एक्सप्लोरर

सुल्तानपुर संसदीय सीट: चार बार चुनावी दंगल में कूदीं महिलाएं, मतदाताओं ने हमेशा नकारा

सुल्तानपुर लोकसभा सीट के इतिहास पर नजर डालें, तो अबतक चार बार महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरीं, लेकिन मतदाताओं ने उनपर भरोसा नहीं किया। इस बार मेनका गांधी सुल्तानपुर के चुनावी रण में उतरी हैं।

लखनऊ, एबीपी गंगा। चुनावी मौसम में दो चीजों की चर्चाएं सबसे ज्यादा सुनाई पड़ती हैं। पहली- किस दल ने कितनी महिलाओं को टिकट दिया, दूसरा- अल्पसंख्यक उम्मीदवारों पर पार्टियां कितनी मेहरबान हुईं। इस खबर में हम बात कर रहे हैं प्रदेश के इतिहास में सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र में महिला उम्मीदवारों की दावेदारी और उनपर मतदाताओं के भरोसे के बारे में।

चार बार चुनावी दंगल में उतरीं, हमेशा हारीं

सुल्तानपुर संसदीय क्षेत्र में चार बार महिला प्रत्याशी चुनावी दंगल में अपना दमखम दिखाने उतरी हैं। हालांकि हर बार उन्हें विभिन्न दलों के सूरमाओं से करारी मात खानी पड़ी। यहां के मतदाता महिला प्रत्याशियों पर भरोसा न कर सके और हर बार उनके संसद तक पहुंचे के सपने को चकनाचूर किया।

 हैं वो चार महिला प्रत्याशीये

  1. रीता बहुगुणा जोशी
  2. डॉ.वीणा पाण्डेय
  3. दीपा कौल
  4. डॉ. अमिता सिंह

रीता बहुगुणा जोशी

वर्तमान में यूपी कैबिनेट में महिला एवं बाल विकास कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी को 1998 में सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र से समाजावादी पार्टी के अध्यक्ष रहे मुलायम सिंह यादव ने प्रत्याशी बनाया था। उस वक्त वे इलाहाबाद (वर्तमान प्रयागराज) से निर्दलीय मेयर थीं। बहुगुणा को भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र बहादुर सिंह ने करारी शिकस्त दी थी। कहा जाता है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में की गई जनसभा ने चुनावी हवा का रुख मोड़ दिया और रीता बहुगुणा को चुनावी दंगल में पटखनी खानी पड़ी। बता दें कि रीता बहुगुणा जोशी स्व.हेमवती नन्दन बहुगुणा की बेटी हैं।

दीपा कौल

जवाहरलाल नेहरू की भतीजी दीपा कौल को 1999 में कांग्रेस ने सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सत्यदेव सिंह का नामांकन के बाद पर्चा खारिज हो गया। ऐसे में उनका सीधा मुकाबला बसपा प्रत्याशी जयभद्र सिंह और सपा प्रत्याशी रामलखन वर्मा के बीच हुआ। 1999 के चुनाव में यहां बाहरी बनाम स्थानीय का नारा जोरों पर गूंजा। गांधी परिवार की करीबी दीपा कौल पर यहां के लोगों ने भरोसा न करते हुए उन्हें खारिज कर दिया और बसपा प्रत्याशी जयभद्र सिंह चुनाव जीत गए।

डॉ.वीणा पाण्डेय

साल 2004 में सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र से डॉ.वीणा पाण्डेय चुनावी दंगल में चुनौती देने उतरीं। भाजपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया, लेकिन बसपा के मो.ताहिर खां के सामने को टिक न सकीं और बुरी तरह हारीं। वो इस चुनाव में चौथे स्थान पर रहीं। बसपा ने सांसद जयभद्र सिंह का टिकट काटकर मो.ताहिर खां पर भरोसा जताया और वो इस भरोसा पर खरे उतरे। सपा ने पूर्व विधायक पवन पाण्डेय का टिकट काटकर विधान परिषद सदस्य रहे शैलेंद्र प्रताप सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया, तो कांग्रेस ने गांधी परिवार के करीबी पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा को चुनावी दंगल में उतारा। सपा, बसपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला रहा और बसपा प्रत्याशी मे जीत दर्ज की, तो वीणा चौथे पायदान पर रहीं।

डॉ. अमिता सिंह

2014 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने डॉ.अमिता सिंह को सुल्तानपुर से अपना उम्मीदवार चुना। उधर, भाजपा ने वरुण गांधी पर अपना दांव चला। सपा ने शकील अहमद को प्रत्याशी बनाया और बसपा ने पूर्व विधायक पवन पांडेय पर भरोसा जताया। इस चुनाव में मोदी लहर का जादू पूरे देश में चला और भाजपा प्रत्याशी वरुण गांधी ने जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी अमिता सिंह को करारी हार का सामना करते हुए चौथे पायदान पर रहीं।

इस बार सुल्तानपुर के चुनावी रण में बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी है। बीजेपी ने मां-बेटे की सीटों की अदला-बदली कर मेनका को सुल्तानपुर से अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि सुल्तानपुर के वर्तमान सांसद वरुण गांधी को अपनी मां मेनका की कर्मभूमि पीलीभीत से उम्मीदवार बनाया है। अब देखना ये होगा कि क्या एक बार फिर सुल्तानपुर महिलाओं उम्मीदवार को लेकर अपना इतिहास दोहराएगा या फिर मेनका गांधी नया इतिहास रचेंगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'गांधी आश्रम का कुर्ता था नहीं तो..', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
Dehradun News: देहरादून से चल रहा था नकली दवाओं का गोरखधंधा, ब्रांडेड कंपनी के नाम पर बन रहीं थी दवाएं; भंडाफोड़
देहरादून से चल रहा था नकली दवाओं का गोरखधंधा, ब्रांडेड कंपनी के नाम पर बन रहीं थी दवाएं; भंडाफोड़
'अगर बच्चे घायल हुए तो पुलिसवाले भी जख्मी हुए हैं', दिल्ली प्रोटेस्ट पर अपर्णा यादव का बड़ा बयान
'अगर बच्चे घायल हुए तो पुलिसवाले भी जख्मी हुए हैं', दिल्ली प्रोटेस्ट पर अपर्णा यादव का बड़ा बयान
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget