एक्सप्लोरर

आगरा में ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिली, मचा हड़कंप, जांच जारी

Taj Mahal: आगरा स्थित ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद वहां सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद है और जांच की जा रही है.

Bomb Threat: दुनिया की खूबसूरत इमारत ताजमहल को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी भरा मेल टूरिज्म विभाग के पास भेजा गया है. यह धमकी मिलने के बाद ताजमहल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वहीं दूसरी ओर ताजमहल के अंदर जांच जारी है और मेल करने वाले की जांच पड़ताल में भी ताज सुरक्षा पुलिस लगी हुई है.

ACP ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया, "पर्यटन विभाग को ईमेल मिला है. उसके आधार पर ताजगंज थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है. आगे की जांच की जा रही है." दरअसल, आगरा में उत्तर प्रदेश (यूपी) पर्यटन के क्षेत्रीय कार्यालय को मंगलवार को एक ई-मेल भेजकर ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी-ताज सुरक्षा) सैयद अरीब अहमद ने बताया, 'ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल यूपी पर्यटन को प्राप्त हुआ है.'

ASI को भेजा था मेल
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी-ताज सुरक्षा) सैयद अरीब अहमद ने कहा, 'ईमेल के हिसाब से हमें कुछ नहीं मिला. बम निरोधक दस्ता, खोजी कुत्ते और अन्य टीम सुरक्षा जांच के लिए ताजमहल पहुंच गई हैं.' वहीं यूपी पर्यटन की उप निदेशक दीप्ति वत्स ने कहा, “हमें मंगलवार को बम की धमकी वाला एक ई-मेल मिला जिसके बाद हमने वह ई-मेल आगरा पुलिस और एएसआई को भेज दिया.”

संभल हिंसा: कांग्रेस के बाद जमीयत उलमा-ए-हिंद ने प्रशासनिक आदेश को दिखाया ठेंगा, गुपचुप तरीके से पहुंचे लोग

वहीं आगरा पुलिस और ताज सुरक्षा पुलिस ईमेल की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर धमकी भरे ईमेल को किसने और कहां से भेजा है. ताजमहल में रोजाना बड़ी संख्या में देसी और विदेशी पर्यटक ताज दीदार को पहुंचते हैं और संगेमरमरी हुस्न की इमारत ताजमहल का दीदार कर अपनी हसरत को पूरा करते हैं. बता दें कि ताजमहल पर पहले ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है लेकिन धमकी भरे मेल के बाद ताजमहल की सुरक्षा बढ़ाई गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget