एक्सप्लोरर

कानपुर: कोरोना के खिलाफ जागरुकता में टेलरों की नायाब मुहिम, बचे हुये कपड़ों से बना रहे हैं आकर्षक मास्क

कानपुर शहर कोरोना महामारी की चपेट में हैं. यहां 350 से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं. वहीं शहर में लोगों को मास्क के पहनने के प्रति जागरूक करने के लिये शहर में दर्जियों ने एक अनोखी मुहिम चलाई है

कानपुर, प्रभात अवस्थी. अनलॉक 1 की शुरुआत हो गयी है. ऐसे में मिलने वाली छूट आप के लिए घातक न हो जाये इसे लेकर सरकार लगातार जागरूक कर रही है. सरकार दो गज दूरी और सैनिटाइजर का प्रयोग और मास्क लगा कर ही बाहर निकलने की अपील कर रही है. कोरोना महामारी से बचने के लिये लोगों में जागरूकता लाने के लिये लगातार अभियान चला रही है. इस बीच में लोगों को जागरूक करने के लिए टेलरों ने नई शुरुआत की है. लोग ज्यादा से ज्यादा मास्क का प्रयोग करें इसके लिये कपड़े सिल रहे टेलर शर्ट के ही कपड़ों का मास्क तैयार कर लोगों को दे रहे हैं और अपील कर रहे हैं कि कोरोना से बचने के किये मास्क का प्रयोग करें.

कोरोना के साथ जीने की आदत डालनी है, ऐसे में सावधानी बरतनी बहुत जरूरी है. लोग मास्क लगा कर ही घरों से निकलें, इसके लिए लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं. कानपुर में दर्जियों ने एक मुहिम की शुरुआत की है. अब टेलर कपड़े सिलवाने वाले लोगों को उनकी शर्ट के कपड़े का ही मास्क बना कर दे रहे हैं. जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

कानपुर: कोरोना के खिलाफ जागरुकता में टेलरों की नायाब मुहिम, बचे हुये कपड़ों से बना रहे हैं आकर्षक मास्क

कपड़े सिलने वाले एक दर्जी रिंकू का कहना है कि लोग एक तरह के मास्क पहन कर बोर हो जाते हैं और ऐसे में वो अलग-अलग तरह के मास्क पहने और उन्हें ये आकर्षक लगे, इसे लेकर हमारी ये कोशिश है. इसके जरिये लोगों को जागरूक करने का भी काम कर रहे हैं.

शहर में कोरोना से 11 लोगों की हो चुकी है मौत आपको बता दें कि कोरोना महामारी ने आगरा, नोएडा के बाद कानपुर को भी प्रभावित किया है. यहां सोमवार देर रात आयी रिपोर्ट में 5 और कोरोना पॉजिटीव केस सामने आये हैं. कल कानपुर के ककवन थाने के इंस्पेक्टर समेत 5 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है. इस पूरे थाने को ही सील कर दिया गया है. सभी के सैंपल जांच के लिये भेजे गये हैं. शहर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 377 तक पहुंच गया है. अबतक जिले में 11 की मौत हो चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा, सत्य सामने आएगा
राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा
अखिलेश यादव का परिसीमन बिल पर बदला मन? देंगे BJP को समर्थन! रखीं ये 3 शर्तें
अखिलेश यादव का परिसीमन बिल पर बदला मन? देंगे BJP को समर्थन! रखीं ये 3 शर्तें
बाबरी के चंदे और मदरसों के कदाचार पर भी बोल दें अखिलेश, वोट बैंक हो जाएगा नाराज : ब्रजेश पाठक
बाबरी के चंदे और मदरसों के कदाचार पर भी बोल दें अखिलेश, वोट बैंक हो जाएगा नाराज : ब्रजेश पाठक
स्वतंत्र देव सिंह और एके शर्मा पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह, पूछा- इन मौतों का जिम्मेदार कौन?
स्वतंत्र देव सिंह और एके शर्मा पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह, पूछा- इन मौतों का जिम्मेदार कौन?

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
Embed widget