एक्सप्लोरर

एक क्लिक में पढ़ें आज की बड़ी खबरें जिन पर बनी रहेगी हमारी नजर

पढ़िए आज की वो बड़ी ख़बरें जिन पर आज हमारी नजर बनी रहेगी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज झांसी में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे तो वहीं सीएम योगी आज से चुनाव प्रचार करने उतरेंगे।

  1. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज झांसी में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। बता दें कि अखिलेश यादव बुधवार को झांसी पहुंचे थे। यहां उन्होंने पुष्पेंद्र के परिजनों से मुलाकात की। गौरतलब है कि पुष्पेंद्र का यूपी पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ और हत्या का आरोप लगा है।
  2. विधि छात्रा के यौन उत्पीड़न में जेल भेजे गए पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर संत समाज आज फैसला लेगा। संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की अहम बैठक आज हरिद्वार में होगी। बैठक में चिन्मयानंद को लेकर चर्चा होनी है और आगे की रणनीति तय की जाएगी। अखाडा परिषद इस मामले में पहले दो अलग अलग एलान कर चुका है। ऐसे में आज की बैठक में उसका रुख साफ़ होगा।
  3. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज महाराष्ट्र में चुनावी हुंकार भरेंगे। वे आज यहां चार रैलियों को संबोधित करेंगे। चार जिलों सांगली, शोलापुर,उस्मानाबाद और लातूर में में अमित शाह की रैली तय हुई है। उनके अलावा भाजपा के स्टार प्रचारक सीएम योगी आदित्यनाथ भी आज से प्रचार करने उतरेंगे। सीएम योगी की आज महाराष्ट्र में दो जनसभाएं होंगी।
  4. बाराबंकी जिले के जैदपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू की जनसभा होगी। बता दें कि वे कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया के समर्थन में प्रचार करेंगे। उनके साथ पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री आराधना मिश्रा भी मौजूद रहेंगी। सभा का आयोजन शाम 5 बजे नगर पंचायत जैदपुर में मोहल्ला मुखिम में होगा।
  5. राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल आगरा के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। आज वे सबसे पहले सुबह 9.40 से 10.40 तक ताज का करेंगी। 10.50 से 11.50 तक का आगरा फोर्ट जाएंगी। दोपहर बाद 3.50 बजे फ़िरोज़ाबाद के लिए रवाना होंगी। शाम में सवा 4 से सवा 5 तक फतेहपुर सीकरी जाएंगी।
  6. अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद पर मध्यस्थता कमेटी की बैठक आज फिर होगी। बता दें कि कल हुई मध्यस्थता कमेटी की बैठक बेनतीजा रही थी। बुधवार को हुई बैठक में शिया वक़्फ़ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा, हिंदू महासभा सहित कई पक्षकार शामिल नहीं हुए थे। इसी के समानांतर सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई चल रही है। कोर्ट में सुनवाई 17 अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी और चीफ जस्टिस के रिटायर होने की तारीख़ 17 नवंबर से पहले सुप्रीम कोर्ट में फ़ैसला हो जाएगा।
  7. विदेश मंत्रालय से जुड़ी संसदीय स्थाई समिति की बैठक बुलाई गई है। बैठक तो समिति की आगे की कार्ययोजना पर विचार करने के लिए बुलाई गई है लेकिन हाल के दिनों में कश्मीर मुद्दे को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का मामला उठाया जा सकता है। कपिल सिब्बल , शशि थरूर और शरद पवार जैसे कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेता इस मसले पर सरकार से जवाब की मांग कर सकते हैं । बीजेपी के सांसद और पूर्व मंत्री पी पी चौधरी समिति के अध्यक्ष हैं।
  8. केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह आज रात दिल्ली लौटेंगे। दिल्ली लौटने पर भाजपा उनका एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत करेगी। भाजपा के कार्यकर्ता उनके स्वागत में एयरपोर्ट जाएंगे। राजनाथ सिंह भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के लिये फ्रांस से खरीदे गये 36 राफेल लड़ाकू विमानों की श्रृंखला में प्रथम विमान सौंपे जाने के लिये मेरिनियाक में आयोजित एक समारोह में सिंह अपनी फ्रांसीसी समकक्ष फ्लोंरेंस पार्ले के साथ शरीक हुए थे। जहां सिंह को औपचारिक रूप से प्रथम राफेल विमान सौंपा गया।
  9. कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आपराधिक मानहानि के मामले में खुद का बचाव करने के लिए गुजरात की एक अदालत में आज पेश होना है। दरअसल, लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कथित रूप से कहा था कि सभी चोरों का मोदी उपनाम क्यों होता है ?. इसी को लेकर उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दायर किया गया था। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बी एच कपाड़िया ने मई में गांधी को समन जारी किया था।
  10. अगले साल यानि 2020 के हज के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जो 10 नवंबर तक चलेगी। इस बार हज प्रक्रिया शत प्रतिशत ऑनलाइन/डिजिटल होगी। हज यात्रा के लिए आवेदन 10 अक्टूबर से 10 नवंबर तक स्वीकार किये जायेंगे। सभी हज यात्रियों को ई-वीजा की सुविधा दी गयी है। मोबाइल ऐप के जरिये भी हज के लिए आवेदन किया जा सकता है। इस वर्ष हज यात्रियों को सभी प्रकार की जानकारी मुहैया कराने एवं पूरी हज प्रक्रिया में मदद करने के लिए 100 लाइन का सूचना केंद्र हज हाउस, मुंबई में शुरू किया जा रहा है।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ganga Expressway पर कितने होंगे टोल, सफर के लिए कितने रुपये करने होंगे खर्च? एक क्लिक में जानें सब
Ganga Expressway पर कितने होंगे टोल, सफर के लिए कितने रुपये करने होंगे खर्च? एक क्लिक में जानें सब
यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज आंधी के साथ हुई बारिश, लखनऊ में भी छाए बादल
यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज आंधी के साथ हुई बारिश, लखनऊ में भी छाए बादल
गोरखपुर से लंबी दूरी की ई-बस सेवा जल्द शुरू, किराया होगा कम, अयोध्या-काशी समेत कई रूट तय
गोरखपुर से लंबी दूरी की ई-बस सेवा जल्द शुरू, किराया होगा कम, अयोध्या-काशी समेत कई रूट तय
मुजफ्फरनगर शेखर हत्याकांड में बड़ा फैसला, महिला समेत 4 को फांसी, कोर्ट ने बताया ‘दुर्लभतम अपराध’
मुजफ्फरनगर शेखर हत्याकांड में बड़ा फैसला, महिला समेत 4 को फांसी, कोर्ट ने बताया ‘दुर्लभतम अपराध’

