एक्सप्लोरर

Mathura: नगर निगम की लापरवाही से तीन बाइक सवार युवक नाले में डूबे, दो की मौत

मथुरा में हुई बारिश से नगर निगम की पोल खुल गई है. यहां तीन बाइक सवार खुले नारे में गिर गये, जिससे दो युवकों की मौत हो गई. स्थानीय जनता ने नगर निगम को लापरवाह बताया.

मथुरा: लाख दावे करने वाली नगर निगम की लापरवाही की पोल बरसात ने खोल कर रख दी है. मंगलवार रात बरसात के कारण उफन रहे 12 फीट गहरे नाले में बाइक सवार तीन दोस्त डूब गए थे, जहां स्थानीय लोगों ने एक को बाहर निकाल लिया जबकि बुधवार सुबह 10 घंटे चले दमकल कर्मियों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दो युवकों के शवों को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

नाले में डूबने से दो युवकों की मौत

मथुरा शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थान के.आर.डिग्री कालेज के निकट स्थित कैलाश नगर स्थित वर्षा के कारण उफन रहे नाले में मंगलवार की रात्रि करीब 8 बजे तीन बाइक सवार जतिन, अरमान निवासी मुरसदपुर सदर बाजार व अन्य सड़क पर बह रहे पानी के कारण नाले का पता ना चलने पर बाइक सहित 12 फीट गहरे नाले में डूब गए तो वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने मुरसद को बचा लिया, लेकिन युवक घबराकर वहां से भाग निकला. सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस एवं दमकल कर्मियों के रेस्क्यू ऑपरेशन रातभर चलाया जिसके बाद बुधवार की सुबह करीब साढ़े 7 बजे घटनास्थल से करीब 20 फुट दूर अरमान पुत्र इशाक खां निवासी जहरखाना मौहल्ला थाना सदर बाजार का शव नाले में मिला जिसे बाहर निकाला गया.

टीम द्वारा बुधवार करीब साढ़े सात बजे जतिन खत्री पुत्र प्रेम प्रकाश खत्री निवासी जमुना बाग सदर बाजार का शव नाले में मिला, जिसे बाहर निकाल लिया. पुलिस ने दोनों के परिवारीजनों को सूचना देते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

तीनों की उम्र 19 से 20 वर्ष की

पुलिस के अनुसार बाइक प्रेम प्रकाश खत्री निवासी सदर बाजार मथुरा निवासी उनके बहनोई के पास रहती है. पंजीकरण के आधार पर रात्रि में जतिन के परिजन यहां पहुंच गए थे. उन्होंने बताया जतिन अपने साथियों के साथ चाय की पत्ती लेने को कहकर निकला था. दोनों के शवों को पोस्टमार्टम गृह भेजा गया है. तीनों युवकों की उम्र 19-20 वर्ष की है, एक साथी जिसे बचाया गया था उसका पता नहीं चल रहा है. 

नगर निगम की लापरवाही

कैलाश नगर की जनता का कहना है कि, इस घटना के लिए नगर निगम की लापरवाही जिम्मेदार है. सड़क के मोड़ पर सफाई के लिए नाले के स्लीपरों को हटाकर फिर से नहीं ढका गया, जिसमें बीते दिन दो साइकिल सवार युवक भी गिर चुके हैं, जिन्हें जनता ने बचा लिया, लेकिन साइकिल नाले में ही समा गई. अनेक बार खुले नाले को ढकने की शिकायत किए जाने के बाबजूद ही कोई ध्यान नहीं दिया गया, जिससे दो युवकों की जान चली गई. स्थानीय पार्षद के मौके पर ना आने के कारण भी जनता में आक्रोश नजर आ रहा था.

ये भी पढ़ें.

उत्तराखंड: पौड़ी में मानसून की मॉक ड्रिल में खुली विभाग की पोल, डेड पड़े रहे सभी फोन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget