एक्सप्लोरर

वाराणसी: मास्क और शॉल ओढ़े गंगा आरती में शामिल हुए शिखर धवन, प्रशंसकों ने दी जीत की बधाई

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज काशी में गंगा आरती में शामिल हुए. भीड़ में पहचान छिपाने के लिए धवन ने मुंह पर मास्क और शॉल ओढ़ा हुआ था. फिर भी उनके फैंस ने उनको पहचान लिया.

वाराणसी. ऑस्ट्रेलिया टूर के बाद भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन बनारस में नजर आए. मंगलवार की शाम बनारस पहुंचे शिखर धवन ने बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद काल भैरव मंदिर में विशेष अनुष्ठान किया. काल भैरव के दर्शन के बाद धवन बुधवार को विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में भी शामिल हुए. भीड़ में कोई उन्हें पहचान ना सके इसके लिए धवन ने चेहरे पर मास्क और नीले रंग का शॉल ओढ़ा हुआ था. धवन ने अपनी पहचान छिपाने की पूरी कोशिश की, लेकिन भीड़ के बीच पहुंचे शिखर धवन को कुछ लोगों ने पहचान लिया. फिर भी शिखर धवन ने गंगा सेवा निधि की नियमित गंगा आरती में शिरकत करके बनारस को जीने का पूरा प्रयास किया.

प्रशसंकों ने ली सेल्फी धवन को पहचानने के बाद वहां मौजूद फैंस उनके साथ सेल्फी लेने लगे. धवन ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया. टीम इंडिया के फैंस ने ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत पर उन्हें बधाई भी दी. वाराणसी: मास्क और शॉल ओढ़े गंगा आरती में शामिल हुए शिखर धवन, प्रशंसकों ने दी जीत की बधाई

ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच में भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. ब्रिसबेन के गाबा में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में भारत ने मेजबान को तीन विकेट से हरा दिया. कंगारू टीम को उसी की सरजमीं पर हराकर भारत ने चार टेस्ट मैच की सीरीज 2-1 से अपना नाम की. शुभमन गिल और विकेट कीपर ऋषभ पंत इस जीत के हीरो रहे. पंत 138 गेंदो में 89 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं शुभमन गिल ने 146 गेंदो में 91 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने आठ चौके और दो छक्के लगाए.

पंत और गिल के अलावा चेतेश्वर पुजारा ने भी टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान दिया. उन्होंने 211 गेंदो में 56 रनों की पारी खेलकर एक छोर बांधे रखा. गाबा की टूटी हुई पिच पर पुजारा दीवार बनकर खड़े रहे और भारत को मैच में बनाए रखा. पुजारा के कारण ही पंत तेजी से रन बनाते रहे और भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई.

ये भी पढ़ें:

प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर किया बड़ा वार, कहा- जवानों की जिंदगी से खेल रही है सरकार

जेपी नड्डा का लखनऊ दौरा कई मायनों में अहम, सरकार से संगठन तक का लेंगे फीडबैक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget