एक्सप्लोरर

Farmer Murder Case: सुल्तानपुर में किसान नेता हत्याकांड का खुलासा, कारतूस और स्कूटी भी बरामद

Farmer Murder Case: सुल्तानपुर के कादीपुर में 27 नवंबर को हुई किसान नेता की गोली मारकर हत्याकांड का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया. पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Farmer Murder Case: सुल्तानपुर के कादीपुर में 27 नवंबर को हुई किसान नेता की गोली मारकर हत्याकांड का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया. पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल असलहा, कारतूस और स्कूटी भी बरामद कर लिया है. बताया जा रहा है कि जमीनी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया था. मामला कादीपुर कोतवाली के निराला नगर मोहल्ले का है. बनकेगाव निवासी किसान नेता देर शाम सुकई की दुकान पर बैठकर शराब पी रहे थे. इसी बीच बाइक सवार बदमाश ने किसान नेता की गोली मार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया.

घटना की जानकारी लगते ही हरकत में आई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू की. पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि किसान नेता की गांव में कई लोगों से दुश्मनी चल रही थी. लिहाजा सीसीटीवी कैमरे और जमीनी हकीकत जानने के बाद पुलिस ने खुलासे के लिये पड़ताल शुरू की. इसी दौरान प्रकाश में नाम आने पर पुलिस ने बनकेगाव मोड़ के पास से अवधेश, मनोज और कांशीराम को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल एक अवैध असलहा, दो कारतूस और स्कूटी भी बरामद कर ली.

पुलिस की मानें तो 27 नवंबर को निराला नगर मोहल्ले में जब राम आशीष वर्मा सुकई की दुकान पर शराब पी रहे थे तभी वहां पहुंचे मनोज ने कांशीराम को पीछे से असलहा दिया, जिसके बाद कांशीराम ने राम आशीष वर्मा को पीछे से गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद ये दोनों पंचायत कार्यालय रोड पर खड़े अवधेश के पास पहुंचे और तीनों लोग स्कूटी से फरार हो गए. पुलिस के अनुसार मनोज का राम आशीष वर्मा से जमीनी विवाद था. चूंकि मृतक राम आशीष वर्मा की गांव में कई लोगों से दुश्मनी चल रही थी, लिहाजा शक न हो इसलिए उसने साथियों के साथ घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए. 

Exclusive अखिलेश यादव ने महंगाई, किसान और बेरोजगारी पर BJP को घेरा, बताया कब जाएंगे अयोध्या?

Omicron Variant: ओमिक्रोन की वजह से टिकट महंगा, यात्रा करने के लिए जान लें क्या है दिशा निर्देश?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा में भाई ने बड़ी बहन को मारी गोली, पुलिस जांच में सामने आई यह वजह
आगरा में भाई ने बड़ी बहन को मारी गोली, पुलिस जांच में सामने आई यह वजह
अखिलेश यादव का दिखा अलग अंदाज, काफिला रोककर काकोरी में खाया समोसा
अखिलेश यादव का दिखा अलग अंदाज, काफिला रोककर काकोरी में खाया समोसा
उत्तराखंड: 5 बार के MLA प्रीतम सिंह पर भरोसा या नौटियाल पर दांव? चकराता में बदले समीकरण
उत्तराखंड: 5 बार के MLA प्रीतम सिंह पर भरोसा या नौटियाल पर दांव? चकराता में बदले समीकरण
उधम सिंह नगरः रुद्रपुर में अलग-अलग दुर्घटनाओं में 11 लोगों की मौत, इलाके में कोहराम
उधम सिंह नगरः रुद्रपुर में अलग-अलग दुर्घटनाओं में 11 लोगों की मौत, इलाके में कोहराम

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
ट्रंप के दूत से मिले व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी कैदी को रिहा करने के दिए आदेश
ट्रंप के दूत से मिले व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी कैदी को रिहा करने के दिए आदेश
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया ये जवाब
भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया ये जवाब
Embed widget