एक्सप्लोरर

यूपी: सुलझ गई प्रयागराज हत्याकांड की गुत्थी, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

प्रयागराज पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चापड़, कुल्हाड़ी, दो चाकू, चोरी का मोबाइल और लूट के 9 हजार रूपये बरामद किये हैं.

प्रयागराज: इसी महीने की शुरुआत में प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है. वारदात के दो हफ्ते बाद पुलिस ने मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने का दावा किया है. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि वारदात के पीछे छेमार गैंग का हाथ था. पुलिस ने इस गैंग के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है. गिरोह का सरगना 14 जुलाई को पहले ही रामपुर में दूसरे मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चापड़, कुल्हाड़ी, दो चाकू, चोरी का मोबाइल और लूट के 9 हजार रूपये बरामद किये हैं. अफसरों का दावा है कि छेमार गैंग के सदस्य इससे पहले भी देश के तीन राज्यों में इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं.

वारदात के पीछे लूट पुलिस के मुताबिक छेमार गैंग का टीम लीडर वही बदमाश हो सकता है, जिसने कम से कम 6 हत्याएं की हों. 6 हत्याओं वाले बदमाश को ही टीम लीडर बनाए जाने की वजह से गैंग को छेमार गैंग कहा जाता है. पुलिस ने इस मामले में साक्ष्य मिटाने के आरोप में इलाके के रहने वाले एक होमगार्ड को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है. पुलिस के मुताबिक इस सनसनीखेज वारदात को सिर्फ लूट की वजह से अंजाम दिया गया था.

'घुमंतू जाति के होते हैं छेमार गैंग के लोग' एसएसपी अभिषेक दीक्षित के मुताबिक घटना के खुलासे के लिए चार पुलिस की टीमें लगाई गई थी. पुलिस की टीमों ने ऑपरेशन बंजारा चलाया था, जिसके चलते इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री के आरोपियों तक पुलिस पहुंच सकी है. एसएसपी के मुताबिक, छेमार गैंग के लोग घुमंतू जाति के खानाबदोश लोग होते हैं, जो दिन में डेरा डालकर प्रवास करते हैं और रेकी भी करते हैं. ये लोग फिर रात में लूटपाट और हत्या की वारदात को अंजाम देते हैं.

तीन पुलिसकर्मी सम्मानित एसएसपी के मुताबिक गैंग के सरगना को भी पुलिस जल्द रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ करेगी. उन्होंने बताया कि छेमार गैंग के लोग यूपी के साथ ही पड़ोसी राज्य उत्तराखंड और राजस्थान में भी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं और गैंग के कई सदस्य जेल भी जा चुके हैं. उन्होंने कहा है कि जिले में खानाबदोश और घुमंतू जातियों के लोगों का वेरीफिकेशन आगे भी कराया जायेगा. एसएसपी ने घटना के खुलासे में अहम भूमिका निभाने वाले तीन पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित भी किया है.

गौरतलब है कि प्रयागराज के होलागढ़ इलाके के देवापुर गांव में 2 जुलाई की रात को एक ही परिवार के चार लोगों की उनके ही घर में हत्या कर दी गई थी. परिवार की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी. उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और वह बोलने की स्थिति में नहीं है. मौत के घाट उतारे गए लोगों में घर पर ही क्लीनिक चलाने वाले विमलेश पांडेय, इकलौते बेटे प्रिंस, दो बेटियों सृष्टि और श्रेया को धारदार हथियार से हमला किया गया था. विमलेश की पत्नी रचना पांडेय गंभीर रूप से जख्मी हुई थीं और उन्हें अब भी वेंटिलेटर पर रखा गया है. विमलेश और उनके परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं थी. उनके भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कराई थी.

ये भी पढ़ें:

यूपी: प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या, एक ही हालत गंभीर

यूपी: प्रयागराज में चार लोगों की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली, नहीं मिला सुराग

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
Aligarh News: सरकारी मंच पर हिस्ट्रीशीटर! मंत्री-सांसद के साथ दिखा मुजाहिद गुड्डू, मचा बवाल
अलीगढ़: सरकारी मंच पर हिस्ट्रीशीटर! मंत्री-सांसद के साथ दिखा मुजाहिद गुड्डू, मचा बवाल
बागपत में जमीयत उलेमा-ए-हिंद का बड़ा फैसला, अब निकाह से पहले देना होगा एफिडेविट
बागपत में जमीयत उलेमा-ए-हिंद का बड़ा फैसला, अब निकाह से पहले देना होगा एफिडेविट
UP में सड़क कनेक्टिवीटी होगी बेहतर, वर्ल्ड क्लास सड़क विकसित करना हमारी प्राथमिकता- नितिन गडकरी
UP में सड़क कनेक्टिवीटी होगी बेहतर, वर्ल्ड क्लास सड़क विकसित करना हमारी प्राथमिकता- नितिन गडकरी

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बना 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Viral Video: जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Embed widget