एक्सप्लोरर

ABP GANGA TOP 30 NEWS: राजनीति से लेकर प्रदेश और अपराध से जुड़ी बड़ी खबरें

एबीपी गंगा पर देखिए, राजनीति से लेकर प्रदेश और अपराध से जुड़ी 30 बड़ी खबरें।

1.

यूपी में आज पीएम मोदी की कई जनसभाएं। सुबह 11 बजे कन्नौज, दोपहर साढ़े 12 बजे हरदोई और 2 बजे सीतापुर में जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी।

2.

चौथे चरण के लिए 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के चुनाव प्रचार प्रसार के आखिरी दिन कन्नौज विधानसभा के अन्नपूर्णा पशु मेला मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए है बताया जा रहा 11 बजे पीएम मोदी जनसभा स्थल पहुचेंगे।

3.

चुनावों की गहमागहमी में बड़ी खबर का हुआ खुलासा। जिससे बसपा अध्यक्ष मायावती की मुश्किल बढ़ गई हैं। यूपी की 21 चीनी मिलों को बेचने के घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। ये घोटाला मायावती सरकार के दौर का है जिसमें यूपी की 21 चीनी मिलों को बेच दिया गया था, लेकिन योगी सरकार आने के बाद इस मामले इस घोटाले की सीबीआई जांच की सिफारिश की गई और अब चीनी मिल निगम के एमडी ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाई है।

4.

अमेठी और रायबरेली में आज राहुल गांधी की होगी रैली। करीब साढ़े 12 बजे रायबरेली में राहुल की जनसभा। दोपहर 3 बजे अमेठी में जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल।

5.

फिरोजाबाद में अक्षय यादव ने शिवपाल यादव की पार्टी को बताया भाजपा की टीम। अक्षय यादव ने आरोप लगाया कि शिवपाल को 500 करोड़ रुपये देकर भेजा गया है फिरोजाबाद।

6.

चौथे चरण के मतदान के लिए आज थम जाएगा चुनाव प्रचार। 9 राज्यों की 71 सीटों पर 29 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट। यूपी के 13 लोकसभा सीटों पर होगी वोटिंग।

7.

काशी में नामांकन के दौरान पीएम मोदी ने दिया संपत्ति का ब्योरा। प्रधानमंत्री के पास ढाई करोड़ रुपये के ऐसेट हैं जिसमें गुजरात के गांधीनगर में एक रेसीडेंशियल प्लॉट शामिल है। पीएम ने एफिडेविट में घोषित किया है कि उनके पास एक करोड़ 41 लाख रुपये की चल है और 1 करोड एक लाख रुपये की अचल संपत्ति है।

8.

नामांकन के बाद जनसभा करने पहुंचे पीएम मोदी,, एमपी के सीधी में की जनसभा,, विरोधियों पर पीएम का निशाना,, कहा चोरी करने वालों को होता है पकड़े जाने का डर,, टिकट लेकर सफर करने वाले नहीं पकड़े जाते

9.

रामपुर में आचार संहिता उल्लंघन को लेकर आजम खान के खिलाफ दर्ज हुआ एक और मामला। कम वोटिंग के लिए प्रशासन को ठहराया कसूरवार। एक विशेष वर्ग के लोगों पर मारपीट और लूट का लगाया आरोप।

10.

रामपुर के शाहबाद तहसील के सैफनी गांव मे 25 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें महागठबंधन प्रत्याशी आजम खान भी पहुंचे और जनता से रूबरू हुए इस दौरान उन्होंने मंच से भाषण देते हुए कारगिल में फौजियों पर विवादित टिप्पड़ी की। वहीं जिला प्रशासन पर वोट लूटने के गंभीर आरोप लगाए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

11.

फिरोजाबाद के सपा से सांसद अक्षय यादव ने इटावा में शिवपाल सिंह की पार्टी को भाजपा की बी टीम बताते हुए कहां कि इन्हें 500 करोड़ रुपए देकर फिरोजाबाद भेजा गया था, जब तक यह साइकिल पर चुनाव लड़ते रहे जीतते रहे अब 23 मई को इनका अस्तित्व ही खत्म हो जायेगा।

12.

भारतीय जनता पार्टी की भोपाल से प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर सीहोर कलेक्टर ने उन्हें क्लीनचिट दी है। उन्होंने कहा है कि प्रज्ञा ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया है।

13.

रोहित शेखर की पत्नी अपूर्वा की साकेत कोर्ट में हुई पेशी। अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा हत्या के आरोप में क्राइम ब्रांच ने किया था गिरफ्तार। अपूर्वा ने कबूली हत्या की बात।

14.

थाना फतेहपुर सीकरी इलाके के रोजोली गांव की नहर में एक अज्ञात युवती का बंद बोरे में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवती की हत्या करके शव को फेंका गया है। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी।

15.

आज आएगा यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का रिजल्ट। 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम होंगे घोषित। दोपहर साढ़े 12 बजे जारी किया जाएगा रिजल्ट। इस बार यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इण्टरमीडिए परीक्षा में 58 लाख 6 हजार 922 परीक्षार्थी हुए थे रजिस्ट्रड। जिनमें से साढ़े 6 लाख से ज़्यादा स्टूडेंट ने छोड़ दी थी परीक्षा।

16.

इंडियन एयरलाइंस एयर इंडिया का सर्वर डाउन होने की वजह से कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। इसकी वजह से दुनियाभर में हजारों यात्री हवाई अड्डों में फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि एयर इंडिया का सर्वर एसआईटीए सर्वर डाउन हो गया है।

17.

आगरा के सिंकदरा इलाके में ट्रांसफॉर्मर में लगी आग। आग की लपटें इतनी भीषण थी की लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग। ट्रांसफॉर्मर जलने से कई घंटे तक बाधित रही बिजली की सप्लाई।

18.

गोंडा में बसपा कार्यालय पर अज्ञात लोगों ने किया हमला। कार्यालय पर मौजूद लोगों के साथ की गई मारपीट दफ्तर में भी हुई तोड़फोड़। कैसरगंज से गठबंधन के प्रत्याशी हैं चंद्रदेव राव यादव।

19.

फतेहपुर में गेम खेलते समय मोबाइल में हुआ ब्लास्ट। दो लोग गंभीर रूप से घायल। घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती। एक घायल की हालत बताई जा रही है नाजुक।

20.

अलीगढ़ के थाना सासनी गेट क्षेत्र के जयगंज के रास्ते में देर रात ई रिक्शे को निकलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ ही देर में पथराव और फायरिंग भी हो गयी। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात को नियंत्रण में किया। पुलिस जांच कर कार्यवाही की बात कह रही है।

21.

ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरिफेरल पर हुआ दर्दनाक हादसा। तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, तीन लोगों की हुई मौत एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

22.

वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी इंग्लैंड क्रिकेट टीम को लगा झटका। युवा खिलाड़ी एलेक्स हेल्स ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके टेस्ट के बाद हेल्स पर कुछ दिनों के लिए बैन लगा दिया गया है। अभी हाल ही में वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई इंग्लैंड की प्रोविजनल टीम में उन्हें 15 खिलाड़ियों में चुना गया था।

23.

रोहित शर्मा की कप्तानी पारी और लसिथ मलिंगा की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को उसके घर में मात दी। 46 रनों से जीत दर्ज कर मुबंई ने चेन्नई के विजय रथ को रोकने में कामयाबी पाई। चेन्नई की चेपॉक पर यह 7 जीत के बाद पहली हार है। उसने 22 अप्रैल 2013 के बाद अपने घरेलू मैदान पर दूसरा मैच गंवाया।

24.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि लगातार छह मैच हारने से उनकी टीम प्रभावित हुई और अब उनके खिलाड़ी बिना कोई दबाव लिए हर मैच का मजा लेने उतरेंगे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ईपीएल मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 17 रन से हराया।

25.

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन अब अपने देश में खेलते नजर नहीं आएंगे। शुक्रवार को वॉटसन ने घरेलू टी-20 लीग बिग बैश को अलविदा कह दिया। शेन वॉटसन फिलहाल आइपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल रहे हैं। परिवार को समय देने के लिए वॉटसन ने बिग बैश लीग से नाता तोड़ लिया। और अब वह कुछ चुनिंदा विदेशी लीग खेलते हुए नजर आएंगे।

26.

बॉलीवुड एक्ट्रेस जोहरा सहगल का आज जन्मदिन है। जोहरा जी का जन्म साल 1912 में सहारनपुर में हुआ था। जोहरा एक बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि कोरियोग्राफर भी थीं। साल 2014 में 102 साल की उम्र में उनका निधन हुआ था। आखिरी बार जोहरा सहगल साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' में नजर आई थीं। साल 2010 में भारत सरकार ने जोहरा को पद्म विभूषण से सम्मानित भी किया था।

27.

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान की आने वाली फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में करीना कपूर भी नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में करीना कपूर एक पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगी। 'अंग्रेजी मीडियम' साल 2017 में आई फिल्म 'हिंदी मीडियम' का सीक्वल है।

28.

हाल ही में सपना चौधरी का नया गाना रिलीज हो गया है। सपना चौधरी के नए डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। इन दिनों भोजपुरी -पंजाबी -हरियाणवी सिनेमा में धूम मचाने वाली सपना चौधरी का डांस वीडियो खूब देखा जा रहा है।

29.

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की जोड़ी फैन्स के बीच काफी पॉपुलर है। इस जोड़ी को ऑनस्क्रीन जितना पसंद किया जाता है, ऑफस्क्रीन भी फैन्स इन्हें उतना ही प्यार करते थे। अब खबर है कि यह जोड़ी एक बार फिर से स्क्रीन पर साथ दिख सकती है। आपको बता दे अनुराग बसु ने इस जोड़ी को एक फिल्म ऑफर की है और अब उनकी हां का इंतजार है।

30.

अंकिता लोखंडे बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में इन दोनों का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिस में अंकिता विक्की को किस करती नजर आई। जिससे उनके अफेयर की पुष्टि हो चुकी है। इनकी मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। सूत्रों की माने तो दोनों जल्द ही अपने इस साल के अंत में दोनो शादी के बंधन में बंध सकते है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lucknow Coaching Fire Live: लखनऊ अग्निकांड को लेकर 2 सदस्यीय SIT गठित, CM योगी बोले- 7 दिन में सौंपे रिपोर्ट
Live: लखनऊ अग्निकांड को लेकर 2 सदस्यीय SIT गठित, CM योगी बोले- 7 दिन में सौंपे रिपोर्ट
Lucknow Fire News: 15 बच्चों की मौत, बिल्डिंग मालिक गिरफ्तार, 4 सस्पेंड, लखनऊ अग्निकांड का पूरा अपडेट
15 बच्चों की मौत, बिल्डिंग मालिक गिरफ्तार, 4 सस्पेंड, लखनऊ अग्निकांड का पूरा अपडेट
UP में होम स्टे खोलना हुआ आसान, योगी सरकार ने बदली नीति; अब 8 कमरे तक होंगे पंजीकृत
UP में होम स्टे खोलना हुआ आसान, योगी सरकार ने बदली नीति; अब 8 कमरे तक होंगे पंजीकृत
लखनऊ अग्निकांड: CM योगी ने बीच में छोड़ा अलीगढ़ दौरा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख मुआवजे का ऐलान
लखनऊ अग्निकांड: CM योगी ने बीच में छोड़ा अलीगढ़ दौरा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख मुआवजे का ऐलान

वीडियोज

Sansani | Crime News: लखनऊ अग्निकांड...15 बच्चों का कातिल कौन ? | Lucknow Coaching Fire
Lucknow Coaching Center Fire: लखनऊ अग्निकांड पर योगी का सबसे बड़ा फैसला | Yogi | Latest News
Lucknow Coaching Center Fire: दिल्ली से लखनऊ तक...आग का खेल कब रुकेगा? | Yogi | Aliganj News
Lucknow Coaching Fire Tragedy: परिजनों के आंसूओं' का हिसाब कौन देगा ? | CM Yogi | UP News | ABP News
Lucknow Coaching Center Fire | Sandeep Chaudhary: लखनऊ अग्निकांड...15 मासूमों का हत्याकांड? | Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान डील में उलझा रहा PAK, ट्रंप ने भारत के साथ कर ली बड़ी डिफेंस डील, अपाचे हेलिकॉप्टर बनेगा और घातक
ईरान डील में उलझा रहा PAK, ट्रंप ने भारत के साथ कर ली बड़ी डिफेंस डील, अपाचे बनेगा और घातक
भरत तिवारी एनकाउंटर के बीच CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सफाई अभियान चलता रहेगा'
भरत तिवारी एनकाउंटर के बीच CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सफाई अभियान चलता रहेगा'
कांप उठेगा बॉक्स ऑफिस! 'टॉक्सिक' ही नहीं, 'केजीएफ' स्टार यश की आ रहीं ये 5 धमाकेदार फिल्में
कांप उठेगा बॉक्स ऑफिस! 'टॉक्सिक' ही नहीं, 'केजीएफ' स्टार यश की आ रहीं ये 5 धमाकेदार फिल्में
डोपिंग टेस्ट से इनकार, खिलाड़ी पर लगा 4 साल का बैन; 2023 में जीता था खिताब
डोपिंग टेस्ट से इनकार, खिलाड़ी पर लगा 4 साल का बैन; 2023 में जीता था खिताब
तेज झटकों से कांप उठी अफगानिस्तान की धरती, पूर्वी प्रांत हिंदू कुश में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप
तेज झटकों से कांप उठी अफगानिस्तान की धरती, पूर्वी प्रांत हिंदू कुश में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप
क्रॉस वोटिंग के 'झूठ' का फैसला करेंगे भगवान? कर्नाटक BJP में 'मंदिर शपथ' पर बवाल, दिल्ली तलब हुए नेता!
क्रॉस वोटिंग के 'झूठ' का फैसला करेंगे भगवान? कर्नाटक BJP में 'मंदिर शपथ' पर बवाल, दिल्ली तलब हुए नेता!
शौक पड़ा भारी! Mahindra Thar को कराया मॉडिफाई, अब 4 लाख का इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट
शौक पड़ा भारी! Mahindra Thar को कराया मॉडिफाई, अब 4 लाख का इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट
CBSE 12वीं में रांची की बेटी का कमाल, री-इवैल्यूएशन के बाद हासिल किए 500 में 500 नंबर
CBSE 12वीं में रांची की बेटी का कमाल, री-इवैल्यूएशन के बाद हासिल किए 500 में 500 नंबर
Embed widget