एक्सप्लोरर

तीरथ सिंह रावत बोले- मां गंगा के आशीर्वाद से नहीं फैलेगा कोरोना, मरकज और कुंभ की तुलना नहीं हो सकती

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि मां गंगा की अविरल धारा है, मां गंगा का आशीर्वाद लेकर जाएंगे तो कोरोना नहीं फैलेगा. हरिद्वार में करीब 16 से ज्यादा घाट बनाये गए हैं.

हरिद्वार: हरिद्वार में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है लेकिन कोविड-19 की वजह से हरिद्वार में कुंभ जैसी रौनक नहीं है. 12 अप्रैल के शाही स्नान पर भी हरिद्वार में श्रद्धालुओं की संख्या बहुत ज्यादा नहीं रही. पुलिस के मुताबिक कल शाम तक तकरीबन 32 लाख श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई. जबकि 2010 के कुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या इससे तकरीबन 4 गुने के करीब थी. कोविड-19 ने इस बार महाकुंभ के लिए श्रद्धालुओं के कदम रोक दिए वहीं सरकार की बंदिश की वजह से भी भारी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार नहीं पहुंच सके.

इस बीच मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एक बार फिर चौंकाने वाला बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कुंभ में मां गंगा की कृपा से कोरोना नहीं फैलेगा. रावत ने कहा कि कुम्भ और मरकज की तुलना करना गलत है. मरकज से जो कोरोना फैला वह एक बंद कमरे से फैला क्योंकि वे सभी लोग एक बन्द कमरे में रहे. जबकि हरिद्वार में हो रहा कुम्भ का क्षेत्र नीलकंठ और देवप्रयाग तक है.

सीएम ने कहा कि हरिद्वार में करीब 16 से ज्यादा घाट बनाये गए हैं. ऐसे में हरिद्वार कुम्भ और मरकज की तुलना नहीं की जा सकती. मुख्यमंत्री ने साथ ही कहा कि उनकी सभी से यह अपील है कि जो भी लोग कुम्भ में स्नान करें, वह सभी लोग कोविड की गाइड लाइन का पालन जरूर करें.

शाही स्नान के दौरान कोरोना नियमों की उड़ी धज्जियां

बता दें कि शाही स्नान के दौरान कई घाटों पर कोविड-19 के नियमों का पालन होता नजर नहीं आया. पुलिस साधु संतों की व्यवस्था में जुटी रही और तमाम श्रद्धालु बेरोकटोक घाटों पर स्नान करते रहे.12 अप्रैल को हरिद्वार में कोरोना के 400 से ज्यादा मामले आये जिसमें कुंभ क्षेत्र में तकरीबन 100 से ऊपर मामले थे. वहीं अखाड़ा की पेशवाई में तो कोविड-19 के नियमों की धज्जियां उड़ाई गई.

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी खुद कोरोना पॉजिटिव हैं और तबीयत बिगड़ने पर उन्हें ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है. पिछले 5 दिनों में नरेंद्र गिरी समेत 15 सन्त कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमे तकरीबन 6 सन्त कल के शाही स्नान में पॉजिटिव मिले. ये आंकड़ा और भी बढ़ने की संभावना है. कोविड-19 के पिछले पांच दिन के आकड़ों  की बात करें तो अकेले हरिद्वार में 1500 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं.

यह भी पढ़ें-

अखिलेश यादव का दावा- यूपी में कोरोना से हाहाकार, टेस्ट रिपोर्ट में देरी और दवा की कालाबाज़ारी पर बीजेपी सरकार चुप

यह भी पढ़ें- भारतीय किसान यूनियन का बड़ा बयान- यूपी पंचायत चुनाव में बीजेपी के खिलाफ नहीं हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget