जांच की गई।

4- केंद्रीय मंत्रियों को राज्यों की जिम्मेदारी भी दी गई, कोरोना को लेकर केंद्र सरकार के मंत्री राज्यों में लोगों को सही जानकारी देंगे। राजनाथ सिंह, संजीव बाल्यान, महेंद्र सिंह पांडे और गज कृष्ण पाल गुर्जर को यूपी की जिम्मेदारी। मुख्तार अब्बास नकवी को झारखंड, जितेंद्र सिंह जम्मू और कश्मीर, धर्मेंद्र प्रधान उड़ीसा, गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान और पंजाब की जिम्मेदारी सौंपी गई। नितिन गडकरी और प्रकाश जावडेकर को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी। सभी मंत्रियों को जिन राज्यों की ज़िम्मेदारी दी उन्हें हर दिन पीएमओ को कोरोना वाइरस के संक्रमण अपडेट और बचाव के काम का अपडेट देना होगा।

5- यूरोप में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या दो लाख 50 हजार के पार पहुंच गई है। एएफपी की गणना के अनुसार इनमें आधे से अधिक मामले इटली और स्पेन के हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आंकड़े और विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों से संकलित एक गणना के अनुसार इस महाद्वीप में वायरस के मामलों की संख्या दो लाख 58 हजार 68 है जिसमें 14,640 मृतकों की संख्या भी शामिल है। वहीं एशिया में संक्रमण के एक लाख 937 मामलों की पुष्टि हुई है जिसमें 3,636 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इटली में संक्रमण के 74,386 मामले है और स्पेन में 56,188 मामले है। दुनियाभर के 182 देशों में सं‍क्रमण के चार लाख 81 हजार 231 मामले दर्ज हुए हैं जिनमें 21,867 मृतकों की संख्या भी शामिल है।

6- स्पेन में कोरोना वायरस से 24 घंटों के भीतर 655 लोगों की मौत होने के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 4,089 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बुधवार को जारी आंकड़ों में यह 19 प्रतिशत की वृद्धि है। स्पेन में कोरोना वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या 56,188 है। दुनियाभर में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मौतें इटली के बाद स्पेन में हुई हैं।

7- रूस में कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए उठाए जा रहे कड़े कदमों के तहत गुरुवार और शुक्रवार की आधी रात से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद कर दी जाएंगी। इस संबंध में एक सरकारी आदेश जारी कर दिया गया है। इस आदेश में कहा गया है कि आधी रात से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रोक दी जाएंगी और केवल वही विशेष उड़ानें देश में आ सकेंगी जिनसे, दूसरे देशों में रह रहे रूसी नागरिकों को वापस लाया जा रहा है। सरकार की वेबसाइट पर प्रकाशित एक आदेश में कहा गया है कि रूसी विमानन एजेंसी ‘रोजवियात्सिया’ बृहस्पतिवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि से रूसी हवाईअड्डों से दूसरे देशों के लिए जाने तथा वहां से आने वाली सभी नियमित एवं चार्टर्ड उड़ानों को रोक देगी।

8- देश भर में कोरोना का कोहराम मचा हुआ है। आज शुक्रवार है यानी जुमे की नमाज का दिन, इस दिन का इस्लाम धर्म में खासा महत्व होता है। कोरोना के चलते मुस्लिम धर्मगुरु और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना खालिद रशीद ने मुस्लिमों से की अपील, कहा जुमे के दिन मस्जिदों में जाकर नमाज न पढ़कर अपने अपने घरों में ही पढ़े नमाज। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए कश्मीर में प्रशासन के साथ-साथ धार्मिक संगठन भी आगे आ रहे हैं। कश्मीर घाटी में जुमे की नमाज़ नहीं अदा की जाएगी। साथ ही सभी दरगाहों और जियारतों पर भी संगठनों ने ताले लगवा दिए हैं।

9- स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ बुलेटिन जारी किया। सभी 30 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव। प्रदेशभर से 40 सैम्पल और भेजे गए जांच के लिए। राज्य में वर्तमान में मात्र 4 कोरोना पॉजिटिव भर्ती। दिसंबर से अभी तक विदेश से उत्तराखंड में आये 2 हज़ार 587 लोग। जिनमे से 699 लोगों को मिली क्लीन चिट। 1761 लोग अभी भी अंडर ऑब्जरवेशन। 50 लोग विभिन्न जिलों में अस्पतालों में भर्ती। 1681 होम क्वारन्टीन में रखे गए हैं।

10- लखनऊ नगर निगम शुरू करेगा कम्युनिटी किचन। शहर के 8 जोन में शुरू होगा कम्यूनिटी किचन। हर दिन तकरीबन 80 हज़ार ज़रूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराएगा नगर निगम लखनऊ। 21 दिनों के लॉक डाउन के बीच नगर निगम लखनऊ की सराहनीय पहल।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
अंकिता भंडारी मामले में अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर उठाए सवाल, कहा- शर्म हो तो...
अंकिता भंडारी मामले में अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर उठाए सवाल, कहा- शर्म हो तो...
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget