एक्सप्लोरर

Top Ten News देश में लॉकडाउन के बीच कोरोना के मामले 600 के पार...पढ़ें आज की दस बड़ी खबरें

कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिये देश में लॉक डाउन है। फिलहाल कोरोना पॉजिटिव मामलों की बात करें तो इनकी संख्या 600 के पार पहुंच चुकी है। पढ़ें 26 मार्च की दस बड़ी खबरें

1- सऊदी अरब के सुलतान सलमान बिन अब्दुल अजीज अल साऊद जी-20 देशों के आपातकालीन शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। यह सम्मेलन आज वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिये होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दुनिया के अन्य शीर्ष नेता इसमें शामिल होंगे। बैठक में कोरोना वायरस महामारी से निपटने के समन्वित उपायों पर चर्चा होगी। इस वायरस के करण अबतक करीब 19,000 लोगों की जा चुकी है जन-जीवन और कारोबार पूरी तरह ठप है। फिलहाल जी-20 की अध्यक्षता कर रहे सऊदी अरब ने पिछले सप्ताह वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिये जी-20 शिखर सम्मेलन आयोजित करने का आह्वान किया। उसने यह आह्वान ऐसे समय किया है इस वैश्विक संकट से निपटने को लेकर समूह की बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों तेजी से कदम नहीं उठाये जाने को लेकर आलोचना हो रही है।

2- कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के मद्देनजर अपने अनुभवों को साझा करने के लिए दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी आज वीडियो कांफ्रेंस करेंगे। वीडियो कांफ्रेंस के दौरान प्रवेश बिंदुओं पर स्क्रीनिंग के तहत विशिष्ट प्रोटोकॉल से निपटने, संपर्क का पता लगाने और पृथक रखे जाने की सुविधाओं आदि पर चर्चा होगी। कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के बाद 15 मार्च को दक्षेस नेताओं के बीच वीडियो कांफ्रेंस हुई थी।

3- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस के 606 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें भारतीय नागरिक 563, विदेशी नागरिक 43 और ठीक हो चुके 43 लोग हैं। जबकि मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 21 दिनों के बंद (लॉकडाउन) की घोषणा किए जाने के बाद बुधवार को देश के कई हिस्सों में लोगों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति देखी गई और राशन की दुकानों तथा स्टोरों पर लोगों की भीड़ नजर आई।

4- महामारी बन चुके कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में आतंक और भय का माहौल है और इस खतरे से लड़ने के लिए पूरी दुनिया कोशिश कर रही है। इस बीच थाईलैंड में कोरोना के बढ़ते मामले के मद्देनजर आज से आपातकाल लगाया जाएगा। आपातकाल अप्रैल महीने के अंत तक रहेगा। थाइलैंड के पीएम ने मंगलवार को इसकी घोषणा की थी।

5- यूपी में कोरोना वायरस की महामारी को आपदा आपदा घोषित किया जा चुका है, यूपी की बात करें तो स्वास्थ विभाग के अनुसार यूपी में अब तक कोरोना वायरस के 38 पॉजिटिव मामले सामने आए है, 38 में से 11 को रिकवर होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है, साथ ही अब तक 1830 सैंपल भेजे गए जिनमे 1707 नेगेटिव, 38 पॉजिटिव हैं, 85 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी। नोएडा में 11, लखनऊ और आगरा में 8-8, गाज़ियाबाद में 3, पीलीभीत में 2, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, मुरादाबाद, कानपुर, जौनपुर, शामली में 1-1 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में यूपी में कोरोना का एक नया केस पीलीभीत में सामने आया है।

6- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर ‘लॉकडाउन’ के दौरान लोगों को परेशानियों से बचाने के लिये घर-घर सामान पहुंचाने (डोर स्टेप डिलीवरी) की तैयारियां की। अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह, अवनीश अवस्थी ने बताया, 'मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि इस दौरान लोगों को घरों में आवश्यक वस्तुओं की कमी न हो, इसके लिये उनके घर सामान पहुंचाने की व्यवस्था की जाये। घर-घर सामान पहुंचाने के लिये ट्रैक्टर, मोबाइल वैन, ई रिक्शा, ठेले आदि सहित कुल 12,133 वाहनों की व्यवस्था दोपहर तीन बजे तक कर ली थी।'

7- कोराना वायरस से लड़ाई की तुलना ‘महाभारत के युद्ध’ से करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि 130 करोड़ महारथियों के बलबूते और सामाजिक दूरी बनाकर एवं घरों में रहकर देश इस युद्ध में जीत हासिल करेगा। मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों से वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये संवाद में कहा, ‘‘ महाभारत का युद्ध 18 दिनों में जीता गया था। आज कोरोना के खिलाफ जो युद्ध पूरा देश लड़ रहा है, उसमें 21 दिन लगने वाले हैं। हमारा प्रयास है इसे 21 दिन में जीत लिया जाए’’ उन्होंने कहा कि महाभारत के युद्ध में भगवान कृष्ण सारथी थे, कोरोना के खिलाफ युद्ध में 130 करोड़ महारथियों के बलबूते पर हमें जीत दर्ज करना है।

8- पूरे देश में लॉक डाउन लग जाने के बाद सूबे में सरकार इस लाकडाउन को लेकर काफी सख्त नजर आ रही है। कई लोग लॉकडाउन को फालों कर रहें तो वही दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी हैं जो लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहें हैं। इसको देखते हुए लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई जारी है। इसको लेकर प्रदेश भर में 2089 मुकदमे दर्ज हुए हैं। साथ ही 6044 बैरियर व नाका लगाकर चेकिंग भी की जा रही है। चेकिंग के साथ-साथ 200150 वाहनों को चेक किया गया, 49074 वाहनों को चालान किया जा चुका है। 3679 को सीज किया है,1,01,47,700 वाहनों से शमन शुल्क की वसूली की है।

9- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में पान मसाला और गुटखा की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सरकार ने प्रदेश में गुटखे का निर्माण और भंडारण के साथ वितरण पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सीएम योगी ने ये फैसला किया है। सरकार का मानना है कि लोग पान मसाला और गुटखा खाकर सड़कों पर गंदगी करते हैं। खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 30/2 के तहत ये फैसला लिया गया है, इस संबंध में आयुक्त खाद्य एवं सुरक्षा की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है।

10- कोरोना वायरस के कारण पीएम मोदी के लॉकडाउन की अपील के बाद यूपी परिवहन की बसों के संचालन पर 14 अप्रैल तक रोक लगा दी गई है, यूपी परिवहन की बसों का संचालन लॉक डाउन तक नहीं किया जाएगा। बसों के संचालन पर रोक 31 मार्च से बढ़ाकर 14 अप्रैल की गई। पीएम मोदी के 21 दिन के लॉक डाउन के निर्देश पर परिवहन विभाग ने रोक बढ़ाई।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget