एक्सप्लोरर

अयोध्या भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी, रखी जा रही है पैनी नजर

अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन को देखते हुए बलरामपुर में नेपाल सीमा से लगे थानों की पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है. नेपाल सीमा से सटे इलाकों के चौराहों पर भी पुलिस की पैनी नजर है.

बलरामपुर: अयोध्या में बुधवार को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे. पीएम के अलावा कई अन्य मेहमान भी अयोध्या पहुंच रहे हैं. इसी को देखते हुए बलरामपुर जिले से सटी नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है.

पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने मंगलवार को बताया कि बुधवार को अयोध्या मे प्रस्तावित भूमि पूजन कार्यक्रम को देखते हुए जिले से लगी नेपाल की 87 किलोमीटर की सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस की संयुक्त गश्त जारी है. जंगल से सटे इलाकों में भी गश्त की जा रही है और हर तरह की गतिविधियों पर पूरी नजर रखी जा रही है.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पांच स्तर की सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है. ऐसे 41 प्वाइंट चुने गए हैं जो नेपाल बार्डर से मिलते हैं. इनमें कच्चे रास्ते और पगडंडियां भी शामिल हैं. पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम इन मार्गों से आने-जाने वाले हर शख्स की सघन चेकिंग कर रही है. उन्होंने बताया कि नेपाल सीमा से लगे थानों की पुलिस भी चेकिंग अभियान चला रही है. नेपाल सीमा से सटे इलाकों के चौराहों पर भी पुलिस की पैनी नजर है.

अयोध्या भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी, रखी जा रही है पैनी नजर

पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने बताया कि जिले की सीमा, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर और गोंडा से मिलती है. इन जिलों की सीमाओं पर भी लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. दूसरे जिलों से जिले की सीमा मे प्रवेश करने वाले व्यक्तियों और वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है. इतना ही नहीं जिले से सटी नेपाल सीमा की सुरक्षा के लिए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 9वीं और 50वीं वाहिनी तैनात है. इसके अलावा सीमा से सटे कई पुलिस के थाने भी हैं जहां पर पुलिस एसएसबी के साथ मिलकर ज्वाइंट गश्त कर रही है.

यह भी पढ़ें:

राम मंदिर आंदोलन से जुड़े 101 साल के रंजीत सिंह को मिला भूमि पूजन का निमंत्रण, चंपत राय ने किया फोन

अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास को लेकर मथुरा में भी उत्सव का माहौल, जानें- क्या है खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget