एक्सप्लोरर

श्री सिहेश्वरी देवी मन्दिर के महंत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका

विधायक श्याम धनी राही ने कहा कि उनके भाई से उनका कोई मतलब नहीं है। इस विवाद से उनका कोई नाता नहीं है। महंत की मौत से वह खुद भी दुखी हैं।

गोरखपुर, एबीपी गंगा। श्री सिहेश्वरी देवी मन्दिर के महंत त्रिवेणी दास वेदान्ती की संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे जिला अस्पताल में मौत हो गई। महंत की मौत सांप काटने की वजह से हुई। मंदिर के महंत पद को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। मृत्यु की सूचना मिलने के बाद श्रद्धालु जिला अस्पताल में जुटने लगे हैं। मौके पर एएसपी मायाराम वर्मा, एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता, सीओ सदर सुनील कुमार सिंह, शोहरतगढ़ दिलीप कुमार सिंह, एसओ सदर दिनेश चंद्र चौधरी के साथ पुलिस फोर्स तैनात है।

चल रहा था विवाद

मंदिर के महंत की कुर्सी को लेकर करीब दो माह से विवाद चल रहा है। 60 बीघे की जमीन को लेकर भी सियासत चल रही थी। 18 जून को हुई पंचायत के बाद दूसरे गुट के शिव प्रसाद त्यागी ने स्वयं को महंत घोषित कर दिया था। शिव प्रसाद त्‍यागी सदर से भाजपा विधायक श्याम धनी राही के भाई हैं। इसकी प्रतिक्रिया में महंत त्रिवेणी दास वेदांती की ओर से लोग सड़क पर उतर गए थे और शिव प्रसाद त्यागी को मंदिर परिसर से बाहर निकाल दिया था।

श्री सिहेश्वरी देवी मन्दिर के महंत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका

प्रशासन ने की मध्यस्थता

प्रशासन ने इस मामले की मध्यस्थता की और 22 जून को तत्कालीन एसडीएम उमेश चंद्र निगम व सीओ सदर सुनील कुमार सिंह ने कागजातों को देखने के बाद न्यायालय में लंबित प्रकरण का फैसला आने तक यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया था।

परिजनों ने जताया हत्या का संदेह

महंत त्रिवेणी दास वेदांती मूलरूप से थाना खेसरहा के ग्राम मंझरिया के मूल निवासी थे। निधन की सूचना मिलने के बाद छोटे भाई की पत्नी सुभावती, बहन उर्मिला, बहू संगीता, भतीजी कुसुम, रामरती आदि जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने सुनियोजित हत्या करने का संदेह व्यक्त करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

श्री सिहेश्वरी देवी मन्दिर के महंत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका

विधायक ने कहा

इस मामले में विधायक श्याम धनी राही ने कहा कि उनके भाई से उनका कोई मतलब नहीं है। इस विवाद से उनका कोई नाता नहीं है। महंत की मौत से वह खुद भी दुखी हैं। त्रिवेणी दास के निधन पर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि जो भी हुआ बहुत दुखद है। मंदिर का विवाद हल नहीं हुआ तो प्रशासन मंदिर व मंदिर की भूमि को कब्जे में लेते हुए रिसीवर नियुक्त कर देगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी के मदरसा नियुक्तियों पर विवाद, प्रबंधक पर पत्नी और रिश्तेदार को नौकरी दिलाने के आरोप
बाराबंकी के मदरसा नियुक्तियों पर विवाद, प्रबंधक पर पत्नी और रिश्तेदार को नौकरी दिलाने के आरोप
Azamgarh News: 'दिशा' बैठक रद्द होने पर सरकार पर बरसे सांसद धर्मेंद्र यादव, DM की गैरहाजिरी पर उठाए सवाल
'दिशा' बैठक रद्द होने पर सरकार पर बरसे सांसद धर्मेंद्र यादव, DM की गैरहाजिरी पर उठाए सवाल
Udham Singh Nagar News: HC के आदेश पर कब्र से निकाला गया 17 साल के मुरसलीन का शव, दोबारा होगा पोस्टमार्टम
उधम सिंह नगर: HC के आदेश पर कब्र से निकाला गया 17 साल के मुरसलीन का शव, दोबारा होगा पोस्टमार्टम
Mainpuri News: मैनपुरी में डिंपल यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से की मुलाकात, सपा के कई नेता भी थे साथ
मैनपुरी में डिंपल यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से की मुलाकात, सपा के कई नेता भी थे साथ

वीडियोज

Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News
India GDP Growth | Sandeep Chaudhary: GDP ग्रोथ का सबसे सटीक विश्लेषण | RBI | Economy | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पार्टी पर अपना कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
क्या पार्टी पर कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
चीफ जस्टिस के लंदन प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
सीजेआई के UK प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
Pneumonia Vaccine: उम्र 50 पार और बार-बार रहता है खांसी-जुकाम? जान लें कब है निमोनिया वैक्सीन की जरूरत
उम्र 50 पार और बार-बार रहता है खांसी-जुकाम? जान लें कब है निमोनिया वैक्सीन की जरूरत
Embed widget