एक्सप्लोरर

अकबरुद्दीन ने पाकिस्तानी पत्रकारों की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया, इस तरह दिये सवालों के जवाब

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कश्मीर में अनच्छेद 370 हटाये जाने के बाद सुरक्षा परिषद में चीन पाकिस्तान और भारत की बैठक के बाद पत्रकारों के सवाल लिये। यही नहीं पाकिस्तान के पत्रकारों के भी सवाल लिये और उनके जवाब दिये।

संयुक्त राष्ट्र, एजेंसी। कश्मीर मुद्दे पर सुरक्षा परिषद की बंद कमरे में हुई बैठक के बाद संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने मीडिया को संबोधित किया और प्रतीकात्मक सद्भाव दिखाते हुए पाकिस्तानी पत्रकारों से हाथ मिलाकर उनकी तरफ “दोस्ती का हाथ” बढ़ाया।

सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य चीन के आग्रह पर शुक्रवार को हुई यह अनौपचारिक बैठक करीब घंटे भर चली जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र में चीन के राजदूत झांग जुन और पाकिस्तान की राजदूत मलीहा लोधी ने सुरक्षा परिषद के स्टेकआउट में एक-एक कर मीडिया को संबोधित किया। दोनों संवाददाताओं के एक भी सवाल का जवाब दिए बिना वहां से निकल गए।

चीन और पाकिस्तान की टिप्पणी के बाद अकबरुद्दीन कश्मीर और अनुच्छेद 370 पर भारत की स्थिति पर बयान देने के लिए सुरक्षा परिषद के स्टेकआउट पर आए।

चीनी और पाकिस्तानी दूतों से उलट वह अपनी टिप्पणी के बाद वहीं मौजूद रहे और संयुक्त राष्ट्र संवाददाताओं की सभा से कहा कि वह उनके सवाल लेंगे। अकबरुद्दीन ने कहा, “अगर आप में से कोई भी सवाल पूछना चाहता है तो मैं तैयार हूं। मैं उसका जवाब दूंगा।” उन्होंने कहा कि वह पांच सवालों के जवाब देंगे, “यहां आने वाले मेरे पूर्ववर्तियों से पांच गुना ज्यादा।”

उन्होंने पहले तीन प्रश्न पाकिस्तानी पत्रकारों की तरफ से लिए।

जब एक पाकिस्तानी पत्रकार ने पूछा कि क्या भारत पाकिस्तान से बात करने पर सहमत है तो अकबरुद्दीन ने कहा, “कुछ सामान्य कूटनीतिक तरीके होते हैं जब देश एक-दूसरे से संपर्क करते हैं। यही तरीका है। लेकिन सामान्य राष्ट्र प्रगति और अपने लक्ष्यों को पाने के लिए आतंकवाद के इस्तेमाल का रास्ता नहीं अपनाते। जब तक आतंकवाद रहेगा कोई भी लोकतंत्र वार्ता स्वीकार नहीं करेगा। आतंकवाद रोकिए, बातचीत शुरू करिए।”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
शिवा हत्याकांड: इंस्पेक्टर के बाद DCP पर भी गिरी गाज, हटाए गए
शिवा हत्याकांड: इंस्पेक्टर के बाद DCP पर भी गिरी गाज, हटाए गए
वाराणसी में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, पंखे से लटककर दी जान
वाराणसी में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, पंखे से लटककर दी जान
CM योगी ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना
CM योगी ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget