एक्सप्लोरर

यूपी: सबमर्सिबल लगाते समय हादसा, बिजली की तार से टकराया पाइप, तीन लोगों की मौत

फिरोजाबाद में सबमर्सिबल लगाते समय कई लोग बिजली की तार की चपेट में आ गए. करंट से झुलसने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई.

Three People died in Firozabad: यूपी के फिरोजाबाद जिले में बड़ा हादसा हुआ है. सबमर्सिबल लगाते समय पोल बिजली की तार से टच हो गया. पाइप में करंट दौड़ने से कुछ लोग इसकी चपेट में आ गए. जिस वजह से तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं, तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए. तीनों घायलों को टुंडला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है.

खेत में पानी भरने के लिए काम हो रहा था
ये हादसा थाना नगला सिंघी इलाके के बांस झरना नगला का है. बताया जा रहा है कि खेत में पानी भरने के लिए सबमर्सिबल को चलाने के लिए गड्ढा खोदकर गांव के ही 6 लोग उसमें बिजली का लट्ठा लगा रहे थे. लट्ठा लगाते समय ऊपर से निकल रही 11 हजार वोल्ट की बिजली की लाइन से लट्ठा टच हो गया.

तीन की मौत, तीन लोग घायल
करंट की चपेट में 6 लोग आ गए. बुरी तरह झुलसकर तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर है. मृतकों में केशव महाराज सिंह और रामब्रज शामिल हैं. घायलों को इलाज के लिए टुंडला चिकित्सालय भेजा गया है. वहीं, मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी हॉस्पिटल भेज दिया गया है.

परिजनों में मची चीख-पुकार
उधर इस हादसे के बाद मृतकों के घरों में चीख-पुकार मच गई है. वहीं पूर गांव में मातम पसर गया है. ग्रामीण रामखिलाड़ी निषाद ने बताया कि गांव में सबमर्सिबल के लिए बिजली का लट्ठा लगाया जा रहा था. लट्ठा के ऊपर से 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार गुजर रहा था. इसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

यूपी: विधानसभा चुनाव से पहले बंपर भर्तियां निकालेगी योगी सरकार, 33700 पदों पर मिलेगी नौकरी

महाराष्ट्र और गोवा की बाढ़ पर मायावती ने जताई चिंता, योगी सरकार को दी ये सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
मेरठ में 12 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, कांवड़ यात्रा के चलते फैसला
मेरठ में 12 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, कांवड़ यात्रा के चलते फैसला
'अपनी नाकामी छिपाने...', अनुपूरक बजट पेश होने से पहले शिवपाल यादव का निशाना
'अपनी नाकामी छिपाने...', अनुपूरक बजट पेश होने से पहले शिवपाल यादव का निशाना
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 1632 पदों पर जल्द होगी भर्ती
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 1632 पदों पर जल्द होगी भर्ती

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
पिता चाहते थे IIT करे , स्कूल के लड़ाई झगड़े ने बनाया बॉक्सर, CWG में जीता गोल्ड!
पिता चाहते थे IIT करे , स्कूल के लड़ाई झगड़े ने बनाया बॉक्सर, CWG में जीता गोल्ड!
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी

Embed widget