एक्सप्लोरर

एक क्लिक में पढ़ें 18 जून की बड़ी खबरें, जिन पर बनी रहेगी नजर

नवनिर्वाचित सांसदों का शपथ ग्रहण से लेकर औली की शाही तक देश और उत्तर प्रदेश की दस बड़ी खबरें।

1.

नवनिर्वाचित सांसदों का शपथग्रहण आज भी रहेगा जारी, लोकसभा स्पीकर के चुनाव के लिए दोपहर 12 बजे तक नामांकन, आज सबकी नजरें लोकसभा के नये अध्यक्ष के नाम पर रहेंगी। आज दोपहर 12 बजे तक अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन भरने की समय सीमा है।

2.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आज कैबिनेट बैठक 11:00 बजे होगी, मंत्री परिषद की बैठक 12:30 से 2:00 बजे तक। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सचिवालय प्रशासन विभाग, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की करेंगे समीक्षा बैठक। मुख्यमंत्री राजस्व लेखपालों को लैपटॉप का करेंगे वितरण शाम 4:30 बजे लोक भवन में होगा ये कार्यक्रम।

3.

अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में साल 2005 में हुए आतंकी हमले के मामले में प्रयागराज की स्पेशल कोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगी। आतंकी संगठन लश्करे तैयबा द्वारा कराए गए इस हमले में पांच आतंकवादी और एक टूरिस्ट गाइड समेत सात लोग मारे गए थे,जबकि हमले में सीआरपीएफ व पीएसी के सात जवान गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। सुरक्षा कारणों से इस मामले का फैसला प्रयागराज की नैनी सेन्ट्रल जेल में बनाई गई अस्थाई अदालत में सुनाया जाएगा।

4.

दक्षिण अफ्रीका के चर्चित एनआरआई कारोबारी गुप्ता बंधुओं के दो बेटों का विवाह समारोह उत्तराखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग रिजार्ट औली में आज से 22 जून तक होगा। वहीं इससे एक दिन पहले उत्तराखंड हाईकोर्ट ने शादी को लेकर राज्य सरकार से पर्यावरण को संभावित नुकसान पहुँचाने के लिए करोड़ों रूपये की पैनल्टी समेत हैलीकॉप्टर सेवा पर रोक लगा दी है। विवाह समारोह 18 से 20 जून तक होगा जबकि अतुल गुप्ता के बेटे का विवाह समारोह 20 से 22 जून तक होगा।

5.

आज कांग्रेस पार्लियामेंट्री स्ट्रेटेजी ग्रुप की बैठक होगी। यह बैठक चेयरपर्सन सोनिया गांधी की अध्यक्षता में होगी।

6.

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सोमवार को एक बार फिर आतंकियों ने गाड़ी के जरिये सेना को निशाना बनाने की कोशिश की। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में अरिहाल-लस्सीपोरा सड़क पर आतंकवादियों ने ईदगाह अरिहाल के पास 44 राष्ट्रीय रायफल्स की एक बख्तरबंद गाड़ी को निशाना बनाया। एक विस्फोटक से लदी गाड़ी के जरिये इस हमले को अंजाम दिया गया। जिसमें सेना के 9 जवान और दो आम नागरिक जख्मी हो गये।

7.

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार को हुई मुठभेड़ में सेना का एक अधिकारी शहीद हो गया जबकि एक अन्य अधिकारी और दो जवान घायल हो गये। मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के अचबल में हुई मुठभेड़ में मेजर केतन शर्मा शहीद हो गये जबकि इसी रैंक के एक अन्य अधिकारी और दो जवान घायल हो गए।

8.

अनंतनाग में मेरठ के मेजर शहीदआतंकियों से लोहा लेते वक्त मेजर केतन शर्मा शहीद हो गये। शहादत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। केतन शर्मा थाना कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी कॉलोनी के निवासी थे।

9.

भाजपा की दिल्ली में संसदीय बोर्ड की बैठक हो रही है। इस दौरान जे पी नड्डा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे इस पद पर दिसंबर तक बने रहेंगे। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि अमित शाह जी के नेतृत्व में भाजपा ने कई चुनाव जीते हैं, लेकिन जब से पीएम मोदी ने उन्हें गृह मंत्री नियुक्त किया है। इसके बाद अमित शाह जी ने खुद ही कहा कि पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी और को दी जानी चाहिए।

10.

पश्चिम बंगाल के डॉक्टरों ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद हड़ताल खत्म कर दी है। इससे पहले ममता बनर्जी ने सभी सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए नोडल अधिकारियों को नियुक्त करने के पुलिस को निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने सप्ताहभर से चले आ रहे गतिरोध को समाप्त करने के प्रयास में सोमवार को हड़ताली चिकित्सकों के साथ बैठक की। केवल दो क्षेत्रीय न्यूज चैनलों को राज्य सचिवालय में बनर्जी और जूनियर डॉक्टरों के बीच हुई बैठक को कवर करने की अनुमति दी गई।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- 'यहां लोग तभी आ पाते हैं जब...'
कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- 'यहां लोग तभी आ पाते हैं जब...'
'अखिलेश यादव नाटक...', JPNIC को लेकर सपा चीफ पर ब्रजेश पाठक का हमला
'अखिलेश यादव नाटक...', JPNIC को लेकर सपा चीफ पर ब्रजेश पाठक का हमला

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget