एक्सप्लोरर

Lockdown में मोबाइल क्लिक से ऐसे करें बाबा विश्वनाथ के LIVE दर्शन

Lockdown में भी श्रद्धालु मोबाइल क्लिक से बाबा विश्वनाथ के LIVE दर्शन कर सकेंगे। श्री काशी विश्वनाथ टेम्पल ट्रस्ट एप के माध्यम से अब घर बैठे बाबा के दर्शन करना संभव हो गया है।

वाराणसी, नितीश कुमार पाण्डेय। अगर आप घर में हैं और बाबा विश्वनाथ का दर्शन नहीं कर पा रहे हैं, तो परेशान न हों, बाबा दरबार के दर्शन की ऑनलाइन प्रक्रिया मंदिर प्रशासन से शुरू कर दी है। अब श्री काशी विश्वनाथ टेम्पल  ट्रस्ट एप  के माध्यम से बाबा के गर्भगृह के ऑनलाइन दर्शन हो रहे हैं, बाबा विश्वनाथ के ऑनलाइन लाइव दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है।

...मोबाइल क्लिक से बाबा विश्वनाथ का दर्शन

द्वादश ज्योतिर्लिंगों में अहम स्थान रखने वाले बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन नहीं कर पा रहे हैं, तो परेशान न हों, अब मंदिर प्रशासन ने एक क्लिक पर महादेव के दर्शन करने की व्यवस्था की है। आप श्री काशी विश्वनाथ टेम्पल ट्रस्ट एप पर जाकर लाइव दर्शन कर सकते। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह की मानें, तो लॉकडाउन की घोषणा के बाद से मंदिर में आम भक्तों के लिए दरवाजे इसलिए बंद कर दिए गए हैं, क्योंकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होने का खतरा है। हालांकि,लॉकडाउन में भले ही भक्त बाबा के दर्शन करने नहीं मंदिर नहीं पहुंच पा रहे हों, लेकिन उनकी पूजा विविवध की जा रही है। अब भक्तों की मनोकामना पूरी करते हुए मंदिर प्रशासन ने उनके लिए नई व्यवस्था की है, ताकि वो अपने घर बैठे बाबा के दर्शन कर सकें।

....भक्तों की आस्था का केंद्र हैं बाबा विश्वनाथ

काशी बाबा विश्वनाथ की नगरी है और बाबा की नगरी में भक्त बाबा के दर्शन के बगैर खुद को अधूरा महसूस कर रहे थे। इतना ही नहीं, विदेशों में रह रहे भक्त भी बाबा के दर्शन न करने से कहीं न कहीं निराश थे। मंदिर प्रशासन के लाइव दर्शन की व्यवस्था के बाद काशी सहित पूरे भारत के लोग जुड़े हैं। बाबा के लाइव दर्शन करने वालों में यूके, यूएस सहित सिंगापुर, आस्ट्रेलिया के रहने वालों की भी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि चढ़ावे की राशि जो कि लगभग 2 करोड़ थी, अब लगभग 25 लाख ही पहुंची है, लेकिन ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था से भक्तों में उत्साह नजर आ रहा है। भक्त अपने पूजा घर में ही महादेव का लाइव दर्शन कर रहे हैं।

...पूरी हो रही भक्ति कामना

महादेव के दर्शन की चाहत हर किसी के मन में है, अब भोले के दर्शन की इस व्यवस्था से भक्त उत्साहित हैं और वो अब लॉकडाउन के भी बाबा के दर्शन कर पा रहे हैं। लोगों का मानना है कि अब वो बाबा के लाइव दर्शन कर कोरोना से मुक्ति का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

यह भी पढ़ें:

ऊधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से मचा हड़कंप, 20 लोग क्वारंटाइन; मोहल्ला सील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नारी शक्ति कर रहीं स्टार्टअप्स का नेतृत्व', CM योगी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं
'नारी शक्ति कर रहीं स्टार्टअप्स का नेतृत्व', CM योगी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं
'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget