एक्सप्लोरर

मंगेश यादव एनकाउंटर मामले की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM ने 15 दिन के भीतर मांगी रिपोर्ट

UP News: सुल्तानपुर में हुए मंगेश यादव एनकाउंटर मामले की मजिस्ट्रेट जांच होगी. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस एनकाउंटर पर सवाल उठाए थे. उन्होंने इसे नकली एनकाउंटर बताया था.

Sultanpur encounter: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में हुए मंगेश यादव एनकाउंटर मामले में अब मजिस्ट्रेट जांच होगी. जांच के लिए सुल्तानपुर जिलाधिकारी कृत्तिक ज्योत्सना ने आदेश दे दिया है. वहीं लभुआ एसडीएम विदुषी सिंह मामले की जांच करेगी. डीएम ने एसडीएम को 15 दिन में जांच पूरी करने का निर्देश दिया है. बता दें कि इस एनकाउंटर के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सवाल उठाए थे.

दरअसल पूरा मामला सुल्तानपुर कोतवाली नगर के ठठेरी बाजार में सर्राफा भरत जी सोनी के यहां 28 अगस्त को डकैती में एक लाख का इनामी जौनपुर का मंगेश यादव भी शामिल था. बीते 5 सितंबर को देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में एसटीएफ ने मंगेश यादव का एनकाउंटर कर मार गिराया था. वहीं इस मुठभेड़ के बाद एसटीएफ ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था. वहीं अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है.

अखिलेश यादव ने बताया था नकली एनकाउंटर
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर में डकैती के आरोपी मंगेश यादव के पुलिस एनकाउंटर पर सवाल उठाए थे उन्होंने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- जब मुख्य आरोपी ने सरेंडर कर दिया है तो लूट का सारा माल भी पूरा वापस होना चाहिए और सरकार को मुआवजा अलग से देना चाहिए क्योंकि ऐसी घटनाओं का जो मानसिक आघात होता है उससे उबरने में बहुत समय लगता है, जिससे व्यापार की हानि होती है, जिसकी क्षतिपूर्ति सरकार करे.

पांच लोगों ने लूट की घटना को दिया था अंजाम

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सर्राफा व्यापारी भरत जी सोनी के आवास में ही दुकान है और दोपहर करीब 12 बजे दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच व्यक्ति दुकान में घुसे. उन्होंने बताया कि दुकान में घुसे पांच बदमाशों में से तीन ने हेलमेट लगा रखा था जबकि एक व्यक्ति ने गमछे से मुंह ढक रखा था और एक ने सिर में गमछा लपेट रखा था.

अधिकारी ने बताया कि हेलमेट लगाए दो बदमाशों ने असलहे के बल पर दुकानदार और उसके बेटे को रोके रखा और तीन बदमाशों ने ज़ेवरात और नकदी को एक बैग में भरा लिया. उन्होंने बताया कि 10 मिनट में दुकान खाली कर बदमाश मोटरसाइकिल से फरार हो गए.

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा: बारिश की वजह से जर्जर मकान की गिरी छत, 2 मासूम समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UP का अब्दुल नहीं झुकेगा', ओवैसी के बयान पर कांग्रेस बोली, 'भारत में मुसलमान...'
'UP का अब्दुल नहीं झुकेगा', ओवैसी के बयान पर क्या बोली कांग्रेस-सपा?
PM मोदी-CM योगी पर स्वामी प्रसाद मौर्य का निशाना, 'कुर्सी छोड़ देनी चाहिए'
PM मोदी-CM योगी पर स्वामी प्रसाद मौर्य का निशाना, 'कुर्सी छोड़ देनी चाहिए'
महोबाः ARTO कार्यालय में अधिकारियों से अभद्रता, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
महोबाः ARTO कार्यालय में अधिकारियों से अभद्रता, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
'दोगलों से सावधान से 27 में श्रीकृष्ण लाएंगे तक', UP चुनाव से पहले पोस्टर वॉर तेज
'दोगलों से सावधान से 27 में श्रीकृष्ण लाएंगे तक', UP चुनाव से पहले पोस्टर वॉर तेज

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह बोले, 'कहीं न कहीं...'
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया, क्या कहा?
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Poco का 25 हजार वाला फोन मिल रहा है 17 हजार में, बिल्कुल मिस न करें डील
Poco का 25 हजार वाला फोन मिल रहा है 17 हजार में, बिल्कुल मिस न करें डील
Embed widget