एक्सप्लोरर

Auraiya News: जिस कॉलेज में पढ़ाई की उसी कॉलेज के प्रबंधक की कर दी हत्या, औरेया पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

Auraiya Crime News: यूपी के औरैया में कॉलेज के प्रबंधक और उसकी पत्नी की हत्या मामले का खुलासा हो गया है. आरोपी ने लूट के इरादे से घर में घुसे थे लेकिन विरोध करने पर गला दबाकर हत्या कर दी.

Auraiya Crime News: यूपी के औरैया में जिस कॉलेज में की पढ़ाई उसी कॉलेज के प्रबंधक और उसकी पत्नी की हत्या कर दी. लूट के माल का बंटवारा करते हुए साथी को भी नहीं छोड़ा और मार दिया. औरैया के बिधुना में पिछले महीने इन तीन हत्याओं से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी लेकिन पुलिस ने इस मामले को सुलझा लिया है. इस तिहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों का गिरफ्तार किया है. इनके पास से लूट की गई ज्वैलरी और पैसा भी बरामद कर लिया गया है. इन तीनों बदमाशों पर पहले भी कई गंभीर आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं. 

तिहरे हत्याकांड से मच गई थी सनसनी

ये पूरा मामला बिधूना कोतवाली थाना क्षेत्र का है जहाँ 19 जनवरी 2022 को पुलिस को हत्या की सूचना मिली. जब मौके पर पुलिस पहुँची तो देखा कि जीएस इंटर कॉलेज के प्रबंधक गंधर्व सिंह यादव और उनकी पत्नी कमला देवी का शव स्कूल में स्थित आवास के एक कमरे पड़ा था. पुलिस नेे घटना स्थल की जांच ही कर रही थी तभी पुलिस को एक युवक का शव स्कूल के पास स्थित एक खंडहर में पड़े होने की सूचना मिली. कुछ ही घंटों में हुए इस तिहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई थी. घटना के बाद मौके पर पहुंचे आईजी प्रशांत कुमार ने भी जल्द इस मामले को सुलझाने के निर्देश दिए थे. 

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने बिधुना कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम, सर्विलांस टीम को जांच सौंपी. जिसके बाद टीम ने बिधुना कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और तमाम मुखबिरों को लगा दिया. मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग तहसील ग्राउंड के पास खंडहर में है, जिसके बाद पुलिस ने वहां छापा मारकर कल्याण उर्फ नफीस, प्रवीण उर्फ सोनू नीतू और रोहित भदोरिया को गिरफ्तार कर लिया. उनके कब्जे से स्कूल प्रबंधक के घर से लूटे हुए नकदी आभूषण, चेक बुक, पासबुक, एटीएम भी बरामद कर लिया गया. पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि बताया कि स्कूल के खंडहर में मिला शव उनके साथी विमल का था. ये सभी गांजा स्मैक के नशे के आदी हैं. 

लूट के इरादे से दिया वारदात को अंजाम

 औरैया के एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि इनका मृतक साथी विमल पहले उस कॉलेज में पढ़ चुका था. पैसे के लालच में हम लोगों ने योजना बनाकर स्कूल प्रबंधक के घर चोरी की. विमल को घर के बारे में सबकुछ पता था. 18 जनवरी को सुबह जब दूध वाला दूध देकर चला गया तो पिछले गेट ये लोग चुपके से घर में घुस गए. स्कूल प्रबंधक और उसकी पत्नी ने विरोध किया तो उन्होंने गला दबाकर दोनों की हत्या कर दी और घर में रखा सारा सामान लूट कर ले गए.

लूट के बंटवारे में की साथी की हत्या

गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि जब विमल लूट के रुपए में ज्यादा हिस्सा मांगने की बात की तो सभी में झगड़ा हो गया और इन तीनों ने उसकी भी गला दबाकर हत्या कर दी और आपस में बराबर पैसे बांट लिए. इसके बाद वो एक बार फिर से ज्वैलरी के बंटवारे के लिए खंडहर में इकट्ठे हुए थे. तभी पुलिस ने जाकर तीनों को दबोच लिया. पुलिस के मुताबिक इनका पुराना भी आपराधिक इतिहास है. पुलिस को इनके पास से 1 लाख 7 हजार नकदी, सोने की चेन, 3 जोड़ी पायल बरामद हुई है. तीनों को जेल भेज दिया गया है. 

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: फर्रुखाबाद में CM योगी और अखिलेश यादव पर बरसे ओवैसी, कर दिया ये बड़ा एलान

Uttrakhand Election: सीएम पुष्कर धामी ने मां और पत्नी गीता धामी के साथ किया मतदान, इन दिग्गजों ने भी डाला वोट 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget