एक्सप्लोरर

UP Politics: 'EVM के दुरुपयोग से जीती है विधानसभा चुनाव नहीं तो...', स्वामी प्रसाद मौर्य का बीजेपी पर हमला

Uttar Pradesh News: बीजेपी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसढ़ में एकबार फिर सरकार बनाई है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीजेपी ईवीएम का दुरुपयोग कर चुनाव जीत रही है.

UP Politics: समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने रविवार को आरोप लगाया कि बीजेपी ने हाल के राज्य विधानसभा चुनावों और 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) के 'दुरुपयोग' के कारण जीत हासिल की. बीजेपी (BJP) पर हमला बोलते हुए मौर्य ने साथ ही कहा कि सनातन धर्म का ढोल पीटने वाले लोग सनातन शब्द का अर्थ ही नहीं समझते, ऐसे लोग सनातन विरोधी हैं. जबकि ‘ हम उनसे बड़े सनातनी हैं. पिछले साल जनवरी में बीजेपी छोड़ने वाले और अब सपा के राष्ट्रीय महासचिव मौर्य जिले के रसड़ा क्षेत्र में पत्रकारों से बात कर रहे थे.

मौर्य ने तीन राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के संदर्भ में कहा, ‘‘मैं दावे के साथ कहता हूं कि बीजेपी ईवीएम का दुरुपयोग कर चुनाव जीत रही है. यह जीत (प्रधानमंत्री) मोदी या मोदी के करिश्मे की नहीं है, बल्कि ईवीएम के दुरुपयोग की है.’’ उन्होंने कहा कि ईवीएम का दुरुपयोग नहीं हुआ होता तो 2022 के विधानसभा चुनाव में ही उत्तर प्रदेश से बीजेपी का सूपड़ा साफ हो गया होता.

सनातन का ढोल पीटने वाले नहीं जानते इसका अर्थ- मौर्य
सपा नेता ने सनातन धर्म से जुड़े एक सवाल के ज़बाब में कहा,‘‘ सनातन धर्म का ढोल पीटने वाले लोग सनातन शब्द का अर्थ ही नहीं समझते. सनातन धर्म भगवान बुद्ध के मुंह से निकला हुआ शब्द है. अपने शिष्यों को संदेश देते हुए अंत में वह कहते थे कि जो मैं कह रहा हूं, वही सनातन धर्म है.” उन्होंने सनातन धर्म को मानने वालों पर प्रहार करते हुए कहा, “ये तो नकल करते हैं. वे बौद्ध धर्म का सनातन लेकर बड़े सनातनी बनते हैं. इनके सनातन में और सच के सनातन में बहुत अंतर है. सच का सनातन जो आदि काल में था, आज भी है एवं वह आगे भी रहेगा.”

ईदगाह के सर्वेक्षण पर यह बोले स्वामी प्रसाद
मौर्य ने कहा , “जैसे सूर्य सबको प्रकाश देता है. सूर्य अपना प्रकाश देने में हिंदू - मुस्लिम - सिख - ईसाई का भेदभाव नहीं करता. वह ब्राह्मण - क्षत्रिय - वैश्य और शूद्र में भेदभाव नहीं करता. इसी प्रकार हवा, पानी, अग्नि सबको समान रूप से अपनी शक्ति प्रदान करते हैं. यह सनातन है.” उन्होंने कृष्ण जन्मभूमि से सटे शाही ईदगाह परिसर के एएसआई सर्वेक्षण के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट की मंज़ूरी और ज्ञानवापी विवाद लेकर आरोप लगाया कि धार्मिक संस्थाएं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रही हैं.

एकता के सूत्रधार हैं नीतीश- मौर्य
सपा नेता ने उत्तर प्रदेश में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भूमिका को लेकर कहा, ‘‘कुमार विपक्षी एकता के सूत्रधार हैं. इंडिया गठबंधन की शुरुआत और पहल उन्होंने की. वह सक्रिय भूमिका निभाते हैं तो स्वागत योग्य है.’’ उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती के ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल होने को लेकर पूछे जाने पर कहा, “इंडिया गठबंधन में आने को लेकर मायावती खुद तय करेंगी, हम सलाह देने वाले कौन होते हैं.”

ये भी पढ़ें- PM Modi In Varanasi: पीएम मोदी ने एंबुलेंस देख रुकवाया अपना काफिला, वाराणसी में चल रहा था रोड शो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: सुरेश खन्ना ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
लखनऊ: सुरेश खन्ना ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
यूपी में लगेंगे पांच डॉप्लर वेदर रडार, बेहतर होगी मौसम की निगरानी
यूपी में लगेंगे पांच डॉप्लर वेदर रडार, बेहतर होगी मौसम की निगरानी
'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला
'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला
देहरादूनः लोकभवन कूच मामले में FIR, हरीश रावत सहित 30 लोगों के नाम
देहरादूनः लोकभवन कूच मामले में FIR, हरीश रावत सहित 30 लोगों के नाम

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget