एक्सप्लोरर

यूपी: बाराबंकी में बिजली मीटर चेकिंग के बहाने महिलाओं से ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

बाराबंकी में पुलिस ने बिजली मीटर चेक करने के बहाने महिलाओं से ठगी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

बाराबंकी. जिले में बिजली मीटर चेकिंग के नाम पर महिलाओं से ठगी के मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से धोखाधड़ी में इस्तेमाल मोबाइल फोन और बायोमेट्रिक मशीन बरामद की है. ये कार्रवाई जिले की हैदरगढ़ थाने की पुलिस ने की है.

दरअसल, अमिलहरा गांव की रामधनी नाम की महिला ने पुलिस को ठगी की शिकायत दी थी. उसने बताया था कि 14 जुलाई को तीन लोग उसके घर पर आए और बिजली का मीटर ठीक करने के बहाने उसका आधार कार्ड लेकर एक मशीन पर अंगूठा लगवा लिया. कुछ दिनों बाद बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए गए थे. रामधनी के बेटे दीपक कुमार के मोबाइल पर इस ट्राजेक्शन का मैसेज आया था. घरवालों को जब इस धोखाधड़ी का पता लगा तो उनके होश उड़ गए. उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने भी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी.

तीन आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने ठगों को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया. मामले में रायबरेली निवासी रिषभ, हरिकेश गिरी और शिवम सिंह को काजीपुर मोड थाना हैदरगढ़ से गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के पास से 4 बिजली के मीटर, 3 मोबाइल, 9 सिम कार्ड, दो मशीन और कैश बरामद किया है.

महिलाओं को ऐसे बनाते थे निशाना एसपी ने बताया ये ठग बहुत शातिर हैं, इनके अपराध करने का तरीका बिल्कुल अलग था. उन्होंने बताया कि ये ठग उन घरों की रेकी करते थे जिसमें केवल महिलाएं रहती थी. ऐसे घरों में जाकर ये बिजली मीटर चेकिंग का बहाना बनाते थे. मीटर चेकिंग के बहाने से घर की महिलाओं से आधार कार्ड नंबर मांग लिया जाता और ऑनलाइन पैसे देने के लिए बैंक का नाम पूछा जाता था. इसके बाद मोबाइल में डाउनलोड स्पाइस मनी ऐप के माध्यम से बैंक का ऑप्शन चुनने के बाद मोबाइल से कनेक्ट बायो मेट्रिक मशीन पर अंगूठे का निशान ले लेते थे. पुलिस ने बताया कि ठग पहले 500 रुपये से कम पैसे निकालते थे, जिससे बैंक खाते में कितना पैसा हो उसका विवरण मिल सके.

ये भी पढ़ें:

यूपी: प्रतापगढ़ में पुलिस को बड़ी कामयाबी, दो करोड़ रुपये की गांजा के साथ पांच गिरफ्तार

यूपी: सुलझ गई प्रयागराज हत्याकांड की गुत्थी, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: सुरेश खन्ना ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
लखनऊ: सुरेश खन्ना ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
यूपी में लगेंगे पांच डॉप्लर वेदर रडार, बेहतर होगी मौसम की निगरानी
यूपी में लगेंगे पांच डॉप्लर वेदर रडार, बेहतर होगी मौसम की निगरानी
'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला
'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला
देहरादूनः लोकभवन कूच मामले में FIR, हरीश रावत सहित 30 लोगों के नाम
देहरादूनः लोकभवन कूच मामले में FIR, हरीश रावत सहित 30 लोगों के नाम

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget