एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: भारतीय संस्कृति में रंगे रूसी पर्यटक, हरिद्वार में हिंदू रीति-रिवाज से तीन जोड़ों ने की शादी

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार में तीन रूसी जोड़ों ने भारतीय रीति रिवाज के साथ शादी रचाई है. इस दौरान रूसी नागरिकों को हिंदू रीति-रिवाज से शादी करते देखा गया.

Russian Couples Married: उत्तराखंड के हरिद्वार के अखंड परमधाम आश्रम में तीन रूसी नागरिकों ने भारतीय रीति रिवाज के साथ शादी मनाई. बताया जा रहा है कि 50 रूसी नागरिकों का दल अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर हरिद्वार आया था, लेकिन उन्हें भारतीय संस्कृति और सभ्यता इतनी भा गई कि 50 में से तीन रूसी जोड़ों ने शादी करने का मन बना लिया. आश्रम में पूरे विधि विधान के साथ तीनों जोड़ों ने शादी रचा ली.

रूसी नागरिकों के साथ अन्य नागरिकों ने इस शादी में ढोल, नगाड़ों और उत्तराखंडी वाघयंत्रों पर जमकर डांस किया. भारतीय रीति रिवाज के साथ पहले तो तीनों दुल्हों की बारात निकाली गई. आश्रम में बने शिव मंदिर में तीनों जोड़ों ने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया. अखंड परमधाम के अध्यक्ष स्वामी परममनंद गिरी का आशीर्वाद लेकर एक दूसरे को वरमाला पहनाई और फिर पारंपरिक मंत्रोचार के बीच मंडप में सात फेरे भी लिए. स्वामी परमानंद गिरी ने बताया कि पाश्चात्य संस्कृति से ऊबकर रूसी नागरिकों ने भारतीय संस्कृति को अपनाकर विवाह किया और सात जन्मों तक एक दूसरे के साथ रहने का वचन लिया है.

भारतीय शेरवानी में नजर आए दूल्हे

शादी रचाने वाले जोड़ों के साथ अन्य रूसी नागरिकों ने भी शादी में खूब एंजॉय किया. विवाह संस्कार में जहां दुल्हों ने भारतीय शेरवानी पहनी, वहीं दुल्हनें भी भारतीय लहंगों में सजी धजी नजर आई. रूसी नागरिकों ने बताया कि पहले भी कई रूसी नागरिकों ने भारतीय परंपरा के अनुसार शादी रचाई थी और कई साल बीत जाने के बाद भी वो एक साथ हंसी खुशी अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं.

भारतीय रीति रिवाज से की शादी

अक्सर देखने को मिलता है कि भारतीय युवा पश्चिमी संस्कृति की ओर आकर्षित हो रहे हैं. वहीं विदेशी भारतीय रीति रिवाज को अपना रहे हैं. वहीं इन विदेशी जोड़ों द्वारा हिंदू रीति रिवाज से की गई शादी भारतीय युवाओं के लिए एक मिसाल कही जा सकती है. इस दौरान स्वामी परमानंद गिरी जी ने कहा कि 'हमारी ओर से इतना ही है कि पति-पत्नी रोज न बदलते रहें, भारतीय संस्कृति के अनुसार विवाह करके रहें, इनको उससे प्रेरणा मिली है, पहले भी किया है अब लोग और बढ़ गए हैं, जो भी दिल से चाहा जाता है पूरा होता है, ये लोग बड़ी श्रृद्धा रख रहे हैं और भारतीय ढंग से शादी कर रहे हैं, यहां हर साल ध्यान सीखने आते हैं, आध्यात्म के परवचन सुनने आते हैं और भारतीय परंपराओं को प्रेम करते हुए विश्वास करते हैं.' 

इस दौरान मीडिया से बातचीत में स्वामी ज्योतिर्मयानंद गिरी ने कहा कि 'असल में भारत की वैदिक परम्परा ही एक ऐसी सुन्दर व्यवस्था है, जहां जिओ तो जीवन सुखमय हो जाता है. असल में ये लोग पहले चले तो इन्हें अकेले सुख लगता था, अब इतने अकेले हो गए कि इन्हें लगता है कि वो कौन सी संस्कृति हो जिससे हम एक हो सके. आज ये वैदिक परंपरा से प्रभावित होकर एक कैसे रहे इस संकल्प को खोजते हैं. आज गुरुदेव के आर्शीवाद के साथ तीन जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ है.'

यह भी पढ़ेंः 
Uttarakhand UCC: उत्तराखंड में जल्द लागू हो सकता है यूसीसी, अमित शाह से मिले CM और ड्राफ्टिंग कमेटी के सदस्य

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget