एक्सप्लोरर

UP News: स्वामी दीपांकर ने जातीय जनगणना की मांग पर उठाए सवाल, गांव-गांव जाकर हिंदुओं से कर रहे ये अपील

Swami Dipankar News: स्वामी दीपांकर ने कहा कि हिंदुओं को एकसूत्र में पिरोना ही उनकी भिक्षा यात्रा का उद्देश्य है. हम जाति में विभाजित होकर अपना अस्तित्व समाप्त क्यों कर रहे हैं.

Swami Dipankar Yatra: स्वामी दीपांकर पिछले एक साल साल से भिक्षा यात्रा कर रहे हैं. शुक्रवार को वो मेरठ (Meerut) पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों को जातीय बंधन से मुक्त होकर एकजुट होने का आह्वान किया. स्वामी दीपांकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में गांव-गांव घूम रहे हैं वो भिक्षा यात्रा में आटा, चावल और पैसे की भीख नहीं मांगते, बल्कि इनकी यात्रा का उद्देश्य हिंदुओं को एकसूत्र में पिरोना है. इस यात्रा के जरिए वो जगह-जगह हिंदुओं के बीच पहुंचकर भिक्षा स्वरूप उन्हें जातीय बंधन से मुक्त होने का संकल्प मांगते हैं. 

स्वामी दीपांकर ने इस यात्रा को लेकर कहा कि हिंदुओं को एकसूत्र में पिरोना ही भिक्षा यात्रा का मुख्य उद्देश्य है. सरल भाषा में समाज को यह समझाना है कि हम हिंदू हैं और हम किसी भी जाति में विभाजित होकर अपना अस्तित्व समाप्त क्यों कर रहे हैं. हिंदू एकजुट होगा तो ही राष्ट्र सुदृढ़ और समृद्ध बनेगा. इस अभियान का दूसरा उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर करना है, क्योंकि यदि युवा नशा मुक्त, जुझारू और सक्रिय होंगे तो समाज व देश उन्नति की राह पर चलेगा. 

जातीय जनगणना का विरोध किया
स्वामी दीपांकर ने बताया कि इस एक साल की भिक्षा यात्रा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 49 लाख लोग इस अभियान से जुड़े हैं. अब इस यात्रा को देशव्यापी बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस और दूसरे कई दल हिंदुओं को जातियों में बांटकर धोखा कर रहे हैं. 1951 के संसद के औपचारिक भाषण में सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद, डॉ. भीमराव आंबेडकर और पंडित जवाहर लाल नेहरू ने कहा था कि देश में जातिगत जनगणना की जरूरत नहीं है, लेकिन आज राहुल गांधी और नीतीश कुमार जैसे नेता हिंदुओं को जातियों में बांटने का काम कर रहे हैं.

गुरुजी से मिली थी भिक्षा यात्रा की प्रेरणा
10 दिसंबर 1976 को मुजफ्फरनगर में जन्मे स्वामी दीपांकर देवबंद में देवीकुंड रोड स्थित महाकालेश्वर ज्ञान आश्रम के महंत स्व. स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती के शिष्य हैं. स्वामी दीपांकर बताते हैं कि वर्ष 1998 में वे देवबंद अपने गुरुजी के पास आए और यहां उनके सानिध्य में साधना और शिक्षा-दीक्षा पूरी की. हिंदू समाज को एक करने की प्रेरणा उन्हें अपने गुरु से ही मिली. इसके बाद उन्होंने ये यात्रा निकालने का संकल्प लिया.

UP News: काशी विश्वनाथ को चढ़ाया गया रत्न जड़ित सोने का मुकुट, जानें कितनी है कीमत?

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget