एक्सप्लोरर

Tehri News: टिहरी में भारी बारिश के बाद मची तबाही, दो राजमार्गों सहित 10 ग्रामीण सड़कें हुई बंद

Uttarakhand News: टिहरी में भारी बारिश के बाद तबाही मची हुई है, जिसके चलते दो राजमार्गों सहित 10 ग्रामीण सड़कें बंद हो गई हैं. इसी के साथ ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

Tehri News: टिहरी में भारी बारिश के चलते जिले के दो राजमार्गों सहित 10 ग्रामीण सड़कें बंद हो गयी है, जिसके चलते ग्रामीणों और स्थानीय लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग की चेतावनी के बाद टिहरी जिले के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का तांडव जारी है. वहीं टिहरी जिले के घनसाली का बूढाकेदार-पिंस्वाड़ मोटर मार्ग पिछले करीब 22 दिनों से जगह-जगह से बंद है. बालगंगा घाटी में पिछले महीने से ही भारी बारिश हो रही है जिसके चलते बूढाकेदार-पिंस्वाड मोटर मार्ग पर सड़क 6 जगहों पर पूरी तरह बह चुकी थी.

ग्रामीणों को करना पड़ रहा है दिक्कतों का सामना
पीएमजीएसवाई द्वारा तीन जगहों पर मार्ग की वैकल्पिक व्यवस्था कर सड़क मार्ग पर आवाजाही शुरू की गई है. मगर अभी भी 3 जगहों पर सड़क मार्ग पूरी तरह से वॉश-आउट होने से सड़क मार्ग पूरी तरह से बंद है, जिसके चलते ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. पिंस्वाड गांव का मुख्य बाजारों से संपर्क कटा हुआ है. लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों को ठीक करना मुश्किल हो रहा है, जिससे ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

वर्षा के कारण सड़कें हुई बंद 
जिला आपदा अधिकारी बृजेश भट्ट का कहना है कि लगातार वर्षा हो रही है. इस वर्षा के कारण टिहरी गढ़वाल में दो राज्य मार्ग और इसके अलावा ग्रामीण मार्ग अवरुद्ध चल रहे हैं और लगातार मशीनों द्वारा सभी मार्ग सुचारु करने की कार्रवाई निरंतर की जा रही है. बूढाकेदार-पिंस्वाड़ मार्ग पर एक स्थान पर वॉशआउट और कई जगह मलबा आने से अवरुद्ध है. इसमें बड़े बड़े बोल्डर आ गए हैं, इस पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है कि मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु किया जा सके.

ये भी पढ़ें:-

Firozabad News: मिड-डे-मील के 11 करोड़ 46 लाख रुपये हजम कर गया प्राइमरी स्कूल का टीचर, BSA ने किया निलंबित

Aligarh Muslim University में पढ़ाया जाएगा सनातन धर्म, पाकिस्तानी स्कॉलर की किताबें हटाने के बाद बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget