एक्सप्लोरर

सुशांत काफी शांत स्वभाव के थे : उषा नाडकर्णी

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने टेलीविजन से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने टेलीविजन से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। मशहूर धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' ने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई। इस कार्यक्रम में निभाए गए उनके किरदार की वजह से उन्हें आज भी याद किया जाता है। कार्यक्रम में उनकी आई (मां) का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री उषा नाडकर्णी भी उनके निधन की खबर से बेहद स्तब्ध हैं। सुशांत के बारे में वह कहती हैं, "सुशांत काफी शांत स्वभाव के थे। हमने इस शो (पवित्र रिश्ता) में करीब ढाई साल तक साथ में काम किया। कार्यक्रम में उनकी आई की भूमिका को निभाने का अनुभव काफी बेहतरीन रहा।"

वह आगे कहती हैं, "जब सुबह मेरे हेयर ड्रेसर ने मुझसे संपर्क कर सुशांत के निधन के बारे में बताया, तो मैं यकीन नहीं कर पाई। मुझे लगा है कि यह कोई अफवाह होगी। उस वक्त मेरी प्रतिक्रिया यही थी कि सुशांत आत्महत्या कैसे कर सकता है? लेकिन तब तक हर जगह यही खबर दिखाई जा रही थी और दुख की बात तो यह है कि यह सच निकली।"
View this post on Instagram
 
अपना ग़म ले के कहीं और न जाया जाये घर में बिखरी हुई चीज़ों को सजाया जाये जिन चिराग़ों को हवाओं का कोई ख़ौफ नहीं उन चिरागों को हवाओं से बचाया जाये ———————- बाग़ में जाने के आदाब हुआ करते हैं किसी तितली को न फूलों से उड़ाया जाये घर से मस्जिद है बहुत दूर चलो यूं कर लें किसी रोते हुए बच्चे को हंसाया जाये ~ निदा फ़ाज़ली Good morning ️ ️

A post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput) on

उषा कहती हैं, "उनके निधन की खबर पढ़ते ही मेरा पूरा शरीर कांपने लगा। आंखों से आंसू बहने लगे। एक पल के लिए मैं स्तब्ध रह गई। उनकी आत्मा को शांति मिलें।" उन्होंने आगे कहा, "सुशांत के शो को छोड़ने के बाद मैं उनके संपर्क में नहीं थीं। उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा और एक सफल व्यक्तित्व बन गए।
View this post on Instagram
 
Give me your hand and I shall never let go... #selfmusing ️

A post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput) on

उनकी जिंदगी बदल गई और उनसे संपर्क कर मैंने उन्हें कभी परेशान करने का प्रयास नहीं किया। वह काफी शांत स्वभाव के थे। वह सेट पर चुपचाप बैठे रहते थे और दूसरों को अकसर सहज महसूस कराया करते थे।" आखिर में उषा कहती हैं, "अपने काम से काम रखने वाला लड़का था। काफी अच्छा था। मुझे हमेशा उसकी याद आएगी।"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत

Embed widget