वीडियोज

Mumbai Crime: मीरा रोड हमला: कलमा पढ़ने को कहा, फिर चाकू से वार | ATS | Mira Road Crime
Maharashtra: धिरेंद्र शास्त्री को कंट्रोवर्सी पसंद है
Bollywood News: तीन दिग्गज आए साथ… ‘Kalki 2’ बनेगी इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म? | Khabar Filmy Hain
West Bengal Election: क्या PM Modi की रणनीति से Mamata की नींद उड़ी? | ABP News
Saas Bahu Aur Saazish: Aarambhi का इम्तिहान! अस्पताल में घायलों की सेवा और बेटे के accident का सदमा | DR. Aarambhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-NCR में बारिश, यूपी-बिहार से लेकर पंजाब-हरियाणा तक मौसम विभाग का क्या है अलर्ट, जानें
दिल्ली-NCR में बारिश, यूपी-बिहार से लेकर पंजाब-हरियाणा तक मौसम विभाग का क्या है अलर्ट, जानें
यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज आंधी के साथ हुई बारिश, लखनऊ में भी छाए बादल
यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज आंधी के साथ हुई बारिश, लखनऊ में भी छाए बादल
Brahmi Script Seal: पाकिस्तान में मिली भगवान शिव से जुड़ी हुई ये चीज़, जानें कितनी पुरानी, क्या है इतिहास
पाकिस्तान में मिली भगवान शिव से जुड़ी हुई ये चीज़, जानें कितनी पुरानी, क्या है इतिहास
Ganga Expressway पर कितने होंगे टोल, सफर के लिए कितने रुपये करने होंगे खर्च? एक क्लिक में जानें सब
Ganga Expressway पर कितने होंगे टोल, सफर के लिए कितने रुपये करने होंगे खर्च? एक क्लिक में जानें सब
2 करोड़ में बनी फिल्म और 900% का बंपर प्रॉफिट, 1990 की वो फिल्म जिसने सनी देओल को 'घायल' कर दिया
1990 की वो ब्लॉकबस्टर जिसने दिया 900 प्रतिशत का रिटर्न, सनी देओल हुए थे 'घायल'
कार के पेट्रोल टैंक में पानी ले सकता है इंजन की जान, इन टिप्स से तुरंत मिल जाएगी मदद
कार के पेट्रोल टैंक में पानी ले सकता है इंजन की जान, इन टिप्स से तुरंत मिल जाएगी मदद
कितनी भी कोशिश कर लो भटूरे फूलते नहीं हैं? इस ट्रिक से बनाओगे तो बन जाओगे 'भटूरा मास्टर'
कितनी भी कोशिश कर लो भटूरे फूलते नहीं हैं? इस ट्रिक से बनाओगे तो बन जाओगे 'भटूरा मास्टर'
इस दिन आएगा हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, सामने आई तारीख
इस दिन आएगा हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, सामने आई तारीख
Embed widget