एक्सप्लोरर

एबीपी गंगा ने उठाया था मुद्दा, अब राज्य पुरस्कार के लिए शिक्षक खुद कर सकेंगे आवेदन

बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा की अगर किसी शिक्षक को लगता है की वो राज्य पुरस्कार के योग्य है तो खुद आवेदन कर पायेगा। इससे पुरस्कार को लेकर पारदर्शिता और बढ़ेगी।

लखनऊ, शैलेष अरोड़ा। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक अब राज्य पुरस्कार के लिए खुद भी आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए वो किसी अधिकारी के मोहताज नहीं होंगे। यह व्यवस्था राज्य पुरस्कार के लिए होने वाले शिक्षकों के चयन में अधिकारियों की मनमानी खत्म करने के लिए की जा रही है।

एबीपी गंगा ने उठाया था मुद्दा

एबीपी गंगा ने यह मुद्दा उठाया था की प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में साढ़े चार लाख से अधिक शिक्षक हैं। बावजूद इसके विभाग को राज्य पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए 75 शिक्षक तक पुरे नहीं मिले। इसके बाद एबीपी गंगा से बातचीत में बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने नयी व्यवस्था लागू करने की जानकारी दी।

इस बार 26 जिलों से एक भी शिक्षक को नहीं मिला पुरस्कार बेसिक शिक्षा विभाग ने इस साल से यह व्यवस्था लागू की है की अब हर जिले से 1 शिक्षक को राज्य पुरस्कार दिया जायेगा। सभी जिलों से इसके लिए शिक्षकों के नाम भी मांगे गए। लेकिन इतनी मशक्कत के बाद सिर्फ 49 शिक्षक ही मिले जिनका मुख्यमंत्री ने सम्मान किया। 26 जिलों से एक भी शिक्षक का नाम राज्य पुरस्कार के योग्य नहीं मिला। इस मामले में बेसिक शिक्षा मंत्री ने बताया की कई BSA ने अपने जिले से सिर्फ 1 या 2 शिक्षकों का नाम भेजा था। जिससे उनके चयन पर सवाल उठे।

बचे जिलों के शिक्षकों का सम्मान दूसरे चरण में बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा की अगर किसी शिक्षक को लगता है की वो राज्य पुरस्कार के योग्य है तो खुद आवेदन कर पायेगा। इससे पुरस्कार को लेकर पारदर्शिता और बढ़ेगी। इतना ही नहीं पहले चरण में जिन 26 जिले के शिक्षक छूटे उनका चयन कर दूसरे चरण में राज्य पुरस्कार दिया जायेगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget