एक्सप्लोरर

यूपी: सीएम आदित्यनाथ के मुरीद हुए कांग्रेस विधायक, बोले- योगी जी की पूजा करता हूं

कांग्रेस विधायक राकेश सिंह ने कहा कि मैं योगी जी को भगवान से कम नहीं मानता हूं. मै उनकी पूजा करता हूं. योगी आदित्यनाथ पर विपक्ष भी आरोप नहीं लगा सकता. मैं तो उन्हें ईश्वर से कम नहीं मानता हूं.

रायबरेली. कांग्रेस विधायक राकेश सिंह ने आम आदमी पार्टी विधायक सोमनाथ भारती पर हुई कार्रवाई को सही ठहराया है. राकेश सिंह सोमनाथ भारती पर की गई कार्रवाई को लेकर यूपी सरकार के समर्थन में भी आ गए हैं. कांग्रेस विधायक ने कहा कि अपशब्दों व विवादित बयान के मामले में सोमनाथ भारती पर रासुका व देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए.

उन्होंने कहा कि आप विधायक के साथ जो भी हुआ वह बहुत कम हुआ है. उनकी भाषा अमर्यादित थी. किसी भी विधायक को किसी भी जनप्रतिनिधि के लिये ऐसा बयान बहुत दुखद है. वे जिस पार्टी के विधायक हैं उस पार्टी की तरफ से उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. यूपी प्रशासन को भी उनके खिलाफ रासुका लगानी चाहिए. देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करना चाहिये.

"योगी जी की पूजा करता हूं" राकेश सिंह ने कहा कि मैं योगी जी को भगवान से कम नहीं मानता हूं. मै उनकी पूजा करता हूं. योगी आदित्यनाथ पर विपक्ष भी आरोप नहीं लगा सकता. मैं तो उन्हें ईश्वर से कम नहीं मानता हूं. कांग्रेस विधायक इतने पर ही नहीं रुके. उन्होंने कहा, "कांग्रेस में एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं है जिसकी तुलना योगी जी से की जा सके." यूपी: सीएम आदित्यनाथ के मुरीद हुए कांग्रेस विधायक, बोले- योगी जी की पूजा करता हूं

"विपक्ष के विधायक भी नहीं लगा सकते आरोप" कांग्रेस नेता ने आगे कहा, "योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश के जो मुख्यमंत्री हैं. उनकी उत्तर प्रदेश में पूजा की जाती है. विपक्ष के विधायक भी उनके ऊपर ऐसा आरोप नहीं लगा सकते और ना ही इस तरह की भाषा प्रयोग कर सकते हैं. इतना ईमानदार और कर्मठ आज तक उत्तर प्रदेश में कोई विधायक नही हुआ है ना होगा. कांग्रेस में कोई भी नेता ऐसा नहीं है जो योगी जी के सामने खड़ा हो सकता है. मैं चाहता हूं कि योगी जी के ऊपर इस तरह से बोलने वाले के खिलाफ रासुका व देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए."

क्या है मामला गौरतलब है कि सोमनाथ भारती सोमवार को सर्किट हाउस से निकल रहे थे. तभी अमेठी में विवादित बयान वाले मामले में पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची. शहर कोतवाल ने उन्हें रोका तो वो अपना आपा खो गए और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करते हुए पुलिस की वर्दी उतरवाने की धमकी दे डाली. आप विधायक ने उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी भी दी.

ये भी पढ़ें:

आप विधायक सोमनाथ भारती का सीएम योगी पर आरोप, कहा- पहले स्याही फिकवाई फिर जेल भिजवाया

यूपी में तीसरे मोर्चे को मजबूत करने की कवायद, ओपी राजभर के साथ ओवैसी करेंगे पूर्वांचल का दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget