एक्सप्लोरर

UP Crime News: सुल्तानपुर के दो किसानों की आपसी रंजिश में गोली मारकर हत्या, पुलिस ने बताई ये वजह

Sultanpur Murder Case: जिले के मरुई कृष्णदासपुर गांव में रात में किसानों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत फैल गई. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Sultanpur Farmers Murder: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सुल्तानपुर जिले (Sultanpur) में पुरानी दुश्मनी को लेकर दो किसानों की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या की इस वारदात के बाद पूरे इलाके दहशत फैल गई. हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरु कर दी.

दरअसल, ये पूरा मामला सुल्तानपुर जिले के मरुई कृष्णदासपुर गांव का है, जहां सोमवार (3 जुलाई) की रात को पुरानी दुश्मनी के चलते दो किसानों के हमलावरों ने गोली मार दी. घायल किसानों को आनन फानन अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों किसानों को मृत घोषित कर दिया. 

कृषि भूमि पर काम करते समय हुआ हमला

इस हत्याकांड को लेकर सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान 60 वर्षीय धर्मराज मौर्य और 45 वर्षीय विजय कुमार राजभर के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि ये घटना सोमवार रात की है जब किसान अपनी कृषि भूमि पर काम कर रहे थे. इसी दौरान हमलावरों किसानों को गोली मार दी. 

मामले में नहीं हुई कोई गिरफ्तारी- पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि गोली लगने के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. मामले की जांच जारी है.

बरेली में भी पानी के विवाद को लेकर हुई हत्या

यूपी के बरेली जिले में एक युवक की उसके खेत में हत्या कर दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर, पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया. मृतक के भाई ने गांव के तीन लोगों पर गला घोटकर हत्या करने का आरोप लगाया है. मृतक के भाई ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या की आशंका जताई. 

बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के बरा सरसा गांव का रहने वाला अरविंद उम्र 28 साल ट्यूबवेल चलाता था. वह रात को घर से एक किलोमीटर दूर अपने खेत में बनी झोपड़ी में सोता था. सोमवार (3 जुलाई) रात वह अपने खेत पर सोने गया और मंगलवार (4 जुलाई) सुबह उसके बड़े भाई हरिओम ने उसे फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस और ग्राम प्रधान को दी. पुलिस को मृतक के भाई ने बताया कि क गांव के तीन लोगों से ट्यूबवेल से पानी देने को लेकर उनका विवाद हो गया था, इसी कारण उसकी हत्या कर दी गई. 

ये भी पढ़ें: UP Politics: शिवपाल यादव का दावा सच हुआ तो बढ़ेगी BJP और ओम प्रकाश राजभर की मुश्किल, शरद पवार पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस, AIMIM और BJP ने मिलाया हाथ, महाराष्ट्र से फिर सामने आई चौंकाने वाली सियासी तस्वीर
कांग्रेस, AIMIM और BJP ने मिलाया हाथ, महाराष्ट्र से फिर सामने आई चौंकाने वाली सियासी तस्वीर
बैंकॉक से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में बवाल, केबिन क्रू ने की यात्रियों से बदसलूकी, जानें क्या है पूरा विवाद
बैंकॉक से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में बवाल, केबिन क्रू ने की यात्रियों से बदसलूकी, जानें क्या है पूरा विवाद
टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड का बज गया बैंड, भारत के पड़ोसी देश ने बुरी तरह धो डाला
टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड का बज गया बैंड, भारत के पड़ोसी देश ने बुरी तरह धो डाला
'विक्की कौशल का धुरंधर 2 से कोई लेना-देना नहीं', आदित्य धर की फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे उरी एक्टर
'विक्की कौशल का धुरंधर 2 से कोई लेना-देना नहीं', आदित्य धर की फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे उरी एक्टर

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: पुलिस पर उठाए सवाल..जज का तबादला तत्काल! | Sambhal Violence | Anuj Chaudhary
Khabar Gawah Hai: सनातन को कौन कर रहा है बदनाम? | Prayagraj Magh Mela Row | Swami Avimukteshwaranand
ABP Report: संत VS सरकार, और बढ़ेगी रार? | Shankaracharya Controversy | Prayagraj Magh Mela
Bollywood News: तेरी दुल्हन सजाऊंगी’ ट्रेंड में निक जोनस की एंट्री, फैंस हुए खुश
Shankaracharya Controversy: Avimukteshwaranand का अपमान...Debate में मचा बवाल..लड़ने लगे धर्मगुरु !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस, AIMIM और BJP ने मिलाया हाथ, महाराष्ट्र से फिर सामने आई चौंकाने वाली सियासी तस्वीर
कांग्रेस, AIMIM और BJP ने मिलाया हाथ, महाराष्ट्र से फिर सामने आई चौंकाने वाली सियासी तस्वीर
बैंकॉक से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में बवाल, केबिन क्रू ने की यात्रियों से बदसलूकी, जानें क्या है पूरा विवाद
बैंकॉक से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में बवाल, केबिन क्रू ने की यात्रियों से बदसलूकी, जानें क्या है पूरा विवाद
टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड का बज गया बैंड, भारत के पड़ोसी देश ने बुरी तरह धो डाला
टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड का बज गया बैंड, भारत के पड़ोसी देश ने बुरी तरह धो डाला
'विक्की कौशल का धुरंधर 2 से कोई लेना-देना नहीं', आदित्य धर की फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे उरी एक्टर
'विक्की कौशल का धुरंधर 2 से कोई लेना-देना नहीं', आदित्य धर की फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे उरी एक्टर
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'फांसी की जगह इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का हो इस्तेमाल', मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला
'फांसी की जगह इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का हो इस्तेमाल', मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला
फल या फल का रस, कौन देता है ज्यादा हेल्थ बेनिफिट्स? जानिए एक्सपर्ट की राय
फल या फल का रस, कौन देता है ज्यादा हेल्थ बेनिफिट्स? जानिए एक्सपर्ट की राय
मोबाइल से कैसे चेक करें पीएम किसान योजना की लिस्ट, कब आएगी सम्मान निधि की 22वीं किस्त?
मोबाइल से कैसे चेक करें पीएम किसान योजना की लिस्ट, कब आएगी सम्मान निधि की 22वीं किस्त?
Embed widget