एक्सप्लोरर

ABP GANGA TOP 10: आज चर्चा में बनी हैं, प्रदेश की ये बड़ी खबरें

ABP GANGA TOP 10: यूपी-उत्तरांखड की आज की टॉप-10 खबरें। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर हैं। जहां उन्होंने एक दलित परिवार के घर में खाना खाया। मुख्यमंत्री हनुमानगढ़ी, रामलला के दर्शन पूजन के बाद स्वामी नृत्यगोपाल दास से भेंट करेंगे।

1.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर हैं। जहां उन्होंने एक दलित परिवार के घर में खाना खाया। मुख्यमंत्री हनुमानगढ़ी, रामलला के दर्शन पूजन के बाद स्वामी नृत्यगोपाल दास से भेंट करेंगे। अयोध्या के बाद योगी आदित्यनाथ देवीपाटन जाएंगे। यहीं पर सीएम का रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है।

2.

साक्षी महाराज ने चुनाव आयोग से आजम खान के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही, कहा कि अखिलेश यादव को भी तत्काल आजम खान को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने मुस्लिम समाज से आजम खान को इस्लाम से खारिज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि भारत देश में स्त्री का सम्मान सर्वोपरि है।

3.

सपा नेता और रामपुर से उम्मीदवार आजम खान की मुश्किलें खत्म होने की बजाय और बढ़ती जा रही हैं। पिछले कुछ दिनों में कई मौकों पर चुनाव प्रचार के दौरान आजम खान ने कई विवादास्पद, भड़काऊ और आपत्तिजनक बयान दिए हैं। जिसपर अब चुनाव आयोग ने आजम खां को एक नया कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है और उनके हाल में दिए आपत्तिजनक बयानों पर 24 घंटे के अंदर जवाब तलब किया है। नोटिस में चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि पहली नजर में आजम खान ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है और नोटिस का जवाब ना देने पर आजम के खिलाफ नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

4.

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर बीजेपी में शामिल हो गई हैं। साध्वी के भोपाल से कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरना लगभग तय माना जा रहा है। बीजेपी में शामिल होने पर बोली प्रज्ञा, मैं चुनाव लड़ूंगी और जीतूंगी भी।

5.

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर के आकस्मिक निधन की खबर ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मंगलवार को रोहित ने दिल्ली के मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि रोहित शेखर की दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में स्थित उनके घर पर ही मौत हो गई थी। रोहित की पत्नी और मां उन्हें मैक्स अस्पताल ले गईं, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, मौत किस वजह से हुई अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है।

6.

ललितपुर में बेमौसम आई बारिश के साथ ओले गिरने से जहां गर्मी की तपन से राहत मिली, तो वहीं किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है।यहां के जखोरा क्षेत्र में सुबह से ही तेज बारिश के साथ ओले गिरे। अचानक हुई ओलो की बारिश से कई गाड़ियों और टैक्सियों के शीशे टूट गए। गांव और खेत खलिहानों में ओलो की सफेद चादर बिछ गई । वहीं, कौशाम्बी में बुधवार सुबह हुई बेमौसम बरसात ने किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरे खींच दी है | बरसात के चलते किसानो की खेत में खड़ी गेंहू की तैयार फसल भीग गई है | सबसे अधिक नुकसान दलहनी और तिलहनी फसलों को हुआ है | रुक-रुककर हुई बारिश ने गेंहू की फसल को पूरी तरह से गीला कर दिया है | फसल के भीगने के बाद अब उनमे सड़न लगने की चिंता किसानों को सता रही है।

7.

विवेक तिवारी हत्याकांड में सहआरोपी रहे सिपाही को जमानत मिल गई है। हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने एसआईटी जांच के आधार पर सिपाही को जमानत दे दी है। वहीं, मुख्य आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी के जमानत पर 21 अप्रैल को बहस होनी है।

8.

आगामी चुनाव को लेकर बांदा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान जनपद के नरैनी में पुलिस ने देर रात काफी मात्रा में अवैध विस्फोटक बरामद किया है। जिसमें 200 डेटोनेटर, दो क्विंटल अमोनियम नाइट्रेट, 1200 जिलेटिन रॉड, एक एक्सप्लोडर बरामद किया है। साथ ही, पुलिस ने दो लोगों को भी मौके से गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच में शुरू कर दी है ।

9.

प्रयागराज से दो अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। यूपी एसटीएफ ने मध्यप्रदेश के बड़वान से असलहा सप्लाई करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने 7 पिस्टल, 7 मैगजीन और एक रिवाल्वर बरामद की है। पकड़े गए आरोपी मध्य प्रदेश से पिस्टल और रिवाल्वर लाकर प्रयागराज के आसपास के जनपदों में सप्लाई करते थे । दो असलहा तस्कर की पहचान शंभू और राजेंद्र के नाम से हुई है।

10.

नोएडा के सेक्टर-6 में स्थित एक फैक्ट्री में बीती रात चोर दरवाजा तोड़कर 13 लैपटॉप, 7 डेक्सटॉप और नगदी लेकर फरार हो गए। सुबह जब कंपनी के कर्मचारी काम पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया है, जिसमें चोरों की तस्वीर कैद हो गई है। सूचना मिलने पर मौके पहुंची पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget