एक्सप्लोरर

आजम खान से सीतापुर जेल में मिलने पहुंचीं तंजीम फातिमा, सपा से मदद मिलने के सवाल पर साधी चुप्पी

Azam Khan in Sitapur Jail: सपा नेता आजम खान बीते कई माह से सीतापुर जेल में बंद हैं. आज जेल में उनकी पत्नी तंजीम फातिमा ने आजम खान से मुलाकात की. जहां उन्होंने आजम खान की रिहाई को लेकर बड़ा बयान दिया.

Rampur News Today: यूपी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा नेता आजम खान, सीतापुर जेल में बीते एक साल से भी ज्यादा समय से बंद है. आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा उनसे मिलने सीतापुर जेल पहुंची. इस मौके पर उन्होंने एबीपी न्यूज से खास बातचीत की.

सपा नेता आजम खान के जेल में बंद होने के सवाल पर तंजीम फातिमा ने कहा कि जेल तो जेल ही है. उन्होंने कहा कि आजम खान को काल कोठरी में डालना गलत है. जब उनसे पूछा गया कि समाजवादी पार्टी की तरफ से कितनी मदद मिल रही है? हालांकि इस सवाल पर तंजीमा फातिमा ने कोई जवाब दिया नहीं और उन्होंने चुप्पी साध ली. 

'खुदा पर है पूरा भरोसा'
आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद से आजम खान परिवारिक रिश्तों के बारे में तंजीम फातिमा ने जिक्र किया. आजम खान कब तक जेल से बाहर आएंगे, इस सवाल पर पूर्व राज्यसभा सांसद तंजीम फातिमा ने कहा कि मुझे खुदा पर भरोसा है दुश्मन चाहे जितने भी हों. 

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान से मिलने तंजीम फातिमा बेटे अजीब आजम और प्रिंसिपल फातिमा जवी के जेल पहुंचीं. यहां उन्होंने डेढ़ घंटे से भी ज्यादा समय तक मुलाकात की. आजम खान का परिवार 12:10 पर जेल के अंदर दाखिल हुआ और 1:40 पर वापस आया. 

17 माह से बंद हैं आजम खान
इससे पहले 22 अक्टूबर 2023 को 17 माह बाद दूसरी बार सीतापुर जिला कारागार में आजम खान को बंद किया गया था. पहली बार आजम खान बंदी बनाकर सीतापुर जेल में 17 माह तक रहे थे और अब कैदी बनाकर करीब 17 माह से सीतापुर जिला कारागार में बंद हैं.

स्वीपिंग मशीन चोरी में राहत
बता दें, इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने रामपुर नगर पालिका स्वीपिंग मशीन चोरी मामले में सोमवार (10 फरवरी 2025) को आजम खान, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और पूर्व नगर पालिका चेयरमैन अजहर खान को जमानत दे दी. 2022 में यह मशीन जौहर अली यूनिवर्सिटी से बरामद हुई थी. 

इस मामले में बीजेपी नेता बाकर अली खान की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसमें अनवर हुसैन और सालिम की गिरफ्तारी के बाद बरामदगी हुई थी. इस मामले में अन्य आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी थी. अब्दुल्ला आजम फिलहाल हरदोई जेल में बंद हैं और जमानत आदेश के बाद उनकी रिहाई की प्रक्रिया शुरू होगी.

ये भी पढ़ें: Reel के चक्कर में रीयल लाइफ में मची तबाही, पत्नी से कराई बंदूक से हवाई फायरिंग, अब गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis: पर्यटन सीजन से पहले कमर्शियल गैस की किल्लत, होटल- रेस्टोरेंट कारोबारियों की बढ़ी चिंता
उत्तराखंड: पर्यटन सीजन से पहले कमर्शियल गैस की किल्लत, होटल- रेस्टोरेंट कारोबारियों की बढ़ी चिंता
Amroha News: जूस के पैसे मांगना पड़ा भारी? दरोगा ने ठेले वाले के नारियल गाड़ी में भरवाए, हुआ ये एक्शन
अमरोहा: जूस के पैसे मांगना पड़ा भारी? दरोगा ने ठेले वाले के नारियल गाड़ी में भरवाए, हुआ ये एक्शन
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
उत्तराखंड: वन्यजीव हमलों में अब तक 1296 लोगों की मौत, 6624 घायल, मुआवजा बढ़कर 10 लाख
उत्तराखंड: वन्यजीव हमलों में अब तक 1296 लोगों की मौत, 6624 घायल, मुआवजा बढ़कर 10 लाख

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Middle East War: ट्रंप ने जंग के पहले हफ्ते में 11.3 बिलियन डॉलर फूंके! पेंटागन का चौंकाने वाला खुलासा, क्या कंगाल होगा US?
ट्रंप ने जंग के पहले हफ्ते में 11.3 बिलियन डॉलर फूंके! पेंटागन का चौंकाने वाला खुलासा, क्या कंगाल होगा US?
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच बड़ा खुलासा
ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच बड़ा खुलासा
The hundred 2026 Auction: द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
Bigg Boss 19 ने गौरव खन्ना संग कर दिया खेल! शो जीतने के 3 महीने बाद भी नहीं मिली 50 लाख रुपये की प्राइज मनी
बिग बॉस 19 ने गौरव खन्ना संग कर दिया खेल! शो जीतने के 3 महीने बाद भी नहीं मिली प्राइज मनी
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
पीरियड्स में आने वाले ब्लड से पता चलती हैं ये बीमारियां, कैसे मिलती है इनकी जानकारी?
पीरियड्स में आने वाले ब्लड से पता चलती हैं ये बीमारियां, कैसे मिलती है इनकी जानकारी?
सिर्फ ईरान नहीं, इन देशों में भी हिजाब है मैंडेटरी, कानून तोड़ा तो मिलती है सख्त सजा
सिर्फ ईरान नहीं, इन देशों में भी हिजाब है मैंडेटरी, कानून तोड़ा तो मिलती है सख्त सजा
Embed widget