एक्सप्लोरर

ताज नगरी आगरा में भीषण गर्मी, प्रशासन ने जारी की चेतावनी , गर्मी से बचाव की दी सलाह

Agra Heat Wave: आगरा में गर्मी का कहर जारी है आम जन को बाहर निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिसको लेकर अब प्रशासन की तरफ से लोगों को सलाह दी गई है.

Agra Heat Wave: आगरा में पिछले कुछ दिनों से गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है . तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है . सुबह से ही सूरज की तेज किरणें लोगों के शरीर को झुलसाने लगती हैं. दोपहर के समय चिलचिलाती धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है, लोग बेहद जरूरी कामों के लिए ही घरों से बाहर निकलते हैं. 

बीते चार दिनों से शहरवासी इस झुलसा देने वाली गर्मी से बेहाल हैं. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आने वाले दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा और गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी. 

गर्मी के कहर को देखते हुए प्रशासन ने की अपील
इस बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी सतर्कता बरतते हुए प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलें. यदि बाहर निकलना जरूरी हो तो पूरे शरीर को ढक कर रखें, टोपी, छाता और चश्मे का इस्तेमाल करें और लगातार तरल पदार्थों का सेवन करते रहें.

इस अपील में गर्मी से बचने के लिए नींबू पानी, लस्सी, शिकंजी, छाछ और पानी की मात्रा बढ़ाने पर जोर दिया गया है. संभावना जताई जा रही है कि आने वाली 14, 15 और 16 तारीख को आंधी और बारिश हो सकती है जिससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिल सकती है. 

पर्यटन पर भी दिख रहा है गर्मी का असर
आगरा एक प्रमुख पर्यटन नगरी है, जहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक रोजाना आते हैं. लेकिन गर्मी के इस प्रकोप ने पर्यटन गतिविधियों पर भी असर डाला है. ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर दोपहर के समय पर्यटकों की संख्या की कम रहती है. 

पर्यटक सुबह और शाम के वक्त ही स्मारकों का दीदार करने में रुचि रखते नजर आ रहे है क्योंकि जैसे जैसे सूरज का पारा चढ़ता है वैसे वैसे गर्मी का प्रकोप लोगों को परेशान करता है . पिछले दिनों में देखा गया है कि गर्मी की वजह से पर्यटकों की तबीयत बिगड़ने के मामले भी सामने आए थे. 

वहीं पर्यटन विभाग ने भी पर्यटकों से अपील की है कि वे सुबह या शाम के समय भ्रमण करें और पर्याप्त पानी साथ रखें. प्रशासन और स्थानीय स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है ताकि किसी आपात स्थिति से निपटा जा सके. 

Input By : Laxmikant Sharma
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC चुनाव में सपा से जीतने वाले नेताओं से अखिलेश यादव ने किया बड़ा वादा, कहा- हम आएंगे
UP MLC चुनाव में सपा से जीतने वाले नेताओं से अखिलेश यादव ने किया बड़ा वादा, कहा- हम आएंगे
गोरखपुर MLC चुनाव: सपाईयों ने किया बहिष्कार तो चुनाव आयोग ने कमिश्नर से कहा- जवाब दें
गोरखपुर MLC चुनाव: सपाईयों ने किया बहिष्कार तो चुनाव आयोग ने कमिश्नर से कहा- जवाब दें
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget