एक्सप्लोरर

UP में विधायक का औचक निरीक्षण, घटिया सड़क निर्माण को लेकर ठेकेदार और PWD अधिकारियों को लगाई फटकार

Suheldev Bharatiya Samaj Party News: महादेवा विधानसभा सीट से सुभासपा के विधायक दूधराम ने अमरौना से सिल्लो तक बन रही सड़क का औचक निरीक्षण कर ठेकेदार को सड़क निर्माण में गड़बड़ी के चलते फटकार लगाई.

UP Politics News: उत्तर प्रदेश के बसती जनपद के महादेवा विधानसभा सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक दूधराम जब आज बहादुरपुर ब्लॉक के अमरौना से सिल्लो तक बन रही लोक निर्माण विभाग (PWD) की सड़क का औचक निरीक्षण करने धरातल पर उतरे, तो हकीकत देख उनका पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया. घटिया निर्माण सामग्री और मानकों की अनदेखी देख विधायक ने न सिर्फ ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई, बल्कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को भी सख्त चेतावनी दी.

जानकारी के अनुसार, विधायक दूधराम को क्षेत्र की जनता से लगातार सड़क के घटिया निर्माण की शिकायतें मिल रही थीं. इन्हीं शिकायतों के मद्देनजर आज विधायक खुद मौके पर पहुंचे. सड़क की हालत देख वह दंग रह गए. विधायक ने देखा कि सड़क निर्माण में डामर की मात्रा बेहद कम है और ऐसा लग रहा है कि मिट्टी पर ही रोड़े बिछाए जा रहे हैं. गुस्से में लाल विधायक दूधराम ने मौके पर मौजूद ठेकेदार को घेर लिया और उसे जमकर लताड़ा. उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा, "यह सड़क उखाड़ो! बिना डामर के मत बनाओ. यह जनता के पैसे की बर्बादी है और मैं इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करूंगा."

'काम सुधारों नहीं तो कार्रवाई की जाएगी'- विधायक दूधराम
विधायक के सख्त लहजे के बाद ठेकेदार गिड़गिड़ाता रहा और हाथ जोड़कर कहता रहा, "विधायक जी, आगे की सड़क देख लीजिए, वहां काम ठीक हो रहा है." लेकिन विधायक दूधराम अपने रुख पर अडिग रहे और उन्होंने ठेकेदार को चेतावनी दी कि यदि काम में सुधार नहीं हुआ तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ठेकेदार को फटकार लगाने के बाद विधायक दूधराम ने मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने अधिकारियों को साफ तौर पर चेताया कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. विधायक ने सख्त लहजे में कहा, "अफसरों, सड़क को ठीक करो, वरना मैं इस निर्माण कार्य का भुगतान रुकवा दूंगा. जनता को अच्छी सड़क मिलनी चाहिए, न कि ऐसी घटिया सड़क जो कुछ ही दिनों में टूट जाए."

क्षेत्र के विकास को लेकर विधायक सजग
सुभासपा से महादेव विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे विधायक दूधराम अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर काफी सजग रहते हैं. यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने किसी निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर सख्त रुख अपनाया हो. उनके इस औचक निरीक्षण और त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र की जनता में खुशी का माहौल है और उन्हें उम्मीद है कि विधायक के हस्तक्षेप के बाद अमरौना से सिल्लो तक की सड़क का निर्माण अब सही गुणवत्ता के साथ हो पाएगा.

विधायक दूधराम की इस कार्रवाई के बाद अब देखना यह होगा कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी और ठेकेदार सड़क निर्माण में कितनी गंभीरता दिखाते हैं. विधायक ने भुगतान रोकने की चेतावनी दी है, ऐसे में अधिकारियों पर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने का दबाव बढ़ गया है. बस्ती में घटिया निर्माण कार्यों पर अंकुश लगाने के लिए विधायक दूधराम का यह कदम निश्चित तौर पर सराहनीय है. 

यह भी पढ़ें- यूपी में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर, होंगी 2 लाख भर्तियां, जानें- कब से शुरू होगा प्रॉसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य की नसीहत, बोले- पिता मुलायम सिंह से सीखें
अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य की नसीहत, बोले- पिता मुलायम सिंह से सीखें
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
लखनऊ ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा एक्शन, SHO और चौकी प्रभारी सस्पेंड
लखनऊ ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा एक्शन, SHO और चौकी प्रभारी सस्पेंड

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget