एक्सप्लोरर

टीवी पर भगवान शिव पर बने ये 5 शो, इस एक्टर को तो लोग मानने लगे थे भोलेनाथ

21 फरवरी को देशभर में महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। इसी मौके पर मंदिरों में रुद्राभिषेक के साथ ही भगवान शिव की आराधना की जाएगी।

टीवी सीरयल्स में ऐसे कई एक्टर्स रहे हैं, जिन्होंने भगवान शिव का रोल प्ले किया। इतना ही नहीं, उन्हें आज भी हम निभाए गए महादेव के किरदार से याद करते हैं। ऐसे में सिनेमा में भी भगवान शिव के अवतार को काफी खूबसूरती से दर्शाया गया है। शिव भक्त बड़ी ही धूमधाम से महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाते हैं।

आज हम बात कर रहे हैं ऐसे टीवी एक्टर्स के बारे में, जो छोटे परदे पर भगवान शिव का अवतार निभा चुके हैं और इस रोल को करने से उनको काफी पॉपुलैरिटी मिली। भगवान शिव पर कई सीरियल बनाए गए और कई सीरियल ऐसे थे जिनमें न सिर्फ शिव की महिमा दिखाई गई।

ओम नमः शिवाय

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है समर जय सिंह का। दूरदर्शन सीरियल ‘ओम नमः शिवाय’ में एक्टर समर जय सिंह द्वारा भगवान शिव का किरदार आज भी सबसे लोकप्रिय माना जाता है। आपको बता दें, समर जय सिंह की लोकप्रियता तो इतनी थी कि लोगों ने उन्हें भगवान शिव मानकर पूजना भी शुरू कर दिया था।

शिव महिमा

दूरदर्शन के प्रसिद्ध टीवी शो 'रामायण' में राम बने एक्टर अरुण गोविल भी भगवान शिव का किरदार निभा चुके हैं। आपको बता दें, फिल्म 'शिव महिमा' में अरुण गोविल ने भगवान शिव की भूमिका निभाई थी और रामायण की तरह ही ये शो भी काफी फेमस हुआ था।

देवों के देव महादेव

मोहित ने टीवी शो देवों के देव महादेव में भगवान शंकर का रोल प्ले किया है। इस रोल से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली। यही नहीं लोग उन्हें आज भी इसी कैरेक्टर से याद रखते हैं। लाइफ ओके पर प्रसारित हो चुका शो ‘देवों के देव- महादेव’ सीरियल ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी।

हर-हर महादेव

रोहित बख्शी भी इसी लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने सिया के राम में शिव का रोल प्ले किया था। आपको बता दें, रोहित टीवी एक्ट्रेस आश्का गोराडिया के एक्स ब्वॉयफ्रेंड भी रह चुके हैं। रोहित 2019 में टीवी शो 'मैं भी अर्द्धांगिनी' में नजर आ चुके हैं।

नीली छतरी वाले

हिमांशु टीवी शो 'नीली छतरी वाले' के कई एपिसोड्स में भगवान शिव का रोल प्ले करते नजर आ चुके हैं। हिमांशु ने परवरिश और द्वारकाधीश जैसे टीवी सीरियल्स में भी काम किया है।

महाकाली

टीवी शो 'महाभारत' में कृष्ण का रोल प्ले कर फेमस हुए सौरभ राज जैन भगवान शिव का रोल भी प्ले कर चुके हैं। उन्होंने 'महाकाली अंत ही आरंभ है' में ये रोल प्ले किया है। फिलहाल सौरभ टीवी शो 'पटियाला बेब्स' में नजर आ रहे हैं।

क्या हाल मिस्टर पांचाल

कुशाल पंजाबी ने टीवी शो 'क्या हाल मिस्टर पांचाल' में भगवान शिव का रोल प्ले किया था। हालांकि 26 दिसंबर, 2019 को कुशल पंजाबी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उन्होंने पारिवारिक कारणों के अलावा डिप्रेशन की वजह से ये कदम उठाया था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने हर्रैया में सपा पर साधा निशाना
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget