एक्सप्लोरर

बर्ड फ्लू से तीन बतखों की मौत के बाद उन्नाव में हड़कंप, आसपास का इलाका संक्रमित जोन घोषित

उन्नाव जिले के हड़हा गांव में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है. एक तालाब की तीन बतखें मृत पाई गई थीं, जिनकी जांच के बाद संक्रमण की बात सामने आई.

उन्नाव: उन्नाव में बतखों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया है. तालाब में रहने वाली 60 से अधिक बतखों को मारकर जमीन में गाड़ने का काम पशु चिकित्सा अधिकारी की देखरेख में डॉक्टरों ने किया है. वहीं, तालाब के पास जाने से ग्रामीणों को प्रतिबंधित किया गया है. डीएम ने तालाब के पास का एक किलोमीटर का एरिया संक्रमित जोन घोषित किया है. वहीं, 10 किलोमीटर के एरिया को अलर्ट पर रखा गया है. इसके अलावा पूरे इलाके में मीट, मांस की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. बर्ड फ्लू की दस्तक से लोगों में भय का माहौल बना है.

3 बतखों की मौत बर्ड फ्लू से 

लखनऊ से सटे उन्नाव जनपद मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर हड़हा गांव में 16 जनवरी को एक तालाब में पल रही 60 से अधिक बतखों में से 3 मृत पाई गई थीं. पशु चिकित्सा अधिकारी ने बर्ड फ्लू की जांच के लिए मृत बतखों के सैंपल भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, राष्ट्रीय उच्च शिक्षा पशुरोग संस्थान भोपाल प्रयोगशाला भेजा था. 21 जनवरी को आईं जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू वायरस की पुष्टि होने के बाद लखनऊ से लेकर उन्नाव तक हड़कंप मच गया.

सभी बतखों को मारा गया

आज सुबह से ही पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ पी के सिंह की अगुवाई में रैपिड रेस्पॉन्स टीम ने वैज्ञानिक तरीके से तालब में पल रही बतखों को सुरक्षा के मद्देनजर ( कलिंग) मारकर जमीन में गाड़ने का काम किया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी तैनात किया गया है. वहीं, तालाब के पास जाने पर पूरी तरीके से रोक लगा दी गई है. वहीं, एक किलोमीटर के एरिया को संक्रमित जोन घोषित किया गया है. इस दायरे में आने वाले पोल्ट्री फार्म की मुर्गियों को भी मारा जाएगा. जिसका शासन से तय मानक के तहत पोल्ट्री फार्म मालिक को मुआवजा भी दिया जाएगा.

डीएम उन्नाव रविंद्र कुमार ने बताया कि बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद संक्रमण केंद्र से एक किमी क्षेत्र में आने वाले गांवों को संक्रमित जोन घोषित किया गया है. इन गांवों में बांस बल्ली आदि से बैरीकेडिंग की जाएगी. क्षेत्र से पक्षियों के उत्पाद का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा. राजकीय पशु चिकित्सालय अचलगंज पर कंट्रोलरूम की स्थापना करते हुए 24 घंटे कार्य के लिए निर्देशित किया गया. वहीं, 10 किमी क्षेत्र सर्विलांस जोन घोषित रहेगा.

ये भी पढ़ें.

शादी के लिए सड़क की मांग करने DM के सामने पहुंची बीएड पास युवती

आशीष गौड़ पिछले 15 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्नाव जिले की क्राइम और राजनीति के साथ-साथ जिले की अन्य खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूल में पानी देखकर डरने लगा छात्र, अस्पताल में हुई मौत; जानें वजह
स्कूल में पानी देखकर डरने लगा छात्र, अस्पताल में हुई मौत; जानें वजह
अखिलेश यादव को BJP सांसद का खुला पत्र, परिवारवाद के लगाए आरोप
अखिलेश यादव को BJP सांसद का खुला पत्र, परिवारवाद के लगाए आरोप
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
उत्तराखंड चुनाव से पहले धामी सरकार की नई रणनीति, कांग्रेस ने उठाए सवाल
उत्तराखंड चुनाव से पहले धामी सरकार की नई रणनीति, कांग्रेस ने उठाए सवाल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
Embed widget