एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा: कंपनी के गोदामों को लूटने वाले तीन बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, नकली नंबर प्लेट लगा कैंटर बरामद

ग्रेटर नोएडा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. यहां एक मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर बदमाश दबोचे गये हैं. इनके पास एक कैंटर बरामद किया गया है, जिसे चोरी की वारदात में वे इस्तेमाल करते थे.

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में बादलपुर कोतवाली पुलिस और कैंटर सवार बदमाशों के बीच अंबुजा सीमेंट कंपनी के पास एनटीपीसी रोड पर मुठभेड़ हो गई. इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग की गई. गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए, जबकि उनके दो साथी फरार हो गए. गिरफ्तार बदमाश कंपनी व बेयर हाउस में लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे. पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है.

एडीसीपी सेंट्रल, नोएडा अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बादलपुर कोतवाली पुलिस की टीम एक गैंग को पकड़ने गई थी. पुलिस को सूचना मिली थी कि कंपनी व बेयर हाउस में चोरी व लूट करने वाले गैंग के बदमाश घूम रहे हैं. इस दौरान दादरी एनटीपीसी रोड पर अंबुजा सीमेंट कंपनी के पास पुलिस ने एक कैंटर को रोका तो चालक गाड़ी लेकर भागने लगा. पुलिस के पीछा करने पर उसमें सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी.

जवाबी फायरिंग में तीन बदमाश घायल

इस पर पुलिस द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई. पुलिस की फायरिंग में गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए, जबकि उनके दो साथी फरार हो जाने में कामयाब रहे. पुलिस ने घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है. इनकी पहचान रेहान निवासी सराय धारी महावीर चौक बुलंदशहर, फैजान कुरैशी निवासी रिसाधारान सिकंदराबाद, बुलंदशहर व फुरकान निवासी मामन चौकी पीरवाली गली बुलंदशहर के रूप में हुई है.

वहीं फरार बदमाशों के नाम सुशील व नूर मोहम्मद है, जो बुलंदशहर के ही रहने वाले हैं. पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से तमंचा, कारतूस व फर्जी नंबर प्लेट लगा कैंटर बरामद किया है. ये बदमाश बरामद कैंटर का प्रयोग चोरी व लूट की घटनाओं में करते थे.

ये भी पढ़ें.

झांसी: परीक्षा देने जा रही 11वीं की छात्रा के साथ ऑटो में गैंगरेप, नशीला पदार्थ देकर वारदात को दिया अंजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP के महोबा में बछिया के साथ की घिनौनी हरकत, पकड़ा गया आरोपी, इलाके में भारी आक्रोश
UP के महोबा में बछिया के साथ की घिनौनी हरकत, पकड़ा गया आरोपी, इलाके में भारी आक्रोश
Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर उद्धव ठाकरे बोले, 'मुझे डर है कि जिन्होंने...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का जिक्र कर उद्धव ठाकरे बोले, 'मुझे डर है कि जिन्होंने...'
'भगवान नहीं, ट्रस्ट के नाम खरीदी गई जमीन', संत धर्मदास के चंपत राय पर गंभीर आरोप
'भगवान नहीं, ट्रस्ट के नाम खरीदी गई जमीन', संत धर्मदास के चंपत राय पर गंभीर आरोप
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अरविंद केजरीवाल बोले, 'मैं इनकम टैक्स में काम कर चुका हूं, FIR के बिना...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अरविंद केजरीवाल बोले, 'मैं इनकम टैक्स में काम कर चुका हूं, FIR के बिना...'

वीडियोज

Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?
Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर उद्धव ठाकरे बोले, 'मुझे डर है कि जिन्होंने...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का जिक्र कर उद्धव ठाकरे बोले, 'मुझे डर है कि जिन्होंने...'
नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? जानें दोनों की खासियत
नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? जानें दोनों की खासियत
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget