एक्सप्लोरर

ABP GANGA TOP 30 NEWS: सियासत से लेकर अपराध तक, एक क्लिक में पढ़ें 30 बड़ी खबरें

सियासी उठापठक से लेकर अपराध तक की खबरें, देखिए टॉप 30 समाचार में। यूपी और उत्तराखंड की हर छोटी-बड़ी खबर पर है हमारी नजर।

1.

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज हरियाणा के हिसार में चुनावी रैली करेंगे। जहां उनके साथ कई केंद्रीय मंत्री मौजूद होंगे।

2.

सीएम योगी आदित्यनाथ आज पूर्वी दिल्ली में गौतम गंभीर के लिए प्रचार करेंगे। इसके अलावा सीएम अम्बेडकरनगर, बस्ती, और संतकबीरनगर लोकसभा सीटों पर भी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

3.

सुप्रीम कोर्ट में आज ईवीएम-वीवीपैट मामले में अहम सुनवाई। 21 विपक्षी पार्टियों ने कोर्ट से गुहार लगाई है, कि 50 फीसदी ईवीएम और वीवीपैट पर्चियों का औचक मिलान कराया जाए ताकि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित हो सके।

4.

8 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को 5 ईवीएम और वीवीपैट की पर्चियों के मिलान का निर्देश दिया था। इस आदेश के खिलाफ विपक्षी दलों ने सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटिशन डाली है।

5.

यूपी में आज महागठबंधन की 2 जगह रैलियां होनी हैं। जौनपुर और भदोही में अखिलेश, मायावती और अजित सिंह पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।

6.

जौनपुर और मछलीशहर लोकसभा के प्रत्याशी के साथ भदोही में पहली रैली होगी। इसके अलावा भदेही में गठबंधन प्रत्याशी रंगनाथ मिश्र के समर्थन में दोपहर 3.30 बजे जनसभा होगी।

7.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज संतकबीर नगर का दौरा करेंगे। यहां वो धनघटा के बकौली बाग में चुनावी जनसभा करेंगे। प्रत्याशी कुशल तिवारी के पक्ष में प्रचार करेंगे।

8.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज झारखंड और पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे पर रहेंगे। यहां वो रैली और रोड शो कर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।

9.

झारखंड के वेस्ट सिंहभूम जिले में राहुल की पहली रैली होगी। इसके बाद पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में राहुल रैली करेंगे और आखिर में झारखंड के धनबाद जिले में रोड शो करेंगे।

10.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हरियाणा में प्रचार करेंगी। प्रियंका गांधी अंबाला और हिसार में 2 जनसभाएं करेंगी। इसक बाद रोहतक में रोड शो करेंगी।

11.

मायावती, सपा के मुखिया अखिलेश यादव और आएलडी के अध्यक्ष अजीत सिंह जाएंग आएंगे जौनपुर के दौरे पर। वही वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्व विद्यालय के मैदान में जौनपुर और मछलीशहर लोकसभा के प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे जनसभा।

12.

प्रयागराज में केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान इलाहाबाद सीट पर बीजेपी उम्मीदवार रीता जोशी के समर्थन में जनसभा को करेंगे संबोधित।

13.

प्रयागराज में आज केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल इलाहाबाद और फूलपुर सीट पर करेंगी प्रचार। वही मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल शास्त्री कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में करेंगे प्रचार।

14.

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आज जाएंगे प्रयागराज के दौरे पर इसी के साथ व्यापारी सम्मेलन में भी शिरकत करेंगे आपको बता दे गाजीगंज के मंडी मुठ्ठीगंज में होगा ये सम्मेल।

15.

रमजान का पाक महीना आज से शुरू हो गया है। आज है पहला रोजा आपको बता दे शाम करीब 7 बजे मगरिब की नमाज के बाद रोजा खोला जाएगा।

16.

बाजारों में रमजान की रौनक भी देखने को मिल रही है। खजूर, सेवई और फ्रूट्स की लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। रमजान के बाद धूम-धाम के साथ ईद मनाई जाएगी।

17.

अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर आज गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखण्ड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित चारधामों की यात्रा की शुरूआत हो जायेगी।

18.

लखनऊ में कल सम्पन हुआ पांचवे चरण का चुनाव। राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, राहुल गाँधी, सोनिया गांधी जितिन प्रसाद समेत कई दिग्गजों की किस्मत EVM में कैद।

19.

लखनऊ की बात करें तो पूर्व प्रधान मंत्री और लखनऊ के सांसद रहे अटल बिहारी वाजपई के लखनऊ को फर्स्ट क्लास से पास कराने का सपना फिर सपना ही रह गया। लखनऊ पोलिंग 60 % से काफी कम रह गया जब की पूरी उत्तरप्रदेश की राजनीति लखनऊ से तय होती सभी बेउरोक्रेट और माननीयों के तमाम कोशिशों के बावजूद लखनऊ में वोटिंग % में कोई इजाफा नहीं हुआ।

20.

लखनऊ के रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल सेक्टर-सी इंदिरा गांधी की होनहार छात्रा वैष्णवी सिंह यह बताते हुए भावुक हो गईं कि उन्होंने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में कैसे 99.4 प्रतिशत मार्क्स हासिल कर टॉपर लिस्ट में जगह बनाई। वैष्णवी ने कहा कि इस उपलब्धि की श्रेय टीचर्स और माता-पिता को जाता है।

21.

आजमगढ़ के अहीरोला इलाके में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। बाइक सवार बदमाश मिठाई की दुकान पर फायरिंग कर फरार हो गए।

22.

बुलंदशहर के सिकंदराबाद में पत्नी ने अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर अपने प्रेमी के साथ मिलकर शव को बोरे में बंद कर गटर में फेंक दिया।

23.

आरोपी महिला ने अवैध संबंधों के चलते अपने पति की हत्या की और साजिश को अंजाम दिया।

24.

शव को फेंकते वक्त आरोपी महिला और उसके साथ उसका का प्रेमी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे।

25.

पुलिस ने मृतक हरि सिंह की पत्नी माया को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो हत्या का पर्दाफाश हो गया

26.

है।

27.

पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और जेल में भेज दिया है।

28.

बस्ती के हर्रिया थाना क्षेत्र के नचना गांव के पास चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई। आनन फानन में युवक ने सड़क के साइड में स्कूटी खड़ी करके अपनी जान बचाई।

29.

शादी समारोह में 8 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। मारपीट में नाबालिग के मामा बुरी तरह जख्मी हो गए थे।

30.

ऊधमसिंहनगर में मारपीट में घायल नाबालिग के मामा ने बरेली के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में 5 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मारपीट में इस्तेमाल तलवार भी बरामद कर ली है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में फिदायीन हमला करने वाला था शहबाज, खुद बोला- जैश के आतंकियों के इशारे का कर रहा था इंतजार
भारत में फिदायीन हमला करने वाला था शहबाज, खुद बोला- जैश के आतंकियों के इशारे का कर रहा था इंतजार
UP BJP की टीम में बड़े फेरबदल की तैयारी तेज, जल्द हो सकता है ऐलान, दिल्ली में मंथन जारी
UP BJP की टीम में बड़े फेरबदल की तैयारी तेज, जल्द हो सकता है ऐलान, दिल्ली में मंथन जारी
रस्सी से खींची कार, बुझा बल्ब लेकर सड़कों पर उतरे अखिलेश यादव के कार्यकर्ता, लोगों को बांटी मेलोडी
रस्सी से खींची कार, बुझा बल्ब लेकर सड़कों पर उतरे अखिलेश यादव के कार्यकर्ता, लोगों को बांटी मेलोडी
वाराणसी कोर्ट परिसर का होगा विस्तारीकरण, अब दूसरी जगह होगी सुनवाई
वाराणसी कोर्ट परिसर का होगा विस्तारीकरण, अब दूसरी जगह होगी सुनवाई

वीडियोज

Twisha Sharma Death Murder Case: कोर्ट में आज आमने-सामने होंगे गिरिबाला और समर्थ | CBI | Giribala Singh |
Breaking | Attack on Lebanon: ईरान की नई धमकी! क्या बंद होगा बाब अल-मंदेब? | Hormuz | Trump
CM Yogi Adityanath Speech: Social Media पर CM Yogi की नसीहत! | Education | UP CM
Surya Murder Case | CM Yogi | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | CM Yogi | Asad Encounter | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आ रही 'आफत', अल नीनो मचाएगा तांडव, बदलेगी तूफानों की रफ्तार, भारत पर 'भयंकर' असर
आ रही 'आफत', अल नीनो मचाएगा तांडव, बदलेगी तूफानों की रफ्तार, भारत पर 'भयंकर' असर
बीड में बड़ा एक्शन, NEET पेपर लीक के आरोपी पीवी कुलकर्णी के निर्माणाधीन आलीशान बंगले पर चला बुलडोजर
बीड में बड़ा एक्शन, NEET पेपर लीक के आरोपी पीवी कुलकर्णी के आलीशान बंगले पर चला बुलडोजर
हिजाब बैन और सैन्य महिला अधिकारियों के मुकदमे लड़ने वाली जस्टिस मोहना कौन? वकील से सीधे बनीं SC की जज
हिजाब बैन और सैन्य महिला अधिकारियों के मुकदमे लड़ने वाली जस्टिस मोहना कौन? वकील से सीधे बनीं SC की जज
हफ्ते भर बाद फिर बल्ले से आग उगलेंगे वैभव सूर्यवंशी! इंडियन टीम के लिए खेलते आएंगे नजर, जानिए पूरा शेड्यूल
हफ्ते भर बाद फिर बल्ले से आग उगलेंगे वैभव सूर्यवंशी! इंडियन टीम के लिए खेलते आएंगे नजर, जानिए पूरा शेड्यूल
रवीना टंडन की मां के घर से 25 लाख रुपये के गहने और महंगी घड़ियां चोरी, पुलिस ने हाउस हेल्प को किया गिरफ्तार
रवीना टंडन की मां के घर से 25 लाख रुपये के गहने और महंगी घड़ियां चोरी, हाउस हेल्प गिरफ्तार
गालिबफ ने लेबनान लगाया फोन, ऐसा क्या बोला कि रिप्लाई में ईरान का ऐहसानमंद हो गया मुल्क, बोला- 'नहीं भूलेंगे...'
गालिबफ ने लेबनान लगाया फोन, ऐसा क्या बोला कि रिप्लाई में ईरान का ऐहसानमंद हो गया मुल्क, बोला- 'नहीं भूलेंगे...'
60 फीसदी नंबर वालों के लिए खुशखबरी, हर साल मिलेगी हजारों रुपये की स्कॉलरशिप
60 फीसदी नंबर वालों के लिए खुशखबरी, हर साल मिलेगी हजारों रुपये की स्कॉलरशिप
Summer Superfood Sattu: पीएम मोदी ने भीषण गर्मी से बचने के लिए सत्तू को बताया रामबाण, शेफ कुणाल कपूर ने बताई रेसिपी
पीएम मोदी ने भीषण गर्मी से बचने के लिए सत्तू को बताया रामबाण, शेफ कुणाल कपूर ने बताई रेसिपी
Embed widget