एक्सप्लोरर

एक क्लिक में पढ़ें 14 जुलाई की बड़ी खबरें जिन पर बनी रहेगी हमारी नजर

कर्नाटक का संकट से लेकर क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल तक 14 जुलाई की 10 बड़ी खबरें

  1. करतारपुर कॉरिडोर को लेकर एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के अधिकारी आज बातचीत के लिए आमने-सामने होंगे। इस बार यह मुलाकात वाघा, यानी पाकिस्तानी सीमा में होगी। पिछली बैठक 14 मार्च को अटारी यानी भारत की सीमा के अंदर हुई थी। गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के लिए दोनों देश इस कॉरिडोर को श्रदालुओं के लिए खोलने पर काम कर रहे हैं। लेकिन अभी भी दोनों देशों के बीच इंफ्रास्ट्रक्चर और यात्रा की शर्तों पर मतभेद कायम हैं।
  2. इसरो की चंद्रमा पर भारत के दूसरे मिशन चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण के 20 घंटों की उलटी गिनती आज सुबह शुरू होगी। उलटी गिनती आज सुबह 6 बजकर 51 मिनट पर शुरू होगी। सफल प्रक्षेपण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं तथा सभी उपकरणों की जांच का काम भी पूरा हो चुका है। चंद्रयान का प्रक्षेपण 15 जुलाई को तड़के 2 बजकर 51 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया जायेगा।
  3. मध्य प्रदेश के सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ को कर्नाटक सरकार के संकट को टालने की जिम्मेदारी दी गई है। कमलनाथ को कर्नाटक भेजा जा रहा है। वह शनिवार बेंगलुरु के लिए निकलेंगे। कमलनाथ कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे जिनकी कोशिश कर्नाटक के राजनीतिक संकट को टालने की होगी।
  4. मुजफ्फरनगर जनपद के शुक्रताल में रविवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। यहां योगी आदित्यनाथ शिक्षाऋषि स्वामी कल्याण देव जी महाराज की 15वीं पुण्यतिथि के मौके पर आ रहे हैं। सबसे पहले योगी स्वामी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे फिर एक सभा को संबोधित करेंगे।
  5. संसद परिसर में रविवार भी स्वच्छता अभियान जारी रहेगा। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केन्द्रीय मंत्री और अन्य गणमान्य लोग सुबह 9 बजे संसद भवन परिसर में कार्यक्रम में शामिल होंगे। इससे पहले शनिवार को ओम बिरला के नेतृत्व में संसद परिसर में दो दिवसीय स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गयी। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने सभी जन प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे इस अभियान को देश के गांव-गांव तक पहुंचाएं।
  6. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह गुजरात के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वह सुबह 10 बजे एनडीडीबी और अमूल के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे अहमदाबाद सर्किट हाउस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके बाद दोपहर 1.30 बजे वह गुजरात यूनिवर्सिटी कन्वेंशन हॉल में एक प्रोग्राम में शामिल होंगे।
  7. नेपाल की कई नदियों में आई बाढ़ के कारण मरने वाले वालों की संख्या शनिवार को 28 तक पहुंच गई और 16 लोग अब भी लापता हैं। यहां मानसून की भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़, भूस्खलन का खतरा पैदा हा गया है और सभी मुख्य राजमार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ है। कई नदियों के तटबंधों को नुकसान पहुंचा है जिससे उनके किनारे रहने वाले लोगों के समक्ष संकट की स्थिति बन गई है।
  8. गोंडा में गौशाला में असुविधाओं की के चलते 03 गोवंश की मौत का मामला सामने आया है। बारिश में भीगने के चलते गौवंश की मौत हुई है। कई गौवंश बीमार चल रहे हैं। गोंडा के मुझेहना क्षेत्र में रूद्रगढ़ गौशाला हैं, जहां की ये घटना बताई जा रही है। गौशाला संचालक प्रदीप शुक्ला ने 03 गोवंश की मौत की पुष्टि की है। इसके पहले भी कई गौवंश की मौत हो चुकी है। ये बीजेपी विधायक विनय कुमार द्विवेदी का विधानसभा क्षेत्र है । इससे पहले प्रयागराज की गौशाला में 35 गायों की मौत की खबर सामने आई थी।
  9. यूपी में हुए खनन के घोटाले बाजों पर सीबीआई के बाद अब ईडी भी शिकंजा कसने जा रही है। सीबीआई की एफआईआर कॉपी का अब ईडी अध्ययन कर रही है। सीबीआई की एफआईआर में नामजद आईएस जीवेश नंदन, संतोष कुमार, अभय सिंह, विवेक और डीएस उपाधयाय पर ईडी शिकंजा कसने की तैयारी में है। आईएएस बी चंद्रकला पर ईडी जनवरी में ही मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट में मुकदमा दर्ज कर चुकी है।  अब सीबीआई की एफआईआर के बाद ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के सबूत ढूंढ रही है। आईएएस अफसरों के साथ जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर भी ईडी कसेगी शिकंजा।
  10. आईसीसी क्रिकेट विश्व कप (ICC World Cup 2019) का फाइनल आज है, जो मेजबान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। बता दें कि इंग्लैंड की टीम 27 साल बाद विश्वकप फाइनल में पहुंची है। वहीं, न्यूजीलैंड दूसरी बार फाइनल में पहुंचा है। भारतीय समयानुसार मैच दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
Embed widget