एक्सप्लोरर

UP News: टीम अन्ना हजारे ने कहा- वादों को पूरा करने में विफल रही है बीजेपी, आंदोलन की दी चुनौती

BJP News : अन्ना हजारे की सचिव कल्पना इनामदार न्ने कहा कि लेकिन बीजेपी के पिछले आठ साल के कार्यकाल में देश की ग्रामीण इलाकों की हालत और भी लचर हो गई है. उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्टाचार बढ़ा है.

लखनऊ: अन्ना हजारे की सचिव कल्पना इनामदार ने कहा है कि अगर बीजेपी 2014 के बाद जनता से किए अपने वादे पूरे नहीं करती है तो टीम अन्ना उसके खिलाफ प्रदर्शन शुरू करेगी.उन्होंने कहा कि जनता ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को प्रचंड बहुमत दिया था, लेकिन यह सत्ता में आने पर अपने वादे पूरे करने में विफल रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विकल्प के तौर पर बीजेपी को बहुमत के साथ सत्ता सौंपी थी, लेकिन बीजेपी के पिछले आठ साल के कार्यकाल में देश की ग्रामीण इलाकों की हालत और भी लचर हो गई है. 

बीजेपी पर टीम अन्ना ने क्या आरोप लगाए हैं

इनामदार ने गुरुवार को यहां राष्ट्रीय किसान मंच की ओर से आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रही थीं. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और असमानताओं के जाल में फंसी जनता ने 2011 और उसके बाद हुए अन्ना के सभी आंदोलन में उनका साथ दिया था. कांग्रेस के विकल्प के तौर पर बीजेपी को बहुमत के साथ सत्ता सौंपी. उन्होंने कहा कि लेकिन बीजेपी के पिछले आठ साल के कार्यकाल में देश की ग्रामीण इलाकों की हालत और भी लचर हो गई है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्टाचार बढ़ा है, उद्योगपति गांवों की सम्पदा को लूट रहे हैं और सरकार मौन है.

इनामदार ने कहा कि अन्ना हजारे द्वारा कई बार पत्र लिखने के बावजूद केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार का वादे के मुताबिक योजनाओं को जमीन पर नहीं उतारना समझ से परे है. उन्होंने कहा, ''अगर जल्द ही मोदी सरकार ने चुनाव से पहले किए गए वादों को पूर्ण करने की तरफ़ कदम ना उठाया तो फिर से अन्ना टीम जनता को जागरुक करके बीजेपी को सरकार से हटाने का काम करेगी.''

किसान और नौजवानों की हालत क्या है

राष्ट्रीय किसान मंच के अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने इस मौके पर कहा कि धर्म के नाम पर लोगों को लड़ा कर वोट पाना तो आसान है मगर उन्हीं लोगों के लिए ज़मीन पर काम करना बीजेपी सरकार के वश की बात नहीं है. उन्होंने कहा कि आज देश का किसान और नौजवान हताश, दुखी और मायूस है.

इस मौके पर सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी कमल टावरी ने कहा कि सरकार अगर गांवों और देश की संस्कृति को वाकई बचाना चाहती है तो उसे 'गाय और साधु-संतों' की राजनीति छोड़कर ज़मीन पर काम करना होगा. उन्होंने कहा कि सचाई यह है कि अभी काम शुरू भी नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें

Mainpuri By-Election: अखिलेश यादव को मिलेगी परिवार से चुनौती? UP BJP अध्यक्ष मिली नेताजी की बहू, सियासी हलचल तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
देहरादून में बड़ा हादसा टला, संतला देवी मंदिर के पास नदी में फंसे 7 लोगों को SDRF ने बचाया
देहरादून में बड़ा हादसा टला, संतला देवी मंदिर के पास नदी में फंसे 7 लोगों को SDRF ने बचाया
गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट
गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget