एक्सप्लोरर

UP News: हापुड़ में 40 बंदरों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, जहर देकर मारने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Hapur News: 40 बंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए हैं. घटनास्थल से तरबूज और गुड़ के टुकड़े बरामद हुए हैं. ग्रामीणों ने बताया कि कुछ बंदर तड़प रहे थे और मुंह से झाग भी निकल रहे थे.

UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur) से चौंकाने वाली घटना सामने आई है. गढ़मुक्तेशवर इलाके से झाड़ियों में कल 40 बंदरों के मृत पाए जाने पर हड़कंप मच गया. संदिग्ध मौत के पीछे जहर की आशंका जताई गई है. वन विभाग का कहना है कि बंदरों को जहर दिया गया होगा. मौके से तरबूज और गुड़ के टुकड़े बरामद हुए हैं. जहरीले तरबूज और गुड़ खाने से बंदरों की मौत हो गई. ग्रामीणों ने बताया कि मौके पर कुछ बंदर तड़प रहे थे और मुंह से झाग भी निकल रहे थे.

हापुड़ में जहर देकर बंदरों को मारे जाने का शक

वन विभाग और पुलिस के अधिकारी स्थानीय लोगों की तरफ से बदबू की शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थे. हालांकि बड़ी संख्या में बंदरों की मौत से वन विभाग के अधिकारी भी हैरान हैं. शक जताया जा रहा है कि बंदरों को जहर देकर मारा गया होगा. अधिकारियों ने बंदरों के शव को कब्जे में ले लिया है. घटना की सूचना पाकर मौके पर वन विभाग और पुलिस के अधिकारी पहुंचे. पुलिस मामला दर्ज कर बंदरों के मौत की वजह का पता लगाने में जुट गई है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगी संदिग्ध मौत की गुत्थी

घटनास्थल से खाद्य सामग्री को जब्त कर लिया गया है. हापुड़ पुलिस खाद्य सामग्री के जहरीला होने की तफ्तीश कर रही है. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बंदरों के शव को बरेली में भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान भेज दिया गया है. फिलहाल मौत की वजह का पता नहीं चल सका है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार किया जा रहा है. इलाके में बंदरों की संदिग्ध मौत से चर्चाओं का बाजार गर्म है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी.

UP Nikay Chunav 2023: मेयर चुनाव में विपक्ष का सूपड़ा साफ करने वाली BJP नगर पालिका और पंचायत में यूं होती गई कमजोर... जानें डीटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget